Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

रायपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रायपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मोदी की शक्ल में भाजपाइयों ने किया प्रचार, पूर्व मंत्री गागड़ा बोले- मोदी हैं दमदार, बाकि में देश चलाने का दम कहां..?


बीजापुर @ खबर बस्तर। उसूर ब्लॉक के आवापल्ली में भाजपाइयों ने पीएम मोदी की शक्ल लगाकर अपने उम्मीदवार बैदूराम कश्यप के पक्ष में प्रचार किया और वोट मांगे। रैली की अगुवाई कर रहे पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ही देश बेहतर ढंग से चला सकते हैं क्योंकि वे दमदार हैं जबकि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के नेता बेदम हैं।


06-BJP-workers-campaign-with-Modis-mask




यहां से 30 किमी दूर आवापल्ली में शुक्रवार की दोपहर पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट, कोषाध्यक्ष संजू लुंकड़, अजजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुखलाल पुजारी, बीजापुर पालिका उपाध्यक्ष घासीराम नाग, महामंत्री श्रीनिवास राव मुदलियार, जिपं जानकी कोरसा, जागर लक्ष्मैया, जनपद सदस्य उर्मिला तोकल एवं अन्य नेता प्रचार में निकले।



प्रचार के दौरान कार्यकर्ता पीएम नरेन्द्र मोदी के मुखौटे लगाए हुए थे और उनके जयकारे कर रहे थे। उन्होंने मेन रोड में व्यापारियों और लोगों से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर महेश गागड़ा ने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार ने वादे तो कर दिए हैं लेकिन इन्हें पूरा करने में झिझक हो रही है।




गागड़ा ने कहा कि कांग्रेस देश-विदेश में नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से घबरा गई है। 




छत्तीसगढ़ का खजाना खाली हो रहा है और आने वाले दिनों में इसका असर पूरे प्रदेश में पड़ेगा। देश के इतिहास में पहली बार 31 मार्च को सभी कामों के बिल रूक गए। तत्कालीन रमन सरकार ने जिस तेजी से बीजापुर समेत समूचे राज्य में विकास को गति दी थी, ये अब थम गई है।




इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट ने कहा कि जो सरकार नमक और चना तक गरीबों को मुहैया नहीं करा पा रही है, उससे लोग और क्या अपेक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ही एक ऐसे नेता हैं जो देश को सम्मानपूर्वक चला सकते हैं। दुनिया में उनकी कूटनीति की जीत हुई है। उनका लोहा सभी देशों ने माना है।



फेसबुक Live में मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी... मतदाताओं के सवालों का देंगे जवाब


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू आगामी 15 मार्च को फेसबुक Live के जरिये जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे मतदाताओं के निर्वाचन संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ ही उनके सवालों के जवाब भी देंगे।

Chief-Electoral-Officer-will-be-talking-to-voters-in-fb-Live

यह भी पढ़िए :  10 फीसदी वोटर्स के 'एपिक कार्ड' नहीं, तीन माह में बढ़े एक हजार मतदाता... इस बार 8 थर्ड जेण्डर वोटर भी करेंगे मतदान

    शुक्रवार 15 मार्च को दोपहर 12 से 1 बजे तक सीईओ कार्यालय के फेसबुक पेज पर स्वयं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी लाइव रहेंगे। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू लोकसभा निर्वाचन की गतिविधियों और निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे नए प्रयोगों की भी जानकारी देंगे।  
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के आफिशियल फेसबुक पेज पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें श्री साहू जनता को आचार संहिता उल्लंघन की सीधे शिकायत करने हेतु लांच किए गए मोबाइल एप 'सी-विजिल' की भी जानकारी देंगे। इस अवधि में आम लोग अपनी जिज्ञासा और सवाल फेसबुक पेज पर दर्ज कर सकते हैं।
    बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीते विधानसभा चुनाव के दौरान भी आम नागिरकों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और ट्वीटर पर सीधा संवाद स्थापित किया था। आमजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने शुरू की गई उनकी यह पहल काफी प्रभावी रही है। 

Read More :  11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव का मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू  

बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर देवती कर्मा ने कही ये बड़ी बात...कहा- कर्माजी होते तो..!


    रायपुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद दिवंगत कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को भूपेश सरकार ने डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति देने का फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर भी लग गई है। 


02-Devti-Karma-gave-statement-on-the-decision-to-appoint-son-to-deputy-collector

Read More :  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'

    अपने बेटे आशीष को डिप्टी कलेक्टर बनाने संबंधी फैसले पर बस्तर टाईगर महेंद्र कर्मा की पत्नी व पूर्व विधायक देवती महेन्द्र कर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- हमें सरकार के इस निर्णय से प्रसन्नता हुई है। कर्माजी अपने बेटे को कलेक्टर बनाना चाहते थे। आज वे जीवित होते तो बेहद खुश होते। 

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

देवती ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। साथ ही मांग की है कि दूसरे शहीद परिवारों के सदस्यों को भी सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। 

Read More :  बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा के बेटे आशीष को भूपेश सरकार नियुक्त करेगी डिप्टी कलेक्टर... कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला  

     श्रीमती कर्मा ने यह भी कहा कि भाजपा शासनकाल में कई बार बेटे को नौकरी देने के लिए आवेदन किया था, लेकिन इस मांग को अनसुना कर दिया गया। अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनके बेटे को नौकरी मिली है।

बड़ी खबर: बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा के बेटे आशीष को भूपेश सरकार नियुक्त करेगी डिप्टी कलेक्टर... कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला


     रायपुर @ खबर बस्तर। झीरम हमले में शहीद कांग्रेस के दिवंगत नेता बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा के पुत्र आशीष कर्मा को भूपेश सरकार ने डिप्टी कलेक्टर बनाने का फैसला किया है। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गई। 

Mahendra-Karmas-son-to-get-appointment-as-deputy-collector

राज्य सरकार ने इसके साथ ही अपने दिवंगत नेता को एक तरह से श्रद्धांजलि भी दी है। 

यह भी पढ़िए :  MLA ने निर्माण कार्यों को लेकर दिखाए कड़े तेवर, कहा- वक्त पर काम हो, टालमटोल बर्दाश्त नहीं

     आपको बता दें कि आशीष महेंद्र कर्मा के तीसरे पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी भी की थी। वे कुछ समय से बस्तर में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। आशीष के अलावा कर्मा के दोनों पुत्र दीपक कर्मा व छबिन्द्र कर्मा सक्रिय राजनीति में जुड़े हैं। 

Read More :  वतन वापसी पर विंग कमांडर का हार्दिक 'अभिनंदन'... वाघा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत, जानिए किसलिए हुई वापसी में देरी  

   सरकार के इस फैसले से कर्मा परिवार के साथ ही क्षेत्र के लोगों में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे के मुताबिक राज्य सरकार के पास महेंद्र कर्मा के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रस्ताव आया था। जिस पर सहमति जताते हुए सरकार ने उन्हें डिप्टी कलेक्टर बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 



छत्तीसगढ़: मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा... सीएम भूपेश के पास वित्त-ऊर्जा और खनन, ताम्रध्वज को गृह, सिंहदेव को लोक स्वास्थ्य...जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग!


   रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की नवनिर्वाचित भूपेश बघेल सरकार ने कैबिनेट के सभी 12 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा गुरूवार को कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अहम विभागों वित्त, सामान्य प्रशासन, ऊर्जा, खनन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी को अपने पास रखा है। 

Split-of-departments-of-Bhupesh-cabinet-ministers

Read More :  भूपेश कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति, समूचे मंत्रीमंडल से कहीं ज्यादा है अकेले टीएस सिंहदेव की संपत्ति... जानिए अपने मंत्रियों के बारे में... 

     सीएम के साथ शपथ ग्रहण करने वाले टीएस सिंहदेव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं साख्यिकी बीस सूत्रीय कार्यक्रम और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि ताम्रध्वज साहू को गृह मंत्री बनाया गया है। उन्हें लोक निर्माण विभाग,  जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग भी सौंपा गया है। 

Read More :  बघेल के CM बनते ही प्रशासनिक फेरबदल, अमन सिंह की जगह गौरव द्विवेदी होंगे मुख्यमंत्री भूपेश के सचिव....विशेष सचिव व OSD भी बदले गए!

जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग....


  • रविन्द्र चौबे: संसदीय कार्य, विधि और विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन और आयाकट।

  • मोहम्मद अकबर: परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

  • उमेश पटेल: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और जनशक्ति नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और युवा कल्याण विभाग

  • जय सिंह अग्रवाल: राजस्व और आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन और स्टाम्प विभाग।

  • अनिला भेड़िया: महिला और बाल विकास, समाज कल्याण विभाग।  

  • शिव डहरिया: नगरीय प्रशासन और विकास और श्रम विभाग। 

  • रुद्र गुरु: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग विभाग। 

  • प्रेमसाय सिंह टेकाम: स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता विभाग। 

बता दें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद 17 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने शपथ ली थी। उनके साथ दो मंत्रियों ने भी पद एव गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद भूपेश कैबिनेट के 9 मंत्रियों के नाम तय करने में लंबा वक्त लगा फिर विभागों के बंटवारे को लेकर भी मशक्कत करनी पड़ी। अभी भी मंत्रीमंडल में मंत्री का एक पद खाली है जिस पर नए साल में फैसला होने की उम्मीद है। 

Read More :  देर रात फिर हुई प्रशासनिक सर्जरी, 17 IPS का हुआ तबादला... 11 जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, देखिए कौन हुआ इधर से उधर! 

देर रात फिर हुई प्रशासनिक सर्जरी, 17 IPS का हुआ तबादला... 11 जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, देखिए कौन हुआ इधर से उधर!


     रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद से भूपेश सरकार लगातार एक्शन मोड में है। राज्य शासन ने बीती देर रात एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा प्रदेश के 17 IPS का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में 11 जिलों के एसपी बदले गए हैं।  


Read More :  भूपेश कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति, समूचे मंत्रीमंडल से कहीं ज्यादा है अकेले टीएस सिंहदेव की संपत्ति... जानिए अपने मंत्रियों के बारे में... 

   गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रायपुर के एसपी अमरेश कुमार मिश्रा को पीएचक्यू में गुप्त वार्ता का एआईजी बना दिया गया है। उनकी जगह जांजगीर-चांपा की एसपी नीथू कमल को रायपुर पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि 2008 बैच की आईपीएस हैं। 

Read More :  मांई दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर नवपदस्थ कलेक्टर ने संभाला कार्यभार...बस्तर की खुशहाली की कामना के साथ शुरू किया कामकाज 

    नीथू की जगह जांजगीर चांपा में 2006 बैच के आईपीएस राजेंद्र नारायण दास को भेजा जा रहा है। दास अभी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 7वीं वाहिनी में सेनानी हैं। प्रशासनिक सर्जरी में सीएम सुरक्षा के एसपी भी बदले गए हैं। सीएम सिक्योरिटी देख रहे एसपी प्रखर पाण्डेय को दुर्ग का एसपी बनाया गया है। उनकी जगह एआईजी सुशील डेविड को नियुक्त किया गया है। 

भूपेश कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति, समूचे मंत्रीमंडल से कहीं ज्यादा है अकेले टीएस सिंहदेव की संपत्ति... कैबिनेट में डॉक्टर-इंजीनियर से लेकर साक्षर मंत्री भी, जानिए अपने मंत्रियों के बारे में...


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की नवनिर्वाचित भूपेश सरकार के कैबिनेट का​ विस्तार मंगलवार को हो गया। रविंद्र चौबे, मो. अकबर और प्रेमसाय सिंह टेकाम समेत कुल 9 मंत्रियों ने आज शपथ ली। इनमें कवासी लखमा, शिव डहरिया, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल, गुरु रुद्र कुमार और अनिला भेड़िया पहली बार मंत्री बने हैं। 

All-the-ministers-of-Bhupesh-cabinet-are-millionaires

मंत्रिमंडल के गठन में जातिगत समीकरण को बराबर महत्व देते हुए 3 आदिवासी, 3 सामान्य वर्ग, 2 सतनामी समाज और 1 अल्पसंख्यक विधायक को कैबिनेट में जगह दी गई है। 

Read More :  बघेल के CM बनते ही प्रशासनिक फेरबदल, अमन सिंह की जगह गौरव द्विवेदी होंगे मुख्यमंत्री भूपेश के सचिव....विशेष सचिव व OSD भी बदले गए!

     आपको बता दें कि हफ्तेभर पहले 17 दिसंबर को सीएम भूपेश बघेल के साथ टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। मंगलवार को 9 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ ही अब कैबिनेट में कुल 12 मंत्री हो गए हैं। राज्य में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अभी एक पद खाली है।

Read More :  मांई दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर नवपदस्थ कलेक्टर ने संभाला कार्यभार...बस्तर की खुशहाली की कामना के साथ शुरू किया कामकाज 

    भूपेश कैबिनेट पर नजर डालें तो खरसिया से विधायक चुने गए 35 साल के उमेश पटेल सबसे युवा मंत्री हैं। जबकि 69 बरस के ताम्रध्वज साहू मंत्रीमंडल के सबसे बुजुर्ग सदस्य हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 57 साल के हैं और उनके कैबिनेट की औसत आयु भी 57 साल है। 

Read More :  कांग्रेस ने सरकार बनते ही निभाया किसानों की कर्जमाफी का वादा, जनता के पैसों से 'तिहार' मनाने का ढोंग भी नहीं किया: त्रिवेदी

सभी मंत्री करोड़पति:  कैबिनेट में सीएम भूपेश बघेल समेत सभी 12 मंत्री करोड़पति हैं। सबसे युवा मंत्री उमेश पटेल के पास सबसे कम 1.78 करोड़ रुपए की संपत्ति है तो टीएस सिंहदेव सबसे अमीर मंत्री हैं। उनके पास 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। मंत्रीमंडल के 12 मंत्रियों में से 7 ग्रेजुएट हैं, वहीं कोंटा विधायक कवासी लखमा साक्षर मंत्री हैं। 

Read More :  डेढ़ दशक के बाद बदलेगा पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का पता... जानिए किस मंत्री के बंगले में रहेंगे!

     आज हुए शपथ ग्रहण में कई बड़े और वरिष्ठ विधायकों को मंत्री बनने का मौका नहीं मिल सका। ऐसे नेताओं में सत्यनाराण शर्मा, अरूण वोरा, धनेन्द्र साहू, अमरजीत भगत जैसे नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले एक और विधायक को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। 

Read More :  विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी! 

    बता दें कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय है। खबर है कि दुर्ग के विधायक अरुण वोरा को विस उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इधर, भूपेश बघेल के सीएम बनने के बाद अब पीसीसी की कमान आदिवासी नेतृत्व के हाथों सौंपी जा सकती है। खबरों की मानें तो अमरजीत भगत को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

Read More :  भूपेश कैबिनेट में 9 विधायकों को मिला मंत्री बनने का मौका, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ...चौबे, अकबर, डहरिया, लखमा समेत ये बने मंत्री!