Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

CG में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद तेज, आज शाम होगी विधायक दल की बैठक... CM की रेस में कई चेहरे! जानिए कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री..?


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का वनवास खत्म हो गया है और 15 साल के बाद पार्टी सत्ता में वापसी करने जा रही है। इस बार कांग्रेस ने यहां चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए 68 सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद भी तेज हो गई है। 

Who-will-become-CM-in-Chhattisgarh-will-be-decided-in-the-meeting-of-MLAs

     इसी सिलसिले में कांग्रेस ने पार्टी के नवनिर्वाचित सभी 68 विधायकों को राजधानी बुलाया है। कांग्रेस द्वारा आब्जर्वर नियुक्त किए गए मल्लिकार्जुन खड़गे आज देर शाम दिल्ली से रायपुर पहुंच रहे हैं। राजधानी में रात 8 बजे वे कांग्रेस विधायक दल की बैठक लेंगे, जिसमें विधायकों से सीएम को लेकर रायशुमारी की जाएगी। 

Read More :  छत्तीसगढ़ में विकास के दावे फेल, 'चाउर वाले बाबा' का तिलस्म भी टूटा... कांग्रेस की प्रचंड जीत के क्या है मायने..? पढ़िए इस रिपोर्ट में...

    इस बैठक में कांग्रेस के छग प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव और डॉ अरूण उरांव भी मौजूद रहेंगे। बताया गया है कि इस औपचारिकता के बाद कांग्रेस आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस के संचार विभाग के चीफ शैलेश नितिन त्रिवेदी के मुताबिक सीएम का फैसला नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से किया जाएगा। इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है। 

Read More :  छत्तीसगढ़ में आदिवासी CM की मांग पर क्या बोले कवासी लखमा... नक्सलवाद के मसले पर कही ये बात! देखिए ये VIDEO...

अब बात करें सीएम पद के दावेदारों की तो कांग्रेस के कई बड़े चेहरे इस कतार में खड़े दिख रहे हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के दावेदारों में शामिल हैं। 'खबर बस्तर डॉट कॉम' आपको ऐसे चेहरों के नाम बता रहा है। इनमें से किसी एक नाम पर मुहर लगने की प्रबल संभावना है। 
  • भूपेश बघेल: 

     फिलहाल छत्तीसगढ़ की ​सियासी फिजाओं में सीएम को लेकर जो नाम तैर रहे हैं, उनमें पहला और सबसे बड़ा नाम पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल का है। भूपेश की अगुवाई में चुनाव लड़कर कांग्रेस ने 15 साल से सत्तासीन भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। वे 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश में दिग्गी सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं। छग राज्य गठन के बाद भूपेश, जोगी सरकार में राजस्व मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पाटन से पांचवी बार विधायक चुने गए बघेल 2003 से 2008 तक उप नेता प्रतिपक्ष भी रहे। 

  • टीएस सिंहदेव:

    मुख्यमंत्री पद के दूसरे सबसे प्रबल दावेदारों में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का नाम भी लिया जा रहा है। कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। जगह-जगह घूम कर उन्होंने जनता से राय जानी और इसे घोषणापत्र में लागू किया। साल 2008 में टीएस सिंह देव ने पहली बार सरगुजा की अंबिकापुर से विस चुनाव लड़ा और भाजपा के अनुराग सिंह देव को हराया। 2013 के चुनाव में उन्होंने फिर अनुराग सिंह देव को शिकस्त दी। 

  • ताम्रध्वज साहू:

    सांसद व कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू भी सीएम की रेस में हैं। उन्हें इस पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। 1998 में पहली बार विधायक बने साहू मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष भी रहे। छत्तीसगढ़ बनने के बाद जब जोगी सरकार बनी तो उन्हें स्कूल शिक्षा और विद्युत राज्य मंत्री बनाया गया। बता दें कि वे 2003 में धमधा और 2008 में बेमेतरा कांग्रेस की टिकट पर जीतकर विधायक बने। 

  • चरण दास महंत: 

    पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत भी सीएम की रेस में हैं। महंत का राजनीतिक जीवन मध्य प्रदेश विधानसभा के साथ शुरू हुआ। वह 1980 से 1990 तक दो कार्यकाल के लिए विधानसभा सदस्य रहे। 1993 से 1998 के बीच वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। 1998 में वह 12वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 1999 में उनकी कामयाबी का सफर जारी रहा और वह 13वीं लोकसभा के लिए भी चुने गए।

Share this:

एक टिप्पणी भेजें