न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पाकिस्तान आर्मी द्वारा बंदी बनाए गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की शुक्रवार की देर शाम वतन वापसी हो गई। पाक की जमीन पर तकरीबन 56 घंटे गुजारने के बाद विंग कमांडर स्वदेश वापस लौटे। भारत द्वारा जबरदस्त राजनीतिक दबाव बनाने के फलस्वरूप आखिरकार पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
आपको बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान द्वारा भारत की जमीन पर हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन PoK में चले गए थे। यहां पर पाकिस्तान फौज द्वारा उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
Read More : पुलवामा हमले में शहीद जवान का 'बस्तर कनेक्शन'... बारूदी ट्रैप में फंसे साथी जवान की जान बचाने अपनी जान पर खेल गया था 'शहीद बसंता'... पढ़िए शहीद जवान की जांबाजी की दास्तां!
विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने शुक्रवार रात भारत को सौंप दिया। अभिनंदन ने 9.21 मिनट पर पाक की सीमा से भारत की सरहद में कदम रखा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना ने अभिनंदन को सौंपे जाने का वक्त 2 बार बदला था। देरी इसलिए भी हुई, क्योंकि रिहाई से पहले अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई।
Read More : कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!

इससे पहले अटारी बार्डर पर विंग कमांडर अभिनंदन का मेडिकल चेकअप किया गया। वापसी के मद्देनजर शुक्रवार को भारत की ओर से बार्डर पर बीटिंग रिट्रीट परेड रद्द की गई। इस दौरान बार्डर पर देशवासी अपने वीर सैनिक के स्वागत में पलकें बिछाए खड़े रहे।
सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक जश्न: पाकिस्तानी रेंजर्स ने विंग कमांडर को बीएसएफ के हवाले किया, जहां से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। अभिनंदन की वापसी के बाद देशवासियों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अभिनंदन की वापसी का स्वागत किया है।
Read More : पुलवामा हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'
गौरतलब है कि भारत ने विंग कमांडर अभिनंदन की बिना शर्त और सुरक्षित वतन वापसी की मांग की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में गुरुवार को ऐलान किया था कि विंग कमांडर को भारत को सौंपा जाएगा। हालांकि, अमन के पैगाम के नाम पर अभिनंदन की वापसी के दौर में भी पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर लगातार फायरिंग जारी रखी।
Read More : जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर