Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

लाल आतंक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लाल आतंक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने किया हमला... IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, 5 जख्मी.... घायलों को रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में माओवादियों ने एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाया है। सोमवार की शाम दंतेवाड़ा में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 1 जवान शहीद हो गया है, जबकि 5 अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं। 

CRPF-jawan-killed-and-5-injured-in-IED-blast

     बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि नक्सलियों ने गश्त पर निकली पुलिस पार्टी को निशाना बनाते आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं 5 अन्य जवान जख्मी हो गए हैं। 

Read More :  मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार...टिफिन बम समेत विस्फोटक बरामद

आईजी के मुताबिक अभी मौके से घायलों को निकालने की कोशिशें की जा रही है। जख्मी जवानों को रायपुर एयरलिफ्ट किया जा रहा है। 

Read More :  बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

    जानकारी के मुताबिक जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीआरपीएफ की टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी। फोर्स के जवान अरनपुर व कोंडासावली के बीच पहुंचे थे जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया। इस घटना में कुल 6 जवान घायल हुए थे, जिनमें से एक जवान के मौत की खबर आ रही है।  

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

    बताया गया है कि अभी पार्टी मौके से वापस नहीं लौटी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ अभिषेक पल्लव दल-बल के साथ घटनास्थल की ओर कूच कर गए हैं। नक्सली हमले में घायल 5 जवानों में 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। 

Read More :  नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

अपहृत सब इंस्पेक्टर और शिक्षक नक्सलियों के चंगुल से छूटे... SI की हत्या की खबर निकली अफवाह, दोनों की हुई सकुशल वापसी


   दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों के चंगुल में कैद सब इंस्पेक्टर और शिक्षक की सकुशल वापसी हो गई है। पुलिस ने दोनों अपहृत कर्मचारियों को सकुशल छुड़ा लिया है। कल इस बात की खबर आई थी कि नक्सलियों ने अगवा सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी है। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म था।

Hijacked-SI-and-teacher-escaped-from-the-clutches-of-Maoists
आखिरकार एसपी डॉ अभिषेक पल्लव की रणनीति कारगर साबित हुई और एसआई समेत शिक्षक को नक्सलियों के कब्जे से छुड़ा लिया गया। बताया गया है कि अभी दोनों ही पुलिस के साथ हैं और इन्हें दंतेवाड़ा लाया जा रहा है।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

     एसपी डॉ पल्लव ने खबर बस्तर को बताया कि सब इंस्पेक्टर की हत्या की अफवाह फैलाने के पीछे नक्सलियों की सोची समझी रणनीति थी। मीडिया के जरिये एसआई की हत्या की भ्रामक खबर प्रसारित कर माओवादी, सुरक्षा बलों को फंसाना चाहते थे।

Hijacked-SI-and-teacher-escaped-from-the-clutches-of-Maoists

Read More :  अपहरण के बाद नक्सलियों द्वारा ASI की हत्या करने की खबर... घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं, शिक्षक भी नक्सलियों के चंगुल में! 

   दरअसल, समेली इलाके में 250-300 माओवादियों की मौजूदगी थी। एंबुश लगाकर बैठे नक्सली इस फिराक में थे कि फोर्स मौके पर पहुंचे और वे इन्हें ट्रेप में फंसा लें। एसपी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर ललित कुमार और शिक्षक जय सिंह कुरेटी सकुशल हैं। दोनों को पुलिस लाइन लाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे प्रेस कान्फ्रेंस में पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा करेगी।  

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर से नक्सली वारदात की एक और खबर सामने आ रही है। बारसूर थानाक्षेत्र में माओवादियों ने एक हेल्थ वर्कर की हत्या कर दी है। बताया गया है कि मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जिस इलाके में यह घटना घटी है वह माड़ इलाके में आती है। 

Maoists-kill-health-worker

Read More :  अपहरण के बाद नक्सलियों द्वारा ASI की हत्या करने की खबर... घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं, शिक्षक भी नक्सलियों के चंगुल में! 

    दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि बारसूर थाना क्षेत्र से सटे अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या किए जाने की सूचना मिली है। मृतक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है। एसपी के मुताबिक अभी इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।  
Read More :  भोपालपटनम से हैदराबाद तक सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर... नागरिकों ने किया स्वागत, बांटी मिठाई

इधर, सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम संतोष लेकामी बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं की गई है। घटना को पुलिस मुखबिरी से जोड़कर देखा जा रहा है। 


Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

     आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही बस्तर के अलग-अलग क्षेत्रों में नक्सली घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। दो दिन पहले दंतेवाड़ा की सीमा से लगे नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। 

Read More :  बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना

    वहीं रविवार को दंतेवाड़ा जिले के समेली इलाके से एएसआई और शिक्षक को माओवादियों द्वारा अगवा कर लिया गया है। इनमें से एएसआई की हत्या किए जाने की भी खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। 

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

सुकमा में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, 3 गाड़ियों को किया आग के हवाले... लगातार दूसरे दिन फूंक डाला वाहनों को


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। देश के सर्वाधिक माओवाद प्रभावित सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाते एक बार फिर वाहनों में आगजनी कर दी है। बता दें कि बीते दो दिनों में गाड़ियों में आगजनी की यह दूसरी वारदात है। 

Naxalites-set-fire-to-3-vehicles
माओवादियों ने सुकमा में एक दिन पहले गुरूवार को भी सड़क निर्माण कार्य में लगे 6 वाहनों को फूंक डाला था। इसके अलावा ठेकेदार को भी मौत के घाट उतार दिया था।  

     जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर कोंटा ब्लॉक के इंजरम व भेज्जी के बीच गोरखा के पास की आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। एडीशनल एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने भेज्जी इलाके में तीन गाड़ियों में आग लगा दी है। 

Read More :  माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक

    नक्सलियों द्वारा जिन वाहनों में आगजनी की गई है, उनमें एक पिकअप, एक टाटा मैजिक व एक मोटरसाइकल शामिल है। जलाई गई गाड़ियां स्थानीय राशन सप्लायर की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया है। 

सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने घात लगाकर की गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में भागे माओवादी


      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के बचेली इलाके में गुरूवार को आईईडी ब्लास्ट में CISF के जवान व 4 सिविलियन की शहादत के बाद अब एक और बड़ी खबर आ रही है। खबर जिले के कुआकोण्डा इलाके से है, यहां हल्बारास के जंगलों में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। 


यह भी पढ़िए :  GROUND REPORT: बस में आगजनी के बाद मोबाइल और कैश भी ले गए माओवादी... जानिए दीपावली की मिठाई का नक्सलियों ने क्या किया..?  

   घटना की पुष्टि एडीशनल एसपी जीएन बघेल ने की है। उन्होंने बताया कि कुआकोंडा थाने से डीएफ की टीम सर्चिंग पर निकली थी। हल्बारास व धनीकरका के बीच जंगलों में पुलिस पार्टी स्पाइक निकाल रही थी, तभी घात लगाए नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते गोलीबारी शुरू कर दी। 

यह भी पढ़िए :  एरिया कमाण्डर गोपी की 'अदालत' में बंधक ग्रामीण आयतू को मिली सजा ए मौत... पुलिस के लिए जासूसी करने का मढ़ा आरोप!  

    जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सली हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 20-25 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही फिर जवानों को अपने पर भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगलों और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। एएसपी के मुताबिक इस मुठभेड़ में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। 


Read More :  मीडिया पर हमले को लेकर नक्सलियों ने दी सफाई, कहा- जानबूझकर नहीं किया हमला... SP बोले- फिर कैमरा लूटकर क्यों भागे !

    बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्बारास इलाके में चुनाव प्रचार करने की सूचना पर कुआकोंडा थाने से निरीक्षक डीके बरवा के नेतृत्व में पुलिस बल एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना हुआ था। इसी बीच जंगलों में नक्सलियों से पुलिस पार्टी का आमना-सामना हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। 


Read More :  बचेली बस ब्लास्ट की EXCLUSIVE तस्वीरें... विस्फोट से बस के उड़े परखच्चे, घटनास्थल की तस्वीरें देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे!


दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर बस को उड़ाया... 4 सिविलियन और एक जवान शहीद, CISF के दो जवान जख्मी


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सलियों ने बचेली इलाके में आईईडी ब्लास्ट कर एक बस को उड़ा दिया है। इस वारदात में 4 सिविलियन और एक जवान सहित कुल 5 लोग शहीद हो गए हैं। 


BREAKING: दिवाली के दिन सुकमा में नक्सली वारदात... सरपंच पति को उतारा मौत के घाट, कारण अज्ञात 

    घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने कर दी है। घटना आकाश नगर रोड़ के 6वें मोड़ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बस में सवार होकर सीआईएसएफ के कुछ जवान सब्जी लेने बचेली आए हुए थे। वापसी के दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर हमला बोला और आईईडी ब्लास्ट से बस को उड़ा दिया। 

Read More :  नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी : अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय 62 नक्सलियों ने 51 हथियारों के साथ किया सरेंडर

    इस घटना में बस में सवार 2 जवान घायल हुए हैं। इन्हें बचेली के अपोलो अस्पताल लाया गया है। एसपी डॉ पल्लव के मुताबिक आईईडी ब्लास्ट की घटना में बस के ड्राइवर, हेल्पर और क्लीनर की मौत हो गई है। जबकि CISF का एक जवान भी इस हादसे में शहीद हुआ है।  



Read More :  जगदलपुर में जश्ने आला हजरत उर्स का 100 साला प्रोग्राम 9 नवंबर को, शानो-शौकत से मनाने चल रही तैयारी 

  बता दें कि हाल ही में अरनपुर थाना क्षेत्र के नीलावाया में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। इस घटना में डीडी न्यूज के कैमरामैन और पुलिस के 3 जवान शहीद हो गए थे। 



    खबर लिखे जाने तक घायल जवानों का बचेली के अपोलो अस्पताल में इलाज शुरू कर दिया गया है। एसपी खुद अस्पताल पहुंच घायलों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। 

यह भी पढ़िए :  एरिया कमाण्डर गोपी की 'अदालत' में बंधक ग्रामीण आयतू को मिली सजा ए मौत... पुलिस के लिए जासूसी करने का मढ़ा आरोप!  

नक्सलियों ने बीजापुर में यात्री बस को किया आग के हवाले... यात्रियों को उतार बस में लगाई आग


   बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहाँ नक्सलियों ने चुनाव से पहले एक बार फिर तांडव मचाते हुए एक यात्री बस को आग के हवाले कर दिया है। 


   बताया जा रहा है कि हथियारबंद माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने जिस बस में आगजनी की है वह कुशवाह ट्रैवल्स की बताई जा रही है।

BREAKING : नक्सलियों ने 'कंगारू कोर्ट' में एक बंधक ग्रामीण की हत्या की, दूसरे को हिदायत देकर रिहा किया


     बीजापुर SP मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि कुशवाह ट्रेवहल्स की बस बीजापुर से उसूर जा रही थी। इसी बीच उसूर से 2 किमी पहले नक्सलियों ने बस को रोका और यात्रियों को बस से उतार कर घटना को अंजाम दिया।

Read More :  नगरीय इलाके में माओवादी पर्चों से कार्यकर्ताओं में दहशत.... दबे पांव हो रहा चुनाव प्रचार, खुलेआम जनसंपर्क से परहेज!  

    इस घटना में बस में सवार यात्री और बस के चालक, परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उसूर थानाक्षेत्र का यह मामला है। SP के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

Read More :  शांतिपूर्ण चुनाव कराने बस्तर पहुंची फोर्स कर रही ग्रामीणों का उपचार... मेडिकल कैम्प में नागा बटालियन और BSF के डॉक्टर्स ने दी सेवाएं