न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की सुनामी चली और भाजपा की सरकार ताश के पत्तों की तरह गिर गई। प्रदेशभर में सरकार विरोधी लहर का कुछ ऐसा असर दिखा कि रमन सरकार के 8 मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ गया।
यह तो हुई चुनाव परिणाम की बात... अब बात करते हैं एक वीडियो की, जो मतगणना के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस VIDEO में एक शिक्षाकर्मी रमन सरकार को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है।
यह वीडियो शिक्षाकर्मियों के आंदोलन के वक्त का बताया जा रहा है। जिसमें एक शिक्षाकर्मी अपने आंदोलन को जायज बताते सरकार को कोसता दिख रहा है। साथ ही इस बात की धमकी भी कि अगर शिक्षाकर्मियों की मांगें पूरी नहीं हुई तो सरकार को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
VIDEO में क्या कुछ कहा जा रहा है, पहले इसे जान लीजिए...
दरअसल, छत्तीसगढ़ में भाजपा की इस करारी हार के बाद इसके कारणों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए 15 साल के सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी, एंटी इन्कंबेंसी, किसानों की कर्ज माफ़ी का मुद्दा, कांग्रेस की एकजुटता, निरंकुश अफसरशाही जैसे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन शिक्षाकर्मियों के आंदोलन को भी नहीं भुलाया जा सकता।
यह भी पढ़िए : CG में सरकार विरोधी लहर: रमन कैबिनेट के आधे मंत्री चुनाव हारे... केदार, गागड़ा, पैकरा समेत इन मंत्रियों को मिली करारी हार
हालांकि, चुनाव से ठीक पहले रमन सरकार ने ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल कर शिक्षाकर्मियों के संविलियन का ऐलान कर दिया। सरकार ने चुनाव में इसे भुनाने की भी कोशिश की, लेकिन वर्ग 3 के कई शिक्षाकर्मी अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे। ऐसे में विस चुनाव परिणामों में भाजपा के सत्ता से बेदखल होने के बाद शिक्षाकर्मियों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसके मजे भी ले रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें