न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ से लगे आंध्रप्रदेश से एक बुरी खबर आ रही है। यहां के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार की शाम गोदावरी नदी में एक नाव के डूबने की खबर है। इस हादसे में 40 से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। डूबने वालों की खोजबीन शुरू कर दी गई है लेकिन अँधेरा होने के कारण रेस्क्यू आॅपरेशन में दिक्कतें हो रही है।
🔼 प्रतीकात्मक तस्वीर
बताया जा रहा है कि नाव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए बाराती सवार थे। घटना शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण संतुलन बिगड़ने से यह डूब गई। हादसा देवीपटनम के पास मंटुरू के समीप हुआ है।
यह भी पढ़िए : माओवादियों ने केके रेललाइन पर पेड़ काटकर गिराया, 15 घंटे से ट्रेनों का परिचालन बंद, IED ब्लास्ट कर जवानों को एंबुश में फंसाया, वाहनों में भी की आगजनी
खबरों की मानें तो अभी तक 15 लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि, रात होने की वजह से रेस्क्यू आॅपरेशन में बचावकर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इसी नदी में पिछले दिनों जगदलपुर के राठी परिवार के 4 लोगों की मौत डूबने से हो गई थी।
Read More : नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में ग्रामीण की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, एनएमडीसी के पंप हाऊस में लगाई आग

loading...

एक टिप्पणी भेजें