न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुरूवार को मरवाही विधानसभा के कोटमी में राहुल ने दावा किया कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हमारा पहला काम होगा किसानों का कर्ज माफ करना। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार आने वाली है। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी किसान व आदिवासियों के जमीन की लूट बंद हो जाएगी।
Read More : विकास यात्रा में नारायणपुर पहुंचे सीएम डॉ रमन बोले- 'बंदूक लेकर नहीं विकास लेकर आया हूं, अब अबूझमाड़ के बच्चे भी बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर !'
राहुल ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आदिवासियों और पंचायत की बिना सहमति जमीन नहीं ली जा सकती। लेकिन मोदी सरकार आने के बाद जमीन अग्रिहण कानून को बदलने की कोशिश की गई। बीजेपी शासित राज्यों में सरकारों द्वारा जमीन अधिग्रहण कानून की हत्या की जा रही है।
...ऐसा तो पाकिस्तान में होता है : इससे पहले रायपुर में जन स्वराज सम्मेलन में राहुल ने कहा कि आरएसएस द्वारा देश की सभी संस्थानों में घुसने की कोशिश की जा रही है। ऐसा पाकिस्तान या तानाशाही में होता है। राहुल ने कहा, 'भाजपा नहीं चाहती कि इस देश की गरीब जनता की आवाज सुनी जाए। महिलाओं, गरीबों, किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। जनता न्याय के लिये सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे जाती है। लेकिन 70 साल में ऐसा पहली बार हुआ कि सुप्रीम कोर्ट के जजों को जनता के सामने आकर अपना पक्ष रखना पड़ा।
Read More : ...तो क्या कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने देवेगौड़ा से 22 बरस पुराना बदला ले लिया है..? पढ़िए से दिलचस्प रिपोर्ट...
सीतापुर में आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए। आदिवासियों के बीच राहुल मांदर बजा कर थिरक उठे। यहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। राहुल गांधी ने कुछ देर मांदर बजाने के बाद इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के गले में डाल दिया। इसके बाद बघेल भी काफी देर तक आदिवासियों के बीच ढोलक बजाते रहे।
सीतापुर में आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए। आदिवासियों के बीच राहुल मांदर बजा कर थिरक उठे। यहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। राहुल गांधी ने कुछ देर मांदर बजाने के बाद इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के गले में डाल दिया। इसके बाद बघेल भी काफी देर तक आदिवासियों के बीच ढोलक बजाते रहे।
सीएम का ट्वीट - विकास का पहाड़ा सीखने आए हैं : दो दिवसीय प्रवास पर छग पहुंचे राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट के जरिए वार किया। उन्होंने ट्वीट किया कि विकास का पहाड़ा और सुशासन का क, ख, ग सीखने छत्तीसगढ़ आये राहुल गांधी का स्वागत है। सीएम ने अपने ट्वीट में हैश टैग किया, देखो छत्तीसगढ़, सीखो विकास।
बता दें कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन 18 मई को बिलासपुर संभाग के 24 और दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा के बूथ प्रभारियों से संवाद करेंगे। शुक्रवार की शाम को दुर्ग में गांधी और पटेल की प्रतिमा में मार्ल्यापण करने के बाद राहुल रोड शो भी करेंगे। यह रोड शो दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट तक होगा। कांग्रेसी राहुल के इस दौरे से पार्टी के पक्ष में माहौल बनने की उम्मीद कर रहे हैं।
loading...


एक टिप्पणी भेजें