रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की नवनिर्वाचित भूपेश बघेल सरकार ने कैबिनेट के सभी 12 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा गुरूवार को कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अहम विभागों वित्त, सामान्य प्रशासन, ऊर्जा, खनन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी को अपने पास रखा है।
Read More : भूपेश कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति, समूचे मंत्रीमंडल से कहीं ज्यादा है अकेले टीएस सिंहदेव की संपत्ति... जानिए अपने मंत्रियों के बारे में...
सीएम के साथ शपथ ग्रहण करने वाले टीएस सिंहदेव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना आर्थिक एवं साख्यिकी बीस सूत्रीय कार्यक्रम और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि ताम्रध्वज साहू को गृह मंत्री बनाया गया है। उन्हें लोक निर्माण विभाग, जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग भी सौंपा गया है।
Read More : बघेल के CM बनते ही प्रशासनिक फेरबदल, अमन सिंह की जगह गौरव द्विवेदी होंगे मुख्यमंत्री भूपेश के सचिव....विशेष सचिव व OSD भी बदले गए!
जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग....
- रविन्द्र चौबे: संसदीय कार्य, विधि और विधायी कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जल संसाधन और आयाकट।
- मोहम्मद अकबर: परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग।
- उमेश पटेल: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास और जनशक्ति नियोजन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और युवा कल्याण विभाग
- जय सिंह अग्रवाल: राजस्व और आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन और स्टाम्प विभाग।
- अनिला भेड़िया: महिला और बाल विकास, समाज कल्याण विभाग।
- शिव डहरिया: नगरीय प्रशासन और विकास और श्रम विभाग।
- रुद्र गुरु: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग विभाग।
- प्रेमसाय सिंह टेकाम: स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता विभाग।
- कवासी लखमा: वाणिज्यिक कर (आबकारी), उद्योग विभाग।
बता दें कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद 17 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने शपथ ली थी। उनके साथ दो मंत्रियों ने भी पद एव गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद भूपेश कैबिनेट के 9 मंत्रियों के नाम तय करने में लंबा वक्त लगा फिर विभागों के बंटवारे को लेकर भी मशक्कत करनी पड़ी। अभी भी मंत्रीमंडल में मंत्री का एक पद खाली है जिस पर नए साल में फैसला होने की उम्मीद है।
Read More : देर रात फिर हुई प्रशासनिक सर्जरी, 17 IPS का हुआ तबादला... 11 जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान, देखिए कौन हुआ इधर से उधर!



एक टिप्पणी भेजें