न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में मंगलवार की सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरूआती दौर की मतगणना भाजपा का 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा फेल होता दिखाई दे रहा है। हिन्दी भाषी तीनों राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सत्तासीन भाजपा के हाथों से सत्ता खिसकती नज़र आ रही है।
Read More : बस्तर की 12 सीटों में किसको मिलेगी जीत, किसको मिलेगी हार... मतगणना से पहले जानिए क्या होगा सूरते-हाल... क्या कहता है बस्तर के सीनियर पत्रकारों का Exit Poll...पढ़िए ये रिपोर्ट!
सुबह 11 बजे तक के रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे करते हुए अच्छी बढ़त बना ली है और इन राज्यों से भाजपा के लिए आ रहे संकेत अच्छे नहीं हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश में अभी भी दोनों पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला है। जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सीटों का अंतर इतना बढ़ता नज़र आ रहा है कि कांग्रेस जीत के करीब खड़ी नज़र आ रही है।

Read More : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई... इंद्रावती नदी से 10 लाख की लकड़ी बरामद, वन माफिया ले जा रहे थे तेलंगाना!
इसके अलावा अन्य दो राज्यों तेलंगाना में केसीआर निर्णायक बढ़त के साथ सरकार बनाती दिख रही है। वहीं मिजोरम के रुझानों में एमएलएफ भी बहुमत के आंकडे के पार पहुंच चुकी है। बता दें कि अभी काउंटिंग चल रही है और दोपहर तक तस्वीर साफ होने लगेगी कि सत्ता का ऊंट किस करवट बैठ रहा है और विधानसभाओं की अगली तस्वीर कैसी होने वाली है।
BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर! बस्तर संभाग की 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पीछे, जानिए क्या कहते है आंकड़े

एक टिप्पणी भेजें