न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 5 राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना व मिजोरम में मतदान खत्म होने के बाद शुक्रवार को न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल्स के नतीजे घोषित किए हैं। इनमें से ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस, भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है।
एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की लड़ाई बताई जा रही है वहीं राजस्थान में भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने का संकेत भी साफ नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना में टीआरएस एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है, जबकि मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर उभरती दिख रही है।
छत्तीसगढ़ बात करें की तो यहां चुनाव नतीजों को लेकर तमाम एग्जिट पोल का अनुमान अलग-अलग है। कुछ एग्जिट पोल भाजपा के लगातार चौथी बार सत्ता पर काबिज होने का पूर्वानुमान लगा रहे हैं तो कुछ पोल्स प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।
आईए इन एग्जिट पोल पर एक नजर डालते हैं.....
- इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया द्वारा कराए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया गया है। कांग्रेस को 55-65, कांग्रेस 21-31 सीट और जनता कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है।
- इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रमन सिंह का जादू एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला है। भाजपा यहां चौथी बार सरकार बना रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 42-50 सीटे, कांग्रेस को 32-38 सीटें, जनता कांग्रेस को 6-8 सीटें और अन्य को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
- रिपब्लिक-सीवोटर के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 35-43, कांग्रेस को 40-50, जोगी कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
- एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार इस बार भी छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार बन रही है। इस सर्वे में कांग्रेस को 35 सीट, बीजेपी को 52 और अन्य को 3 सीट मिलने का आसार है।




एक टिप्पणी भेजें