सुकमा/ दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाते 3 वाहनों को आगके हवाले कर दिया। सुकमा व कोंटा के बीच NH-30 पर माओवादियों ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों में आगजनी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। हालांकि, इस वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Read More : नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला
नक्सलियों ने जिन वाहनों में आग लगाई है उनमें एक पानी टैंकर, एक एजॉक्स मशीन और एक एक्सयूवी कार शामिल बताई जा रही है। गुरुवार की शाम माओवादियों ने दोरनापाल थाना क्षेत्र के मनिकोंटा के पास इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी जितेन्द्र शुक्ल द्वारा की गई है।

घटना स्थल पर नक्सलियों ने वाहनों को रोककर नारे भी लिखे हैं। जिसमें बीजापुर जिले की सरहद से लगे अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों को पीएलजीए का सदस्य बताते इनकी मौत का बदला लेने की बात भी लिखी गई है।
दिलचस्प बात यह है कि इस मुठभेड़ के बाद संबंधित इलाके के ग्रामीणों ने एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए मारे गए लोगों को निर्दोष ग्रामीण करार दिया था। और अब माओवादी इन्हें अपना साथी बता रहे हैं। ऐसे में मुठभेड़ को लेकर ग्रामीणों और नक्सलियों के दावों में विरोधाभास नजर आ रहा है। बहरहाल, आगजनी की वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आपरेशन तेज करने का दावा किया है।
Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए
Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

एक टिप्पणी भेजें