Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर! बस्तर संभाग की 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पीछे, जानिए क्या कहते है आंकड़े


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में मतगणना के शुरूआती दौर में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। सुबह 10 बजे तक प्रदेश के सभी 90 सीटों के रुझानों में कांग्रेस की निर्णायक​ बढ़त दिख रही है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है।   


     ताजा रुझानों पर नजर डालें तो कांग्रेस प्रत्याशी 58 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा जोगी कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों आगे है। आपको बता दें कि अभी मतगणना के ये आंकड़े बेहद शुरूआती चरण के हैं। जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ेगी सीटों के आंकड़ों में भी फेरबदल हो सकता है। 

यह भी पढ़िए :   VIDEO : सीएम बोले- यहां प्रत्याशी नहीं 'डॉ रमन' लड़ रहा है चुनाव... पिछली बार चूक गए थे, इस बार हर हाल में मिलनी चाहिए जीत!

रायपुर संभाग: 20 सीट

भाजपा- 03
कांग्रेस- 16
जोगी- 0
अन्य- 01

बस्तर संभाग: 12 सीट

भाजपा- 02
कांग्रेस- 09
जोगी- 0
अन्य- 01

बिलासपुर संभाग: 24 सीट

भाजपा- 09
कांग्रेस- 11
जोगी- 04
अन्य- 0

दुर्ग संभाग: 20 सीट

भाजपा- 06
कांग्रेस- 13
जोगी- 01
अन्य- 0

सरगुजा संभाग: 14 सीट

भाजपा- 08
कांग्रेस- 06
जोगी- 0
अन्य - 0


सुबह 10 बजे तक के रुझानों की बड़ी बातें... 

  • रमन कैबिनेट के 4 मंत्री पीछे चल रहे हैं।
  • बस्तर की 12 में से 10 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त।
  • बस्तर संभाग की सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी पीछे।
  • कोंटा से सीपीआई उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
  • रायपुर संभाग की 20 सीटों में से 16 सीटों पर कांग्रेस की बढ़त।


बस्तर की 12 सीटों में किसको मिलेगी जीत, किसको मिलेगी हार... मतगणना से पहले जानिए क्या होगा सूरते-हाल... क्या कहता है बस्तर के सीनियर पत्रकारों का Exit Poll...पढ़िए ये रिपोर्ट!


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें मंगलवार 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। चंद घंटों के इंतजार के बाद प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा। लेकिन इससे पहले प्रत्याशियों व समर्थकों के साथ ही आम मतदाताओं की दिलचस्पी इस बात में है कि कल क्या रिजल्ट आएगा?


Bastar-journalists-exit-poll


ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि... क्या भाजपा, छत्तीसगढ़ में चौथी दफे सत्तासीन होने में कामयाब होगी और अपनी सरकार बचा ले जाएगी या फिर 15 बरस के वनवास के बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। 

     इन सबके बीच बस्तर संभाग की 12 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच हो रहे दिलचस्प मुकाबले पर भी सबकी नजर है। यहां से रमन कैबिनेट के दो मंत्रियों केदार कश्यप और महेश गागड़ा की प्रतिष्ठा जहां दांव पर लगी है, वहीं सीनियर कांग्रेस लीडर कवासी लखमा, देवती कर्मा और पूर्व मंत्री व सांसद विक्रम उसेंडी भी चुनाव लड़ रहे हैं। 

     काउंटिंग से ठीक पहले 'खबर बस्तर डॉट कॉम' ने बस्तर की सियासत पर पैनी नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकारों की राय जानी है। देखिए सीनियर जर्नलिस्ट्स का Exit Poll क्या कहता है...


बस्तर जिला:  बस्तर जिले में तीन सीटें आती हैं। जिसमें जगदलपुर, बस्तर और चित्रकोट शामिल हैं। इन सीटों के संभावित चुनाव परिणाम पर वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बाजपेयी ने इस Exit Poll ने अपनी राय व्यक्त की है।  

  • जगदलपुर...
     इस सीट पर दो परंपरागत प्रतिद्वंदी भाजपा के संतोष बाफना और कांग्रेस के रेखचंद जैन के बीच कांटे का मुकाबला है। दोनों के बीच 2008 में भी टक्कर हो चुकी है। उस वक्त रेखचंद जैन को पराजय का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार कांग्रेस उम्मीदवार रेखचंद जैन के पक्ष में मतदाताओं का रूझान दिखा है। इस बार वे पिछले 10 सालों से विधायक रहे बाफना को शिकस्त दे सकते हैं।
  • बस्तर...
     बस्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लखेश्वर बघेल और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री डॉ सुभाउ कश्यप के बीच सीधी लड़ाई है। यहां इस बार भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। कड़े मुकाबले में मौजूदा विधायक लखेश्वर अपनी सीट बचा ले जा सकते हैं।  
  • चित्रकोट...
     चित्रकोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वर्तमान विधायक दीपक बैज एक ​बार फिर विजयी हो सकते हैं। उनका मुकाबला भाजपा के लच्छूराम कश्यप से है। दरअसल, बैज क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हैं और पूरे 5 साल तक वे इलाके में खासे सक्रिय रहे। इसका फायदा उन्हें मिल सकता है। 

Read More :  औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में दिखी खामियां... बंद मिले कई स्कूल तो गैर हाजिर रहे मास्साब, डेढ़ दर्जन शिक्षकों का कटा वेतन!

मध्य बस्तर:  कभी बस्तर जिले का हिस्सा रहे नारायणपुर, कोंडागांव और केशकाल की 3 सीटों पर भी बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने की लड़ाई है। इन सीटों के सियासी समीकरण और संभावित चुनाव परिणामों पर प्रकाश डाल रहे हैं बस्तर के सीनियर जर्नलिस्ट मनीष गुप्ता...

  • नारायणपुर...
     इस सीट से सूबे के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप चुनावी समर में हैं। यहां उनकी टक्कर कांग्रेस के चंदन कश्यप से है। यह सीट तीन जिलों बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर में बंटी है। अबूझमाड़ क्षेत्र में जहां चंदन कश्यप मजबूत दिखाई दे रहे हैं तो वहीं अपने प्रभाव वाले बस्तर-भानपुरी और मर्दापाल क्षेत्र में केदार की जबरदस्त पकड़ है। बेहद कड़े मुकाबले में मंत्री केदार कश्यप अपनी सीट बचा ले जाएंगे। 
  • कोंडागांव...
   कोंडागांव जिले में दो सीटें आती हैं। इनमें से कोंडागांव सीट पर मौजूदा विधायक मोहन मरकाम और पूर्व मंत्री लगा उसेंडी के बीच दिलचस्प मुकाबला है। पिछले चुनाव में मरकाम, लता को पराजित कर चुके हैं। ऐसे में इस बार भाजपा ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंकी है। बेहद कांटे की लड़ाई में लता उसेंडी के सिर जीत का सेहरा सज सकता है। 
  • केशकाल...
    इस सीट पर इस बार वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम और भाजपा के हरिशंकर नाग के बीच लड़ाई है। पहले भाजपा से निष्काशित हो चुके हरिशंकर को प्रत्याशी बनाए जाने से पार्टी का एक खेमा नाराज भी चल रहा था। यहां भी भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जिसमें मतदाता संतराम को एक बार फिर विधानसभा भेज सकते हैं। 

Read More :  छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई... इंद्रावती नदी से 10 लाख की लकड़ी बरामद, वन माफिया ले जा रहे थे तेलंगाना!

उत्तर बस्तर:  उत्तर बस्तर यानी कांकेर जिले में 3 विधानसभा सीटें कांकेर, भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ आती हैं। इन सीटों पर चुनावी घमासान और संभावित रिजल्ट को लेकर कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश शुक्ला ने Exit Poll में अपनी राय जाहिर की है...

  • कांकेर...
     इस सीट पर जिला पंचायत सदस्य व भाजपा उम्मीदवार हीरा मरकाम के सामने कांग्रेस ने मौजूदा विधायक शंकर ध्रुवा का टिकट काट कर पूर्व आईएएस शिशुपाल सोरी को मैदान में उतारा है। इस बार यहां मतदाता बदलाव के मूड में है। ऐसे में भाजपा के युवा प्रत्याशी हीरा मरकाम चुनाव जीत सकते हैं।
  • भानुप्रतापपुर...
     इस विधानसभा में 4 बार के विधायक व पूर्व मंत्री मनोज मंडावी और भाजपा के धाकड़ नेता देवलाल दुग्गा के बीच मुख्य मुकाबला है। ये दोनों पहले भी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। जोगी कांग्रेस से मानक दरपट्टी और आप के सीएम उम्मीदवार कोमल हुपेंडी भी मैदान में हैं। दिलचस्प मुकाबले में अनुभवी मनोज मंडावी मैदान मार सकते हैं।

  • अंतागढ़...
     अंतागढ़ सीट पर भाजपा के सांसद विक्रम उसेंडी से लोहा लेने के लिए कांग्रेस ने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी अनूप नाग को चुनावी समर में उतारा है। भाजपा ने यहां के मौजूदा विधायक भोजराज नाग का टिकट काट उसेंडी को ​प्रत्याशी घोषित किया। वे  पहले भी 4 बार अंतागढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार भी उनका जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

दक्षिण बस्तर:  बस्तर की सियायत में अहम स्थान रखने वाले दक्षिण बस्तर में 3 सीटें आती है। इनमें दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा की सीट शामिल है। यहां के राजनीतिक हालात और संभावित परिणामों पर सीनियर जर्नलिस्ट सुरेश महापात्र का क्या कहना है, जानिए विस्तार से...


  • दंतेवाड़ा...
    बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा की कर्मभूमि रही दंतेवाड़ा सीट का प्रतिनिधित्व उनकी पत्नी देवती कर्मा कर रही हैं। 2013 में झीरम हमले में कर्मा की शहादत के बाद कांग्रेस ने उन्हें टिकट दी और उन्होंने भाजपा के भीमा मंडावी को करीब 6 हजार मतों से पटखनी दी थी। इस बार भी मंडावी से उनका सीधा मुकाबला है। देवती के पक्ष में माहौल दिख रहा है। करीबी मुकाबले में वे चुनाव जीत सकती हैं।

  • बीजापुर...
     इस सीट से दो बार के विधायक और वन मंत्री महेश गागड़ा और कांग्रेस के विक्रम मंडावी के बीच कांटे की लड़ाई है। दोनों पिछले चुनाव में भी आमने-सामने थे। जोगी कांग्रेस के सकनी चंद्रैया भी मैदान में हैं। इस बार कांग्रेस यहां अच्छी फाइट में है। इसके बावजूद अनुभव और बेहतर मैनेजमेंट की बदौलत गागड़ा मैदान मार सकते हैं।

  • कोंटा...
   सुकमा जिले की कोंटा सीट पर उपनेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के धनीराम बारसे और सीपीआई के मनीष कुंजाम से है। कुंजाम इस सीट पर पूर्व में विधायक रह चुके हैं। 1998 के चुनाव में लखमा ने इस सीट पर जीत दर्ज की और उसके बाद से लगातार 4 बार वे विधायक रहे हैं। चुनाव जीतने में माहिर लखमा इस बार भी बाजी मार सकते हैं।


समय से पहले स्कूल बंद हुआ तो शिक्षकों की खैर नहीं... संयुक्त संचालक ने शिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता शिक्षा पर दिया जोर


    बीजापुर @ खबर बस्तर। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक एएल राठिया ने अपने दो दिनी प्रवास के दौरान जिले के कई स्कूलों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया और अफसरों से इस बात का ध्यान रखने कहा कि कोई भी स्कूल समय से पहले बंद ना हो। उन्होंने अफसरों को स्कूलों और आश्रमों का लगातार निरीक्षण करने और कमी पाए जाने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

If-the-school-closes-then-teachers-are-not-good

    संयुक्त  संचालक एएल राठिया के साथ उप संचालक पी एक्का, डीईओ प्रमोद ठाकुर, सहायक संचालक रमाकांत द्विवेदी, बीके डोंगरे एवं अन्य अधिकारियों ने जिले की विभिन्न शालाओं, पोटा केबिन एवं आश्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों की सफाई और रखरखाव पर ध्यान देने अधीक्षकों से कहा।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक राठिया ने बच्चों से गणित, विज्ञान एवं भाषा पर सवाल किए। उन्होंने क्लास रूम को बच्चों के शिक्षण के अनुरूप ढालने कहा। संयुक्त संचालक ने बच्चों से मध्याहन भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा और अधीक्षकों को मेन्यू के अनुसार खाना परोसने कहा।

    कस्तूरबा आश्रम नैमेड़ में संयुक्त संचालक ने बच्चों से स्वास्थ्य की जानकारी लेते उनके रहने की व्यवस्था का जायजा लिया। वे लाइब्रेरी व किचन की व्यवस्था देख खुश हुए। यहां बच्चों के रहने की व्यवस्था पर भी संतोष जताया। दूरदराज से आकर शिक्षा पा रहे बच्चों को अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

If-the-school-closes-then-teachers-are-not-good

Read More :  औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में दिखी खामियां... बंद मिले कई स्कूल तो गैर हाजिर रहे मास्साब, डेढ़ दर्जन शिक्षकों का कटा वेतन!

    संयुक्त संचालक ने मुरकीनार पोटा केबिन, प्रीत विहार कालोनी प्राथमिक शाला, जांगला पोटा केबिन, नेलसनार पोटा केबिन, कोडोली हाईस्कूल, कन्या आश्रम भैरमगढ़,बासागुड़ा पोटा केबिन एवं डाइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीजापुर बीईओ जाकिर खान एवं संयुक्त संचालक कार्यालय के स्टेनो कमल दुबे भी मौजूद थे।  

अफसरों की ली बैठक:  संयुक्त संचालक एएल राठिया ने बीईओ, बीआरसी, मण्डल संयोजक एवं सीएसी की बैठक ली और कहा कि पाठयक्रम के मुताबिक पढ़ाई होनी चाहिए। हर शिक्षण संस्थान के नियमित निरीक्षण पर जोर देते उन्होंने कहा कि कमी पाए जाने पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें सख्ती से कार्रवाई हो। अफसरों को पोटा केबिन के अनुदेशकों से विषयवार पढ़ाई कराने कहा। स्कूलों की गुणवत्ता में भी सुधार लाने का निर्देश संयुक्त संचालक ने दिया।


Exit Poll : छत्तीसगढ़ में बनेगी किसकी सरकार..? भाजपा लगाएगी जीत का चौका या फिर कांग्रेस का खत्म होगा वनवास...जानिए, क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे!


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 5 राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना व मिजोरम में मतदान खत्म होने के बाद शुक्रवार को न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल्स के नतीजे घोषित किए हैं। इनमें से ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस, भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। 


     एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की लड़ाई बताई जा रही है वहीं राजस्थान में भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने का संकेत भी साफ नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना में टीआरएस एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है, जबकि मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर उभरती दिख रही है। 
छत्तीसगढ़ बात करें की तो यहां चुनाव नतीजों को लेकर तमाम एग्जिट पोल का अनुमान अलग-अलग है। कुछ एग्जिट पोल भाजपा के लगातार चौथी बार सत्ता पर काबिज होने का पूर्वानुमान लगा रहे हैं तो कुछ पोल्स प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। 

आईए इन एग्जिट पोल पर एक नजर डालते हैं.....

  • इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया द्वारा कराए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया गया है। कांग्रेस को 55-65, कांग्रेस 21-31 सीट  और जनता कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है। 


  • इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में रमन सिंह का जादू एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला है। भाजपा यहां चौथी बार सरकार बना रही है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 42-50 सीटे, कांग्रेस को 32-38 सीटें, जनता कांग्रेस को 6-8 सीटें और अन्य को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 


  • रिपब्लिक-सीवोटर के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 35-43, कांग्रेस को 40-50, जोगी कांग्रेस-बीएसपी गठबंधन को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 



  • एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार इस बार भी छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार बन रही है। इस सर्वे में कांग्रेस को 35 सीट, बीजेपी को 52 और अन्य को 3 सीट मिलने का आसार है। 


इंद्रावती के बाद अब गोदावरी नदी से पकड़ाए 7 लाख के सागौन के लठ्ठे... तस्करों ने बदला रास्ता तो वन अमला भी ताक में था, 3 दिन के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई


    बीजापुर @ खबर बस्तर। भोपालपटनम रेंज के भद्राकाली में गोदावरी नदी से वन अमले ने मंगलवार की रात सागौन के 53 लठ्ठे बरामद किए। ये गोले दम्मूर और तारूर घाट से पार कर लाए गए थे और इसे तेलंगाना पार लगाने की तैयारी तस्करों की थी। लेकिन वन अमले ने बड़ी कार्रवाई करते तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। पकड़े गए सागौन लठ्ठों की कीमत करीब 7 लाख रूपए आंकी गई है।

Forest-Department-recovers-7-lakh-teak

     आपको बता दें कि बीते तीन दिनों में वन अमले ने बीस लाख रूपए की लकड़ी बरामद की है। भोपालपटनम रेंजर कोटेश्वर राव चापड़ी के मुताबिक 4 दिसंबर की रात करीब दस बजे उनकी टीम भद्राकाली घाट से नीचे उतर गई थी। दो दिन पहले तिमेड़ में करीब बारह लाख रूपए की लकड़ी पकड़े जाने के बाद तस्करों के भद्रकाली के आसपास सक्रिय होने का अंदेशा था।
इसी अंदेशे को देखते टीम भद्राकाली घाट में गई थी। वहां रात करीब दस बजे वनकर्मियों ने हलचल देखी। पास जाकर देखा तो सागौन के गोले दम्मूर-तारूर घाट से लाए गए थे। इन्हें गोदावरी में डालने की तैयारी की जा रही थी। वहां 13 बैलगाड़ियां भी खड़ी थीं।

Forest-Department-recovers-7-lakh-teak

     रेंजर कोटेश्वर चापड़ी ने बताया कि वन अमले ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और लट्टों को बाहर निकाला। रेंजर के मुताबिक वन माफिए घाट पर लकड़ी लाकर छोड़ देते हैं और तब ही इनका सौदा हो जाता है। इस वजह से घाट पर नजर रखी जा रही है। बताया गया है कि डीएफओ एन गुरूनाथन के मार्गदर्शन में कार्रवाई लगातार की जा रही है और एसडीओ अशोक पटेल पूरी कार्रवाई पर नियंत्रण कर रहे हैं।

Read More :  दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, सड़क हादसे में शिक्षक की मौत... दो गंभीर, एक फरार

    खबर है कि महाराष्ट्र के पेनवाया घाट से इंद्रावती की धारा से भी अटुकपल्ली तक लकड़ी भेजी जाती है और फिर इसे तेलंगाना भेजा जाता है। मंगलवार की रात हुई कार्रवाई में रेंजर केआर चापड़ी के अलावा वनपाल मोहन सिंह, शैलेष एट्टी, जव्वा, यादव एवं अन्य कर्मी शामिल थे।

Forest-Department-recovers-7-lakh-teak

पूरी रात चली कार्रवाई:  वन अमले को रात कई किमी पैदल चलना पड़ा। वाहन से जाने से तस्कर सतर्क हो जाते, इसलिए वाहन का इस्तेमाल नहीं किया गया। रात करीब 10 बजे से सुबह 7 बजे तक नदी से भद्राकाली की पहाड़ी तक लकड़ी ढुलाई की जाती रही। मौके से 13 बैलगाड़ियां भी बरामद की गई लेकिन तीन बैलगाड़ियां रास्ते में ही टूट गईं। मौके से तस्कर पहले ही फरार हो गए थे। लंबी कार्रवाई के चलते वनकर्मी रात से बुधवार की दोपहर तक भूखे ही थे।

दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, सड़क हादसे में शिक्षक की मौत... दो गंभीर, एक फरार


     बीजापुर @ खबर बस्तर। भोपालपटनम-मट्टीमरका मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब साढे़ पांच बजे करकावाया आश्रम के सामने दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिडंत में स्थानीय कन्या हाईस्कूल के व्याख्याता पंचायत आत्रम सुरेश (38) निवासी लिंगापुर की मौत हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Teachers-death-in-road-accident

Read More :   स्कूल पहुंचे अफसरों से छात्रा ने पूछा ऐसा सवाल कि एक-दूसरे का मुंह देखने लगे कलेक्टर और SP... जानिए क्या सवाल किया था छात्रा ने..?

     सूत्रों के मुताबिक कन्या हाईस्कूल में पदस्थ शिक्षाकर्मी वर्ग एक आत्रम सुरेश अपने गांव लिंगापुर शाम करीब साढ़े पांच बजे बाइक से जा रहे थे। करकावाया आश्रम के समीप बारेगुड़ा की ओर से तेज रफ्तार से आते बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें ठोकर मार दी। आत्रम सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक यलादी अजीत एवं लोकेश बंदम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। 

Read More :  छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई... इंद्रावती नदी से 10 लाख की लकड़ी बरामद, वन माफिया ले जा रहे थे तेलंगाना!

घटना के बाद इन युवकों के साथ आ रहा एक अन्य युवक फरार हो गया। दिवंगत आत्रम सुरेश भोपालटनम बीईओ सुखराम चिंतूर के छोटे साले थे। सुरेश का पीएम बुधवार को किया जाएगा। 

      बताया गया है कि बारेगुड़ा की ओर से बाइक से आ रहे तीनों युवक नशे में धुत्त थे। वे अर्जुनल्ली एवं चेरपल्ली के निवासी हैं।  इधर, आत्रम सुरेश के आकस्मिक निधन से शिक्षाकर्मियों में शोक की लहर व्याप्त है। सुरेश मिलनसार एवं शांत स्वभाव के थे और इस वजह से वे इलाके में लोकप्रिय थे। वे अपने पीछे पत्नी एवं तीन पुत्रियां छोड़ गए। 

Read More :  औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में दिखी खामियां... बंद मिले कई स्कूल तो गैर हाजिर रहे मास्साब, डेढ़ दर्जन शिक्षकों का कटा वेतन!

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई... इंद्रावती नदी से 10 लाख की लकड़ी बरामद, वन माफिया ले जा रहे थे तेलंगाना!


    बीजापुर @ खबर बस्तर। वन अमले ने रविवार की रात छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर बड़ी कार्रवाई की है। भोपालपटनम ब्लॉक के तिमेड़ घाट से नदी मार्ग से तेलंगाना की ओर ले जाए जा रहे सागौन के 83 लठ्ठे वन अमले ने बरामद किए। इसकी कीमत दस लाख रूपए से अधिक बताई जा रही है।

Forest-Department-recovered-10-lakhs-of-wood-from-Indravati-river

    भोपालपटनम रेंजर कोटेश्वर राव चापड़ी ने बताया कि महाराष्ट्र-छग-तेलंगाना सीमा पर लगातार वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी रात दिन गश्त कर रहे हैं। रविवार की रात 10 से 11 बजे के बीच गश्ती दल ने तिमेड़ में पुल के पास मट्टीमरका की ओर से इंद्रावती नदी में बहती लकड़ी को देखा।

Read More :  औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में दिखी खामियां... बंद मिले कई स्कूल तो गैर हाजिर रहे मास्साब, डेढ़ दर्जन शिक्षकों का कटा वेतन!

सागौन के 83 लठ्ठों के रॉफ्टर तैयार कर इन्हें तस्कर बहाकर तेलंगाना की ओर ले जा रहे थे। गश्ती दल ने लठ्ठों को बरामद कर लिया।


Read More :  अवैध संबंध... ब्लैकमेलिंग... हत्या... सब इंस्पेक्टर ने महिला आरक्षक की हत्या की... फिर कुल्हाड़ी से टुकड़े कर नदी में फेंका, गिरफ्तार

    रेंजर केआर चापड़ी के मुताबिक इनकी कीमत दस लाख से अधिक है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र का वन अमला भी गश्त करता है लेकिन वहां वन सघन नहीं विरल है। छग में वन सघन हैं और तस्करों की नजर वनों पर है। इस वजह से वन कटाई और तस्करी रोकने विभाग लगातार गश्त कर रहा है।

Read More :  100 साल तक शहादत की याद दिलाता रहेगा ये 'जिंदा स्मारक'... CRPF की 85 बटालियन ने शहीदों की याद में लगाया पाम ट्री

     इस कार्रवाई के बाद अभी लठ्ठों का माप किया जा रहा है। इसकी कीमत का वास्तविक आकलन माप के बाद ही हो पाएगा। बताया गया है कि पकड़ा गया सागौन ए व बी ग्रेड का है और इसकी कीमत ज्यादा है। कार्रवाई में मद्देड़ बफर के रेंजर बामदेव नाग, फारेस्टर अजय कोरम, मोहन सिंह एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।

रैकेट को तोड़ने की कोशिश:  इंद्रावती टाइगर रिजर्व के सह संचालक रामसेवक वट्टी ने बताया कि वनों की कटाई को रोकने वन अमला सतर्क है। तस्करी का एक रैकेट चल रहा है लेकिन इसे तोड़ने में वन विभाग काफी हद तक कामयाब रहा है। रात-दिन गश्त की जा रही है।