दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग की हाई प्रोफाइल सीट दंतेवाड़ा में खंदक की लड़ाई चल रही है। यहां अब तक 17 राउंड के वोटों की गिनती हो चुकी है इसके बावजूद हार-जीत को लेकर पेंच अभी भी फंसा हुआ है। काउंटिंग में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त-घटत हो रही है। परिणाम को लेकर दोनों ही दलों के समर्थक मौके पर डटे हैं।
ताजा अपडेट के मुताबिक भाजपा के उम्मीदवार भीमा मंडावी अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मौजूदा विधायक देवती कर्मा से करीब 2200 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना शुरू हुए 12 घंटे बीत चुके हैं इसके बावजूद यहाँ हार जीत को लेकर दिलचस्प मुकाबला चल रहा है।
Read More : विधानसभा चुनाव Live Update: तीन राज्यों में बहुमत की ओर कांग्रेस, भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने के आसार!
डाइट परिसर में बने स्ट्रांग रूम में वोटों की गिनती चल रही है। हर राउंड के वोटों के आंकड़ों में हो रहे बदलाव के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के दिलों की धड़कन भी बढ़ती जा रही है। अभी भी मतगणना स्थल के बाहर सड़क पर समर्थकों का हुजूम लगा है। सभी को यह जानने की दिलचस्पी है कि यहां इस बार कौन जीत रहा है।

यह भी पढ़िए : CG में सरकार विरोधी लहर: रमन कैबिनेट के आधे मंत्री चुनाव हारे... केदार, गागड़ा, पैकरा समेत इन मंत्रियों को मिली करारी हार
आपको बताते चलें कि पिछले चुनाव में कांग्रेस की देवती कर्मा और भाजपा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी के बीच मुकाबला हुआ था। जिसमें देवती कर्मा लगभग 6000 वोटों से विजयी हुई थी। इस बार भी इन दोनों के बीच ही मुख्य लड़ाई है। गौरतलब है की 2008 के चुनाव में बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा को हराकर भीमा सुर्ख़ियों में आये थे।
Read More : छत्तीसगढ़ में विकास के दावे फेल, 'चाउर वाले बाबा' का तिलस्म भी टूटा... कांग्रेस की प्रचंड जीत के क्या है मायने..? पढ़िए इस रिपोर्ट में...

बता दें कि अभी 3 राउंड के वोटों की गिनती होनी है। हालांकि, निर्णायक दौर में भीमा मंडावी ने महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। इसके बावजूद कांग्रेसी समर्थक अभी भी आंकड़ों में फेरबदल की उम्मीद में मैदान में डटे हैं।

एक टिप्पणी भेजें