न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिर गई है। फ्लोर टेस्ट से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। सदन में बहुमत सबित करने के बजाय येदियुरप्पा ने अपना इस्तीफा देना ज्यादा मुनासिब समझा। वे ढाई दिनों तक सीएम के पद पर रहे।
Read More : कर्नाटक का गणित : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा को झटका, अब इस स्थिति में बच सकती है येदियुरप्पा की कुर्सी !
Read More : कर्नाटक का गणित : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा को झटका, अब इस स्थिति में बच सकती है येदियुरप्पा की कुर्सी !
बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'मैं वापस आऊंगा, 150 से ज्यादा सीटें जीतकर आऊंगा।' उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास बहुमत नहीं है और वो अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपने जा रहे हैं। इसके साथ ही जेडीएस के कुमारस्वामी का मुख्यमंत्री बनना अब लगभग तय माना जा रहा है।
दरअसल, बीजेपी के लिए सदन में 112 विधायकों का जादुई आंकड़ा जुटा पाना एक बड़ी चुनौती थी। कांग्रेस-जेडीएस ने अपने एक-एक विधायकों पर पहरा लगा रखा था और पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट की नजर थी। भले ही राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा सरकार को शपथ दिला दी हो, लेकिन येदियुरप्पा की सरकार का जाना तय माना जा रहा था।
इससे पहने सदन में अपने भाषण में येदियुरप्पा ने कहा, 'कर्नाटक के करीब 3,700 किसानों ने खुदकुशी की। मैं किसानों को बचाना चाहता हूं। जब तक जिंदा रहूंगा किसानों के हित के लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकार से नाराज लोगों ने उनके खिलाफ वोट दिया। उन्होंने कहा कि वह जनसेवा के लिए जीवन को समर्पित करना चाहते हैं।
loading...


एक टिप्पणी भेजें