बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां से 20 किमी दूर गंगालूर थाना क्षेत्र के रेड्डी गांव में सीआरपीएफ की 85 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कैम्प लगाया गया। शिविर में कमाण्डेंट सुधीर कुमार ने गांव के लोगों से कहा कि उन्हें नक्सलवाद से कोई मतलब नहीं है। मतलब है तो गांव के लोगों और उनकी बेहतरी से।
Read More : 2031 के बीजापुर के लिए विकास का खाका तैयार... निवेश क्षेत्र में शामिल हुए 4 गांव, एक लाख की आबादी को संभालने बना मास्टर प्लान
सोमवार को आयोजित सिविक एक्शन प्रोग्राम में रेड्डी के अलावा कोटेर, जारगोया, कमकानार, मकरमपारा, गुन्नापारा, मोदीपारा एवं पोटामपारा के लोग सैकड़ों की संख्या में जुटे। कोटेर गांव से आई महिलाओं ने लोकनृत्य पेश किया। इस दौरान फोर्स द्वारा ग्रामीणों को बर्तन, कंबल, मच्छरदानी, खेल सामग्री, लेखन सामग्री, साड़ी, टी शर्ट, लुंगी, गमछा आदि दिए गए।

Read More : छत्तीसगढ़ में सरकार गंवाने के बाद भाजपा दफ्तर की कटी बिजली... वजह जान कर चौंक जाएंगे आप!
इस मौके पर हैल्थ कैम्प का भी आयोजन किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ एम उदय कुमार एवं उनकी टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मुफ्त में दवाएं दी गईं। इस अवसर पर कमाण्डेंट सुधीर कुमार ने कहा कि हमारा काम गांव के लोगों को सुविधाएं पहुंचाना है और क्षेत्र का विकास करना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि क्षेत्रों में गंगालूर इलाके में 85 बटालियन सेवा दे रही है।

कमाण्डेंट ने कहा कि लोगों में जागरूकता लाना भी हमारा मकसद है। जल्द ही गंगालूर क्षेत्र में पशु चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा व्हॉलीबॉल स्पर्धा का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी हरविंदर सिंह, डिप्टी कमाण्डेंट बृजेश पाण्डे, सहायक कमाण्डेंट डॉ मनीर खान, अविनाश राय, चंद्रभान सिंह, लोंगवाह वुंगनौचन एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Read More : नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला
Read More : नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला
कोचिंग कैम्प शुरू: गंगालूर, चेरपाल एवं रेड्डी में स्कूली बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। खासकर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में दाखिले के लिए कोचिंग दी जा रही है। पिछले साल दो बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ था। दाखिले के लिए बच्चों को पुस्तकें मार्गदर्शन के लिए भी दी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें