बीजापुर @ खबर बस्तर। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक एएल राठिया ने अपने दो दिनी प्रवास के दौरान जिले के कई स्कूलों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया और अफसरों से इस बात का ध्यान रखने कहा कि कोई भी स्कूल समय से पहले बंद ना हो। उन्होंने अफसरों को स्कूलों और आश्रमों का लगातार निरीक्षण करने और कमी पाए जाने पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
संयुक्त संचालक एएल राठिया के साथ उप संचालक पी एक्का, डीईओ प्रमोद ठाकुर, सहायक संचालक रमाकांत द्विवेदी, बीके डोंगरे एवं अन्य अधिकारियों ने जिले की विभिन्न शालाओं, पोटा केबिन एवं आश्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों की सफाई और रखरखाव पर ध्यान देने अधीक्षकों से कहा।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक राठिया ने बच्चों से गणित, विज्ञान एवं भाषा पर सवाल किए। उन्होंने क्लास रूम को बच्चों के शिक्षण के अनुरूप ढालने कहा। संयुक्त संचालक ने बच्चों से मध्याहन भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा और अधीक्षकों को मेन्यू के अनुसार खाना परोसने कहा।
कस्तूरबा आश्रम नैमेड़ में संयुक्त संचालक ने बच्चों से स्वास्थ्य की जानकारी लेते उनके रहने की व्यवस्था का जायजा लिया। वे लाइब्रेरी व किचन की व्यवस्था देख खुश हुए। यहां बच्चों के रहने की व्यवस्था पर भी संतोष जताया। दूरदराज से आकर शिक्षा पा रहे बच्चों को अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
Read More : औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में दिखी खामियां... बंद मिले कई स्कूल तो गैर हाजिर रहे मास्साब, डेढ़ दर्जन शिक्षकों का कटा वेतन!
संयुक्त संचालक ने मुरकीनार पोटा केबिन, प्रीत विहार कालोनी प्राथमिक शाला, जांगला पोटा केबिन, नेलसनार पोटा केबिन, कोडोली हाईस्कूल, कन्या आश्रम भैरमगढ़,बासागुड़ा पोटा केबिन एवं डाइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीजापुर बीईओ जाकिर खान एवं संयुक्त संचालक कार्यालय के स्टेनो कमल दुबे भी मौजूद थे।
संयुक्त संचालक ने मुरकीनार पोटा केबिन, प्रीत विहार कालोनी प्राथमिक शाला, जांगला पोटा केबिन, नेलसनार पोटा केबिन, कोडोली हाईस्कूल, कन्या आश्रम भैरमगढ़,बासागुड़ा पोटा केबिन एवं डाइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीजापुर बीईओ जाकिर खान एवं संयुक्त संचालक कार्यालय के स्टेनो कमल दुबे भी मौजूद थे।
अफसरों की ली बैठक: संयुक्त संचालक एएल राठिया ने बीईओ, बीआरसी, मण्डल संयोजक एवं सीएसी की बैठक ली और कहा कि पाठयक्रम के मुताबिक पढ़ाई होनी चाहिए। हर शिक्षण संस्थान के नियमित निरीक्षण पर जोर देते उन्होंने कहा कि कमी पाए जाने पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें सख्ती से कार्रवाई हो। अफसरों को पोटा केबिन के अनुदेशकों से विषयवार पढ़ाई कराने कहा। स्कूलों की गुणवत्ता में भी सुधार लाने का निर्देश संयुक्त संचालक ने दिया।



एक टिप्पणी भेजें