Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

सांसद दिनेश कश्यप ने छात्राओं को बांटी पुरानी साइकिल..! कांग्रेस ने कसा तंज- 'भाजपा का मिशन धोओ, पोछो और बांटो' अभियान चल रहा

सांसद दिनेश कश्यप ने छात्राओं को बांटी पुरानी साइकिल..! कांग्रेस ने कसा तंज- 'भाजपा का मिशन धोओ, पोछो और बांटो' अभियान चल रहा
        जगदलपुर @ खबर बस्तर। बास्तानार ब्लाक के पोटानार में शनिवार को बस्तर सांसद दिनेश कश्यप द्वारा सरस्वती साइकिल योजना के तहत किए गए साइकिल वितरण को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि यहां दो महीने पहले छात्राओं को बांटी गई साइकिलों को धो-पोंछकर सांसद के हाथों दोबारा बंटवाई गई है। कांग्रेसी इसे भाजपा का पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी तंज कसा जा रहा है।
सांसद दिनेश कश्यप ने छात्राओं को बांटी पुरानी साइकिल..! कांग्रेस ने कसा तंज- 'भाजपा का मिशन धोओ, पोछो और बांटो' अभियान चल रहा 2
'वाटसएप्प' पर चल रहे मैसेज का मजमून कुछ इस तरह है...
'छग में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है। वैसे ही राजनीतिक पार्टियों की चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी है। इसका नतीजा सीधा बस्तर में देखने को मिल रहा है। भाजपा का मिशन धोओ, पोछो और बांटो।'
'भाजपा के नेताओ की बैचैनी इतनी बढ़ गई है कि चुनावी लाभ के लिए शिलान्यास, उद्धघाटन व नये पुराने समान को बॉटने में मशगूल है। ऐसा ही वाकया तोकापाल ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल पोटानार में बस्तर सांसद दिनेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य में चार हाईस्कूलों पोटानार, घाट धनोरा, करंजी और रानसरगी पाल के छात्राओं को सायकल वितरण किया गया।'
'माननीय जी को पता ही नही था कि उक्त स्कूलों के छात्राओं को जो सायकल वितरण किया जा रहा है, उन्हें वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों जनपद सदस्य और सरपंच के द्वारा लगभग दो माह पूर्व ही वितरण किया जा चुका है और लगभग दो माह से बच्चियां उस सायकल का उपयोग स्कूल आने-जाने के लिये कर रही हैं।'      
सांसद दिनेश कश्यप ने छात्राओं को बांटी पुरानी साइकिल..! कांग्रेस ने कसा तंज- 'भाजपा का मिशन धोओ, पोछो और बांटो' अभियान चल रहा 4
        बता दें कि पोटानार में आयोजित ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम में बस्तर सांसद के हाथों 184 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया था। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दीपक बैज समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि भी आमंत्रित थे। सुबह साढ़े 11 बजे कार्यक्रम में बैज पहुंचे भी, लेकिन करीब घंटे भर के इंतजार के बाद सांसद के आने में हो रहे विलंब को देखते हुए वे मौके से चले गए। 
'खबर बस्तर डॉट कॉम' से चित्रकोट विधायक दीपक बैज ने बताया कि जब वे कार्यक्रम में पहुंचे तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली की जिन साइकिलों को वितरित किया जाना है, वो तो करीब 2 महीने पहले ही बांटी जा चुकी हैं। सरकारी फरमान के बाद इन्ही साइकिलों को सांसद के द्वारा दोबारा वितरण करवाना उन्हें गवारा नहीं हुआ और वे वहां से चले गए। बैज ने बताया कि इन साइकिलों को सरपंच व स्थानीय जनपद सदस्यों द्वारा पहले ही बांटा जा चुका था। ऐसे में दोबारा वितरण किया जाना दर्शाता है कि भाजपा में श्रेय लेने की होड़ मची है। उनका कहना था कि अगर वे मौके पर रहते तो सांसद को भी ऐसा करने से जरूर रोकते।        
        सांसद दिनेश कश्यप ने इस पूरे मसले में अपनी प्रतिक्रया देते बताया कि पोटानार में उन्होने छात्राओं को पुरानी नहीं, बल्कि नई साइकिलें वितरित की हैं। इस कार्यक्रम में उनके अलावा पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप व पूर्व विधायक बैदू राम भी मौजूद रहे। उन्हें पुरानी साइकिल बांटने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस के आरोप पर सांसद का कहना था कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए बेवजह राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं।
loading...
 
        इधर, तोकापाल बीईओ आरएन ताटी के मुताबिक कुठ महीने पूर्व जब साइकिलें आयी थी तो इन्हें स्कूलों के प्राचार्यों के हवाले किया गया था। इसके बाद इनका आधिकारिक तौर पर वितरण नहीं किया जा सका। उन्होने कहा कि स्कूलों से अगर छात्राओं को साइकिल बांटी गई है तो वे इसकी जानकारी लेंगे। 
          

Share this:

एक टिप्पणी भेजें