Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

बड़ी खबर : फिर एक जवान ने उठाया खौफनाक कदम, थाना परिसर में खुद पर दागी गोली... मौके पर हुई मौत


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बल के जवानों द्वारा आत्मघामी कदम लगातार उठाए जा रहे हैं। बीते महीनेभर से बस्तर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब जवानों ने खुदकुशी कर ली है। ताजा मामला राजधानी रायपुर का है, जहां थाना परिसर में एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली है। 

CRPF-shot-dead-by-suicide

BIG BREAKING: सुकमा के बाद अब बीजापुर में जवान ने उठाया खौफनाक कदम, इंसास राइफल से खुद को मारी गोली... जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती

     मिली जानकारी के मुताबिक कबीर नगर थाने के भीतर सोमवार को सीआरपीएफ के जवान राजीव सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। मृतक जवान उत्तर प्रदेश के चंदौली का निवासी था और सीआरपीएफ के 148 बटालियन में पदस्थ था। यहां वह चुनाव ड्यूटी पर आया था। 
बताया गया है कि सीआरपीएफ जवानों को कबीर नगर थाना परिसर में ठहराया गया था। इसी दौरान यहां रह रहे एक जवान ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आत्म​हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बीते 1 महीने में जवानों की खुदकुशी के मामले...


  • 24 अक्टूबर को सुकमा के सेकंड बटालियन हेडक्वार्टर में पदस्थ सीआरपीएफ जवान ने एके 47 रायफल से खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


  • 25 अक्टूबर को बीजापुर में सहायक आरक्षक उमेश बेलादी ने अपने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली थी। जवान पुलिस लाइन में पोस्टेड था। 

  • 16 नवंबर को बीजापुर स्थित सीआरपीएफ 168 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ जवान सुजीत चंद राय ने बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी। बैरक में सुजीत का शव सीलिंग फैन के फंदे पर लटका मिला।

  • 18 नवंबर को दंतेवाड़ा के किरन्दुल थाने में पदस्थ कांस्टेबल अशोक पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने की पुरानी बिल्डिंग में जवान का शव फंदे पर लटकता मिला था।













पुलिस थाने में फंदे पर लटका मिला कांस्टेबल का शव.... जांच में जुटी पुलिस, खुदकुशी का कारण अज्ञात!


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में पदस्थ जवानों द्वारा खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। रविवार को किरन्दुल थाने में पदस्थ एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने की पुरानी बिल्डिंग में जवान का शव फंदे पर लटकता मिला।

Constable-hanged-in-police-station
घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने की है। किरंदुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल कांस्टेबल द्वारा खुदकुशी करने की वजहों का खुलासा नही हुआ है। 

Read More :  माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक

    जानकारी के मुताबिक मृत जवान अशोक पासवान किरन्दुल थाने में पदस्थ था। यहां हाल ही में पुलिस थाना नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ है। हालांकि, कुछ जवान अभी भी पुराने थाना भवन में ही रह रहे थे। 

     रविवार की दोपहर एक जवान जब टिफिन लेने पुराने थाने गया तो, थाने के कम्प्यूटर रूम में कांस्टेबल अशोक पासवान का शव फंदे पर रस्सी के सहारे लटका मिला। इसके बाद जवान ने घटना की जानकारी आला अफसरों को दी। 

BIG BREAKING: सुकमा में नक्सली उत्पात, PMGSY ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, वाहनों में की आगजनी  

'हर्षित' और 'हर्षिता' ने सिंगल्स में मारी बाजी, बालक युगल में आयुष और बालिका में रूपल की जोड़ी का खिताब पर कब्जा


    बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां चली 18वीं राज्य स्तरीय अण्डर-19 जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा के बालक एकल में कोरबा के हर्षित ठाकुर और बालिका में हर्षिता अग्रवाल ने बाजी मार ली। वहीं बालक युगल में रायपुर के आयुष माखिजा एवं मिहिर राठिया, बालिका युगल में रूपल पटले एवं तानिया मलिक और मिश्रित युगल में आयुष माखिजा एवं तानिया मलिक की जोड़ी ने खिताबी जीत दर्ज की। 

Closing-of-the-eighteen-state-level-junior-badminton-tournament

Read More :  राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा में 5 खिताबों पर कब्जा जमाने होगी भिड़ंत... रोमांचक मुकाबले जारी 

     रविवार को समापन दिवस पर सभी पांचों वर्गों के फाइनल राउण्ड हुए। बालक एकल में  कोरबा के हर्षित ठाकुर ने सरगुजा के रूद्राक्ष स्वर्णकार को हरा दिया। वहीं बालिका  एकल में हर्षिता अग्रवाल ने हीरल चौहान को पहले सेट में पिछड़ने के बाद अगले दो सेट में पटखनी दे दी। बालक युगल में आयुष माखिजा एवं मिहिर राठिया ने अतुल ताम्रकर एवं रूद्राक्ष स्वर्णकार की जोड़ी को लगातार दो सेट से पछाड़ दिया। 

BREAKING: बीजापुर में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी... सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली


     बालिका युगल में रूपल पटले एवं तानिया मलिक ने हर्षिता अग्रवाल एवं हीरल चौहान की जोड़ी को एक सेट से मात दे दी। मिश्रित युगल में आयुष माखिजा एवं तानिया मलिक की जोड़ी ने मिहिर राठिया एवं हर्षिता अग्रवाल को सीधे दो सेट से परास्त कर दिया। जिला बेडमिंटन संघ की ओर से आयोजित इस स्पर्धा में रेफरी प्रताप भट्टाचार्य, एसआर दास, श्रीराम यादव एवं युवराज देव थे। 

Closing-of-the-eighteen-state-level-junior-badminton-tournament

     अंतिम मुकाबले के दौरान सीएमएचओ डॉ बीआर पुजारी, रिटायर्ड प्राचार्य बीआर नरवरिया, मेडिकल ऑफिसर डॉ एस नागुलन, डॉ ज्ञानेन्द्र परिहार, आशीष चक्रवर्ती, प्रमोद गुप्ता, आरएस शुक्ल, बेडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष पवन लुंकड़, सह सचिव सोपान कर्णेवार, अखिलेश शुक्ल आदि मौजूद थे। 
नेशनल के रेंकर्स भी मात खा गए:  अण्डर 19 में नेशनल में 16वें अण्डर 17 में 24 वें एवं डबल्स में 9वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जयदित्य प्रताप सिंह को क्वार्टर फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं नेशनल सिंगल्स अण्डर 15 में 12वीं, डबल्स में 12 वें एवं अण्डर 17 में 25 वीं वरियता प्राप्त खिलाड़ी हीरल चौहान फाइनल में हार गईं। 

Read More :  झीरम नक्सली काण्ड पर TS सिंहदेव का बड़ा बयान... बोले- इस षड़यंत्र में सरकार की पूरी भूमिका!

     नेशनल में अण्डर 19 सिंगल्स में 27 वें, अण्डर 17 में 7 वें एवं अण्डर 17 डबल्स में 15 वें वरियता प्राप्त ईशान भटनागर सेमी फाइनल में हार गए। बता दें कि सोलहवें क्रम पर रहने के कारण अभी भी ईशान भटनागर को नेशनल में डायरेक्ट एंट्री की पात्रता बनी हुई है। नेशनल अण्डर 19 के डबल्स में आयुष माखिजा को 31 वीं एवं मिहिर राठिया को 37 वीं वरियता प्राप्त है। 

Read More :  शांतिपूर्ण चुनाव कराने बस्तर पहुंची फोर्स कर रही ग्रामीणों का उपचार... मेडिकल कैम्प में नागा बटालियन और BSF के डॉक्टर्स ने दी सेवाएं

खेल में समर्पण जरूरी- चौधरी  समापन समारोह के मुख्य अतिथि CRPF 222 बटालियन के डिप्टी कमाण्डेंट एसएल चौधरी ने कहा कि जिंदगी में हार-जीत लगी रहती है। हार भी जीवन का एक हिस्सा है। हमें हार से सीख लेनी चाहिए और जीतने के लिए समर्पण से अभ्यास करते रहना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला बेडमिंटन संघ की तारीफ करते कहा कि ऐसे इलाके में आयोजन कराना गर्व की बात है।

IED ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 2 जवान घायल, एक की हालत गंभीर... रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनाते आईईडी ब्लास्ट कर दिया है। इस घटना में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। इन्हें रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। 

Two-jawans-of-DRG-injured-due-to-IED-blast

BREAKING: बीजापुर में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी... सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली

     सुकमा एडीशनल एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते बताया कि भेज्जी थाना क्षेत्र के एलाड़मड़गु इलाके मे डीआरजी के जवान रोड़ ओपनिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान रविवार की दोपहर माओवादियों ने एलाड़मड़गु के जंगल में आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसमें दो जवान जख्मी हुए हैं। 

BREAKING:  सुकमा में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, 3 गाड़ियों को किया आग के हवाले... लगातार दूसरे दिन फूंक डाला वाहनों को 

     एएसपी के मुताबिक बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना में घायल जवानों में एक की स्थिति नाजुक है। बताया गया है कि दोनों घायलों को मौके से निकालकर भेज्जी लाया गया है। यहां से हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर रेफर किए जाने की बात पुलिस अफसर कर रहे हैं। 

राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा में 5 खिताबों पर कब्जा जमाने आज होगी भिड़ंत... रोमांचक मुकाबले जारी


    बीजापुर @ खबर बस्तर। अठारहवीं राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा के दूसरे दिन शनिवार को यहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए और कई रोचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। रविवार को पांच वर्गों के खिताब के लिए मुकाबले होंगे।

State-level-junior-badminton-tournament-will-be-held-on-5-titles-today

Read More :  18वीं राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, नेशनल और स्टेट के रेंकर्स भी दिखाएंगे दम 

    बालक सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में हर्षित ठाकुर ने मिहिर राठिया को एक के मुकाबले दो सेट से मात दी। वहीं अविनाश स्वाईं ने मयंक सिंह को एक सेट से पछाड़ा। रूद्राक्ष स्वर्णकार ने जयदित्य प्रताप सिंह को एक के मुकाबले दो सेट से पटखनी दी। शान भटनागर ने दो आसान सेट से अतुल ताम्रकर को झटका दिया।

बालिका सिंगल्स में प्रियंका पूनेम को हिरल चौहान ने सीधे दो सेट से पछाड़ दिया, वहीं रूपल पटले ने महक को दो सेट से हराया। तानिया मलिक ने लक्ष्मी मांझी को दो सेट से मात दी तो हर्षिता अग्रवाल ने खुशी सिंह को सीधे दो सेट से हरा दिया।


    बॉयज डब्ल्स में अतुल ताम्रकर एवं रुद्राक्ष स्वर्णकार की जोड़ी ने आरएन शर्मा एवं सागर कुंवर की जोड़ी को लगातार दो सेट से परास्त कर दियां। हर्षित ठाकुर व जयदित्य सिंह की जोड़ी ने भी आदित्य दास व हर्षित तिवारी को लगातार दो सेट से मात दे दी।


आयुष माखिजा एवं मिहिर राठिया के पेयर ने ऋषभ अग्रवाल व रितिन अर्श कुजूर की जोड़ी को लगातार दो सेट से मात दे दी, वहीं मयंक व रोहित सिंह ने जतिन मौर्य व नमन भक्तानी की जोड़ी को दो सेट से मात दे दी।

     बैडमिंटन स्पर्धा के दौरान विशेष रूप से सीएस डॉ टीआर कुंवर व डॉ ज्ञानेन्द्र परिहार मौजूद थे। बता दें कि शनिवार की शाम मिक्स डबल्स, बालिका डबल्स एवं सेमी फाइनल के राउण्ड खेले जा रहे हैं। सभी मुकाबले रोमांचक हैं। रविवार को खिताबी मुकाबलों के साथ स्पर्धा का समापन होगा।

Read More :  शांतिपूर्ण चुनाव कराने बस्तर पहुंची फोर्स कर रही ग्रामीणों का उपचार... मेडिकल कैम्प में नागा बटालियन और BSF के डॉक्टर्स ने दी सेवाएं


18वीं राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, नेशनल और स्टेट के रेंकर्स भी दिखाएंगे दम


    बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां शुरू हुई प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा में देश और राज्य के रेंकधारी खिलाड़ी अपना दम दिखाने आ गए हैं। अठारहवी राज्य स्तरीय स्पर्धा का आगाज शुक्रवार को यहां हुआ।

Launch-of-18th-State-Level-Junior-Badminton-Tournament

जिला बेडमिंटन संघ के तत्वावधान में डिपो परिसर में बने कोर्ट में कलेक्टर केडी कुंजाम एवं एसपी मोहित गर्ग ने स्पर्धा का शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर को किया। 

Read More :  शराब की बरामदगी के केस में जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार... शिक्षक समेत दो आरोपी जेल भेजे गए 

    अण्डर 15 सिंगल में देश में 18वां स्थान रखने वाली और नेशनल डबल्स की विनर हिरल चौहान रायपुर, अण्डर 19 के सिंगल्स में देश के 12वें रेंक के खिलाड़ी जयदित्य प्रताप सिंह, अण्डर 17 सिंगल्स में 4 थे रेंक के खिलाड़ी ईशान भटनागर एवं बीजापुर के अण्डर 17 डबल्स में 16 वें रेंक के अंशुमान शुक्ला समेत करीब 150 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

Read More :  यहां 30 हजार जवानों की तैनाती में हुआ शांतिपूर्ण मतदान, कई पोल पार्टियां अभी भी नहीं पहुंची मुख्यालय... बुधवार को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मतदानकर्मी 

    उद्घाटन अवसर पर सीएस टीएस कुंवर, संजय लुंकड़, जिला बेडमिंटन संघ के सचिव आरएस शुक्ल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर राना, नेशनल रेफरी प्रताप भट्टाचार्य बिलासपुर, रैफरी एस दास बालोद, कोच सोपान कर्णेवार, लोकल आफिशियल्स युवराज देव, श्रीराम यादव, अखिलेश शुक्ला एवं अन्य मौजूद थे। स्पर्धा में भाग लेने करीब 70 खिलाड़ी आ गए हैं।

BREAKING : मतदान दल की सुरक्षा में लगे CISF हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत... चुनाव ड्यूटी में तैनाती के दौरान हुआ हादसा  

बड़ी मशक्कत से मिली मेजबानी:  खबर है कि अठारहवी राज्य स्तरीय जूनियर अण्डर 19 बेडमिंटन स्पर्धा की मेजबानी मुश्किल से मिली। बताया गया है कि कुछ जिले इस प्रतिष्ठित स्पर्धा की मेजबानी को तैयार थे। इस स्पर्धा में उन ही खिलाड़ियों को एंट्री दी गई है, जहां के जिला एसोसिएशन छग बैडमिंटन संघ से मान्यता प्राप्त हैं। इस स्पर्धा में बालक-बालिका सिंगल, बालक-बालिका डबल्स एवं मिक्स डबल्स के मुकाबले होंगे। स्पर्धा का समापन 18 नवंबर को होगा।

सुकमा में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, 3 गाड़ियों को किया आग के हवाले... लगातार दूसरे दिन फूंक डाला वाहनों को


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। देश के सर्वाधिक माओवाद प्रभावित सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाते एक बार फिर वाहनों में आगजनी कर दी है। बता दें कि बीते दो दिनों में गाड़ियों में आगजनी की यह दूसरी वारदात है। 

Naxalites-set-fire-to-3-vehicles
माओवादियों ने सुकमा में एक दिन पहले गुरूवार को भी सड़क निर्माण कार्य में लगे 6 वाहनों को फूंक डाला था। इसके अलावा ठेकेदार को भी मौत के घाट उतार दिया था।  

     जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर कोंटा ब्लॉक के इंजरम व भेज्जी के बीच गोरखा के पास की आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। एडीशनल एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने इस घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने भेज्जी इलाके में तीन गाड़ियों में आग लगा दी है। 

Read More :  माओवादियों ने 4 दिन पहले प्लांट की IED और टेकरी पर बैठ उड़ा दी 10 चक्का ट्रक... ड्राइवर और 5 जवान घायल, दो की हालत नाजुक

    नक्सलियों द्वारा जिन वाहनों में आगजनी की गई है, उनमें एक पिकअप, एक टाटा मैजिक व एक मोटरसाइकल शामिल है। जलाई गई गाड़ियां स्थानीय राशन सप्लायर की बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया है।