Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

बीजापुर में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी... सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली


    बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर के बीहड़ों में पदस्थ एक और जवान ने मौत को गले लगा लिया। खबर बीजापुर से है, जहां एक CRPF जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जवान द्वारा आत्महत्या किस वजह से की गई है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

CRPF-jawan-committed-suicide-by-hanging

Read More :  नक्सली खौफ के बावजूद पहले चरण की 18 सीटों पर हुई बंपर वोटिंग... ये रहे मतदान के अंतिम आंकड़े

     खुदकुशी करने वाले जवान का नाम सुजीत चंद राय बताया गया है। वह सीआरपीएफ 168 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ था। शुक्रवार की सुबह 8 बजे कैम्प के बैरक में सुजीत का शव सीलिंग फैन के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद कैम्प में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना साथी जवानों द्वारा अधिकारियों को दी गई। 

BIG BREAKING: सुकमा में नक्सली उत्पात, PMGSY ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, वाहनों में की आगजनी  


जानकारी के मुताबिक मृत जवान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले का निवासी था। सितंबर 2017 में उसकी पदस्थापना यहां हुई थी। 

    बीजापुर के जेलबाड़ा परिसर स्थित 168 बटालियन हेडक्वार्टर के कमरे में सुजीत ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह 9ः10 बजे डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर जवान का पार्थिव शरीर उसके गृहग्राम भेजा जा रहा है।
मुठभेड़ में भारी पड़े जवान:   इधर, एक और घटनाक्रम में मुरदोंडा कैम्प के पास पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुक्रवार की सुबह सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। जवानों की जवाबी कार्रवाई में माओवादियों के पैर उखड़ गए और उन्हें भागना पड़ा।  


सुकमा में नक्सली उत्पात, PMGSY ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, वाहनों में की आगजनी



    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त नक्सली उत्पात की खबर आ रही है। बताया गया है कि माओवादियों ने एक ठेकेदार का अपहरण कर हत्या कर दी है। इसके अलावा नक्सलियों द्वारा कई वाहनों में आगजनी किए जाने की भी खबर है।



     सुकमा ASP शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि दोरनापाल इलाके के मिसमा कैम्प के पास चिचोरगुड़ा में सड़क निर्माण किया जा रहा था। नक्सलियों ने PMGSY के ठेकेदार की हत्या कर दी है। 



     ASP के मुताबिक सड़क निर्माण में लगी कुछ वाहनों को नक्सलियों ने फूंक डाला है। घटना की विस्तृत जानकारी मांगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार हरिनाथ साहू दुर्ग का निवासी है। पुलिस को बिना सूचना दिए संवेदनशील इलाके में सड़क निर्माण कराया जा रहा था।






माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक


    बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां से 8 किमी दूर भोपालपटनम रोड पर सिंगारबहार नाले के समीप बुधवार की सुबह मोदकपाल से आ रही दस चक्का ट्रक को आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया। इसमें सिविलियन ड्राइवर और पांच जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायन एक जवान और ड्राईवर को रायपुर रेफर किया गया है। 


Read More :  मतदान के बाद लौट रही पुलिस पार्टी की नक्सलियों से हुई मुठभेड़... DRG के लड़ाकों ने 2 माओवादियों को किया ढेर, शव और हथियार बरामद

    सूत्रों के मुताबिक ट्रक में ड्राइवर समेत छह लोग सवार थे। ये ट्रक मोदकपाल से निकली थी। सुबह करीब नौ बजे जब ट्रक चिन्नाकोड़ेपाल तिराहे से सिंगारबहार नाले को पार करते आगे आ रही थी, तभी ब्रेकर पर जब गाड़ी धीमी हुई तो नक्सलियों ने उसे विस्फोट से उड़ा दिया। नक्सलियों ने ब्लास्ट के बाद फायरिंग नहीं की। 

Read More :  नक्सली खौफ के बावजूद पहले चरण की 18 सीटों पर हुई बंपर वोटिंग... ये रहे मतदान के अंतिम आंकड़े  

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे गाड़ी के दो हिस्से हो गए। इसमें बीएसएफ की 424 बटालियन के एएसआई नरेश सिंह, आरक्षक भगवान सिंह, निरंजन सिंह, आलोक सिंह, डीआरजी के गणपति वासम एवं भानुप्रतापपुर निवासी ड्राइवर नीतकुमार घायल हो गए। 


     घटना के बाद घाटी के नीचे के सीआरपीएफ की 85 बटालियन और कोड़ेपाल की 170 बटालियन के कैम्प से जवान तुरंत आ गए। घायलों को तत्काल जिला हॉस्पिटल लाया गया। बताया गया है कि इनमें से चार लोगों को पैर और दो लोगों को सिर में चोट आई है। सीआरपीएफ के डीआईजी आलोक अवस्थी के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 
हाल ही में प्लांट किया था IED:   डीआईजी आलोक अवस्थी के मुताबिक ये बम 3 से 4 दिनों पहले ही प्लांट किया गया था और आईईडी में करीब 55 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने 400 मीटर दूर टेकरी तक तार लगाकर विस्फोट किया। ब्लास्ट से 7 फीट गहरा गड्ढा बना और ट्रक के दो टुकड़े हो गए। बताया गया है कि ट्रक भी बीस फीट तक उपर उछली। 


    लोगों का कहना है कि ट्रक में ज्यादा जवान सवार नहीं थे और उसमें थोड़ा बहुत ही सामान था। इस ट्रक से पहले जवानों को ले जा रही कुछ बसें भी गुजरीं। यदि बसों को उड़ाया जाता तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। एक बड़ा हादसा टल गया। वारदात के बाद पुलिस ने दोनों ओर से आ रही वाहनों को आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक रोके रखा और आसपास सर्चिंग की। 


चुनाव करा वापस लौट रहे जवानों की गाड़ी को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट से उड़ाया... 6 जख्मी, 3 जवान गंभीर


     बीजापुर @ खबर बस्तर। विधानसभा चुनाव कार्य संपन्न करा वापस लौट रहे जवानों की वाहन को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। बुधवार की सुबह बीजापुर-भोपालपटनम नेशनल हाईवे पर कोड़ेपाल के पास माओवादियों ने आईईडी विस्फोट कर जवानों से भरी ट्रक को उड़ा दिया। इस घटना में वाहन में सवार 6 जवान घायल हो गए हैं, जिनमे तीन की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।
         

Read More :  नक्सली खौफ के बावजूद पहले चरण की 18 सीटों पर हुई बंपर वोटिंग... ये रहे मतदान के अंतिम आंकड़े  

     जानकारी के मुताबिक जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में चुनाव संपन्न कर वापस लौट रहे बीएसएफ 414 बटालियन के जवानों की ट्रक पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर हमला किया है। इस घटना में बीएसएफ के चार जवान, एक डीआरजी का जवान और ट्रक ड्राईवर घायल हो गए हैं। 


BREAKING : मतदान दल की सुरक्षा में लगे CISF हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत... चुनाव ड्यूटी में तैनाती के दौरान हुआ हादसा  

    घायलों में  तीन की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। घायलों में एएसआई नरेश सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह, निरंजन सिंह, आलोक सिंह, जिला बल से गणपति वासम और ड्राइवर शामिल है। सभी घायलों को बीजापुर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इनका उपचार चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। 

Read More :  मतदान के बाद लौट रही पुलिस पार्टी की नक्सलियों से हुई मुठभेड़... DRG के लड़ाकों ने 2 माओवादियों को किया ढेर, शव और हथियार बरामद

     बता दें कि बस्तर संभाग में 12 नवम्बर को मतदान संपन्न हुआ। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा बल के हजारों जवानों की तैनाती जिले के बीहड़ों में गई थी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवानों के वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर फोर्स को निशाना बनाया है। 

Read More :  यहां 30 हजार जवानों की तैनाती में हुआ शांतिपूर्ण मतदान, कई पोल पार्टियां अभी भी नहीं पहुंची मुख्यालय... बुधवार को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मतदानकर्मी 

नक्सली खौफ के बावजूद पहले चरण की 18 सीटों पर हुई बंपर वोटिंग... ये रहे मतदान के अंतिम आंकड़े


      रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 18 सीटों पर हुए मतदान में वोटर्स ने नक्सली फरमान को दरकिनार करते जमकर मतदान किया। वोटिंग के दूसरे दिन मंगलवार को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक प्रदेश में 76.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

Bumper-voting-on-18-seats-in-first-phase-despite-Naxalism

हालांकि, सोमवार को जारी आंकड़ों में मतदान का प्रतिशत 60.49 फीसदी था। आज पोलिंग पार्टियों के लौटने के बाद मतदान के आंकड़े में तकरीबन 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

     मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने मंगलवार को प्रेसवार्ता लेकर मतदान के प्रतिशत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी भी 7 पोलिंग पार्टी वापस नहीं लौटे हैं। बुधवार को उनके लौटने पर वोटिंग के आंकड़ों में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। खास बात यह है कि पहले चरण के मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने बढ़चढ़कर वोटिंग में हिस्सा लिया है। 

Read More :  यहां 30 हजार जवानों की तैनाती में हुआ शांतिपूर्ण मतदान, कई पोल पार्टियां अभी भी नहीं पहुंची मुख्यालय... बुधवार को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मतदानकर्मी 

     मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक बस्तर के संवेदनशील इलाकों से 7 मतदान टीमें अभी तक जिला मुख्यालय नहीं पुहंची है। उन्हें सुरक्षा बल के कैम्प में ठहराया गया है। सभी मतदानकर्मी सकुशल हैं। बुधवार को उन्हें हैलीकॉप्टर से लाया जाएगा।  


जानिए किस सीट पर कितने फीसदी हुआ मतदान...

  • बस्तर → 83.51 %


  • कोंडागांव  → 82.84 %


  • कांकेर → 81.32 %


  • चित्रकोट → 80.31 %


  • जगदलपुर → 78.24 %


  • भानुप्रतापपुर → 76.77 %


  • अंतागढ़  → 74.45 %


  • नारायणपुर → 74.40 %


  • केशकाल → 63.51 %


  • दंतेवाड़ा → 60.62 %


  • कोंटा → 55.30 %


  • बीजापुर → 47.35 %


  • डोंगरगांव → 85.15 %

  • खुज्जी → 84.48 %


  • खैरागढ़ → 84.31 %


  • डोंगरगढ़ → 82.53 %


  • मोहला मानपुर → 80.00 %


  • राजनांदगांव → 78.66 %



यहां 30 हजार जवानों की तैनाती में हुआ शांतिपूर्ण मतदान, कई पोल पार्टियां अभी भी नहीं पहुंची मुख्यालय... बुधवार को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मतदानकर्मी


    बीजापुर @ खबर बस्तर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 89 बीजापुर में सोमवार को ​हुए मतदान में 76156 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिले में इस बार 47.35 फीसदी वोटिंग हुई। बता दें कि ये पिछले विस चुनाव के मतदान से करीब तीन फीसदी अधिक है। 

Peaceful-polling-in-30-thousand-jawans-deployed
कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान में करीब 30 हजार जवानों को तैनात किया गया था। मंगलवार की शाम तक 178 मतदान दल सुरक्षित मुख्यालय पहुंच गए जबकि अंदरूनी इलाकों से 67 दलों को बुधवार को लाया जाएगा। 

Read More :  मतदान के बाद लौट रही पुलिस पार्टी की नक्सलियों से हुई मुठभेड़... DRG के लड़ाकों ने 2 माओवादियों को किया ढेर, शव और हथियार बरामद

    बीजापुर विस क्षेत्र में कुल वोटर्स की संख्या 160826 है जबकि 76156 मतदाताओं ने इस बार वोटिंग की। इस तरह पोल प्रतिशत 47.35 रहा। 790 डाक मतपत्र जारी किए गए हैं। बुधवार से ये मतपत्र डाले जाएंगे। इसके लिए पेटी रखी गई है। 1133 इडीसी डाले गए हैं। 

Peaceful-polling-in-30-thousand-jawans-deployed

BREAKING : राजनांदगांव में हार्ट अटैक से मतदानकर्मी की मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम  

     उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि हेलीकॉप्टर से सोमवार को 15 व मंगलवार को 15 दल पहुंचे। एक बार में ये हेलीकॉप्टर 17 लोगों को ले जा सकता है और क्रू के साथ इसकी क्षमता 21 है। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां सुरक्षित हैं। बुधवार को 67 दल आएंगे। इन्हें थानों और कैम्पों मे रखा गया है। 

BREAKING : मतदान दल की सुरक्षा में लगे CISF हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत... चुनाव ड्यूटी में तैनाती के दौरान हुआ हादसा

      विधानसभा चुनाव के लिए 81 केन्द्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। वहीं 44 सेक्टर ऑफिसर व 52 रूट प्रभारियों को तैनात किया गया था। हर बूथ में बीएलओ तैनात थे। ड्यटी पर तैनात कर्मियों ने मतदान किया, इसलिए कहीं भी जीरो वोटिंग का आंकड़ा नहीं आया।

Read More :  माओवाद प्रभावित इस इलाके में पेड़ के नीचे हुई वोटिंग... लंबी लाइन में लगकर लोगों ने किया मतदान, जानिए क्या है वजह


पहले चरण की 18 सीटों पर 60.49 फीसदी मतदान, खुज्जी में ज्यादा तो बीजापुर में हुई सबसे कम वोटिंग... जानिए आपके विधानसभा क्षेत्र में कितना हुआ मतदान


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार को छुटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव जिले की 6 सीटों पर आज हुए मतदान में कुल 60.49 फीसदी वोटिंग हुई है। 

Polling-for-first-phase-of-8-seats-in-60.49-percent

    प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने राजधानी में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रथम चरण के मतदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के प्रथम चरण में 10 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। इसमें नारायणपुर में सर्वाधिक मतदान हुआ है। हालांकि, मतदान के यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं है। 

Read More :  माओवाद प्रभावित इस इलाके में पेड़ के नीचे हुई वोटिंग... लंबी लाइन में लगकर लोगों ने किया मतदान, जानिए क्या है वजह

जानिए किस सीट पर कितने फीसदी हुआ मतदान...

बस्तर संभाग की ये है 12 सीटें...

  • नारायणपुर : 63 फीसदी 


  • अंतागढ़ : 43 फीसदी


  • कांकेर : 62 फीसदी


  • भानुप्रतापपुर : 57 फीसदी


  • कोंडागांव : 61.47 फीसदी


  • केशकाल : 63.51 फीसदी


  • कोंटा : 46.19 फीसदी


  • दंतेवाड़ा : 49 फीसदी


  • बीजापुर : 33 फीसदी


  • बस्तर : 70 फीसदी


  • जगदलपुर : 65 फीसदी


  • चित्रकोट : 71 फीसदी


राजनांदगांव जिले की ये है 6 सीटें...

  • खुज्जी : 72.00 फीसदी

  • डोंगरगांव : 71.0 फीसदी

  • डोंगरगढ़ : 71.0 फीसदी

  • राजनांदगांव : 70.50 फीसदी

  • खैरागढ़ : 70.14 फीसदी

  • मोहला मानपुर : 67 फीसदी