दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सोमवार की शाम नक्सलियों ने केके रेललाइन पर भांसी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी में बैनर-पोस्टर चस्पा कर सनसनी मचा दी। इसके बाद मालगाड़ी के गार्ड से वॉकी-टॉकी छीन कर माओवादी भाग खड़े हुए।
जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब साढ़े 5 बजे डाउन ट्रेन नं GPV-13/01 भांसी पहुंची और क्रॉसिंग के लिए रुकी। इसी बीच कुछ माओवादी मौके पर पहुंचे और उक्त मालगाड़ी के गार्ड नरेंद्र पांडे से वॉकी-टॉकी छीन लिया और घटनास्थल पर बैनर और पोस्टर लगा कर चलते बने।
यह भी पढ़िए : CISF जवान ने ही कैम्प से पार किया था AK-47 राइफल...बिलासपुर से आरोपी जवान गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों द्वारा मामले की सूचना आरपीएफ किरंदुल और स्थानीय थाना भांसी को दी गई। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि अज्ञात नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद मौके से पर्चों को बरामद कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
Read More : सड़क के नीचे माओवादियों ने प्लांट कर रखा था 200 किलो विस्फोटक... सर्चिंग पार्टी ने सड़क की खुदाई कर निकाला एक्सप्लोसिव, देखिए तस्वीरें!
आपको बता दें की 25 से 31 जनवरी तक नक्सलियों ने भारत बंद का आह्वान कर रखा है। इस दौरान बस्तर के अलग-अलग हिस्सों में बैनर-पोस्टर लगाकर माओवादी बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। आज भी घटनास्थल पर नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में पर्चे फेंके गए हैं। इन पर्चों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी का उल्लेख है।
Read More : नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला

एक टिप्पणी भेजें