सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ से सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में गुरूवार की सुबह सुरक्षा बलों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। फोर्स ने इस एनकाउंटर में एक नक्सली को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। मौके से मारे गए नक्सली का शव और नक्सल सामग्री बरामद की गई है।
यह भी पढ़िए : 9 नक्सलियों ने किया सरेण्डर और उगले कई राज, अब फोर्स करेगी 'स्ट्राइक'... एरिया बदला और अब 'हिस्ट्री शीट' भी बदल जाएगी माओवादी लीडर्स की
पुलिस के मुताबिक जिले के किस्टाराम व चिंतागुफा इलाके में नक्सलियों की मौजदूगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग पर रवाना की गई थी। इसी बीच गुरूवार की सुबह सिंघनमड़गू के जंगल में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

यह भी पढ़िए : नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी
बताया गया है कि जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभाला और माओवादियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। काफी देर तक चली गोलीबारी के बाद नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।
Read More : नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग किए जाने पर एक नक्सली का शव व अन्य नक्सली सामान मौके से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मुठभेड़ में कुछेक नक्सलियों के घायल होने का दावा भी किया है।

एक टिप्पणी भेजें