रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में सरकार विरोधी लहर के चलते रमन कैबिनेट के आधा दर्जन कद्दावर मंत्रियों को शिकस्त झेलनी पड़ी है। जिन मंत्रियों को अपनी सीट गंवानी पड़ी उनमें प्रेम प्रकाश पांडेय, राजेश मूणत, रामसेवक पैकरा, भैयालाल रजवाड़े, केदार कश्यप और महेश गागड़ा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के कई और बड़े चेहरों को भी हार का सामना करना पड़ा है।
Read More : विधानसभा चुनाव Live Update: तीन राज्यों में बहुमत की ओर कांग्रेस, भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने के आसार!
इन मंत्रियों को गंवानी पड़ी सीट...
- भिलाई नगर से छग के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को भिलाई के महापौर व कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने 2860 मतों से हराया।
- रायपुर पश्चिम से मंत्री राजेश मूणत को भी हार का मुंह देखना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के विकास उपाध्याय ने 11 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी।
- प्रतापपुर से गृह मंत्री रामसेवक पैकरा भी चुनाव हार गए। सीधे मुकाबले में उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार ने हराया।
- नारायणपुर से स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप भी अपनी सीट नहीं बचा सके। केदार को चंदन कश्यप ने 1800 वोटों से हराया।
- बीजापुर सीट से वन मंत्री महेश गागड़ा कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी से 15 हजार से ज्यादा वोटों से हारे। यहां कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की।


एक टिप्पणी भेजें