Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

प्रेसवार्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रेसवार्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कांग्रेस ने सरकार बनते ही निभाया किसानों की कर्जमाफी का वादा, जनता के पैसों से 'तिहार' मनाने का ढोंग भी नहीं किया: त्रिवेदी


     रायपुर @ खबर बस्तर। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार का कर्जमाफी का फैसला प्रदेश के अन्न्दाताओं के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। सरकार बनने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा कर किसानों से किया वादा पूरा किया है। 

Congress-promises-farmers-debt-waiver

यह भी पढ़िए :  '65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'... शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!

     छग में कर्जमाफी के अहम फैसले को लागू करने का श्रेय त्रिवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल और स्वयं उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंगाजल हाथ में लेकर सरकार बनने के 10 दिन के भीतर कर्जमाफी करने की सौगंध खाई थी। और आज जब यह वादा पूरा हुआ है तो इसका उन्हें बड़ा संतोष है। 


Read More :  बघेल के CM बनते ही प्रशासनिक फेरबदल, अमन सिंह की जगह गौरव द्विवेदी होंगे मुख्यमंत्री भूपेश के सचिव....विशेष सचिव व OSD भी बदले गए!

    संचार विभाग के अध्यक्ष के मुताबिक कृषि ऋण की माफी से कांग्रेस और भाजपा के बीच का अंतर भी प्रदेश के मतदाताओं को सामने उजागर हो गया है। कांग्रेस द्वारा किया गया कर्जमाफी का वादा 'हर किसी के खाते में 15 लाख आने' जैसा जुमला नहीं था। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर शुरू से ही संजीदा रही और सरकार बनते ही इसे पूरा भी कर दिखाया। 

Read More :  विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी! 

कांग्रेस ने सादगी से निभाया वादा:   भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार पर तंज कसते त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने बगैर किसी आडंबर के किसानों से किया अपना वादा सहजता से पूरा किया। भूपेश सरकार ने ना तो 'कर्जमाफी तिहार' मनाने का ढोंग किया और ना ही विज्ञापनों में सरकारी राशि लुटाई गई। सभाओं में भीड़ बढ़ाने सरकारी खर्च पर लोगों को ढो-ढो कर लाए बिना ही कर्जमाफी हो गई। 

Read More :  मंत्री बनने के दावेदारों में डेढ़ दर्जन विधायकों के नाम... जानिए, इनमें से किन 10 विधायकों को मिलेगी 'भूपेश कैबिनेट' में जगह! 

     कर्जमाफी के आंकड़े जारी करते त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही राज्य के 16 लाख 45 हजार किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा कर दी है। अब उन किसानों को भी राशि का भुगतान होता, जो अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचकर कर्ज की राशि पहले ही अदा कर चुके हैं। ऐसे किसानों के बैंक खाते में अब सरकार द्वारा 11 अरब 63 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। 

BREAKING:  भूपेश कैबिनेट की पहली बैठक में 16.65 लाख किसानों की कर्जमाफी का ऐलान...धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपए निर्धारित...झीरम हमले की जांच के लिए SIT का गठन

भूपेश कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों को बड़ी सौगात... 16.65 लाख किसानों की कर्जमाफी का ऐलान...धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपए निर्धारित...झीरम हमले की जांच के लिए SIT का गठन


    रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नए सीएम भूपेश बघेल ने कैबिनेट की पहली बैठक में 3 अहम फैसले किए हैं। उन्होंने प्रदेश के 16.65 लाख किसानों को बड़ी सौगात देते हुए कर्जमाफी का फैसला लिया है। इसके अलावा धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रूपए करने और झीरम हमले की जांच के लिए एसआईटी गठन करने का निर्णय भी कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। 

Three-major-decisions-taken-in-the-first-meeting-of-Bhupesh-cabinet
सोमवार की देर शाम नया रायपुर स्थित मंत्रालय में हुई बैठक में प्रदेश के नवनिर्वाचित मंत्री टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया। 

LIVE BREAKING: भूपेश बघेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ताजपोशी में शामिल हुए राहुल-मनमोहन समेत कई दिग्गज नेता...टीएस सिंहदेव व ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद का लिया शपथ  

    बता दें कि किसानों की कर्जमाफी का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किया था। इसके लिए कांग्रेसी नेताओं ने गंगाजल की कसम खाकर सरकार बनने पर इसे पूरा करने का ऐलान किया था और अब सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में इस वादे को पूरा कर दिखाया। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 16 लाख किसान लाभान्वित होंगे। 

Read More :  सीएम बनते ही बोले भूपेश बघेल- झीरम कांड का सच सामने लाने होगा SIT का गठन...पहली कैबिनेट में किसानों की होगी कर्ज माफी!  

सीएम भूपेश बघेल के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें...

  • शराबबंदी को लेकर कांग्रेस की सरकार पूर्णत: सहमत। इस मसले पर एक झटके से फैसला नहीं लिया जा सकता। अध्ययन कर शराबबंदी पर निर्णय लिया जाएगा। 

  • भूपेश ने नक्सलवाद को बताया सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समस्या। सभी पक्षों को सुनने के बाद इस समस्या का होगा हल। 

  • बघेल ने साफ किया कि बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं होगी। कांग्रेस की सरकार सादगी से काम करेगी। 

  • नए सीएम ने मीडिया को सुरक्षा का भरोसा दिलाते कहा कि प्रदेश में पत्रकारों की प्रताड़ना ना हो इसके प्रयास होंगे। 


बिलासपुर के कांग्रेस भवन में हुए लाठीचार्ज और मीना खल्खो की हत्या का जवाब दें अमित शाह : कांग्रेस


    रायपुर @ खबर बस्तर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सूरजपुर और बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने सवालिया निशान खड़े किए हैं। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि अमित शाह बिलासपुर में भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस भवन के भीतर घुसकर किये गये बर्बर, निर्मम लाठीचार्ज और मीना खल्खो की हत्या का जवाब दें?

Congress-asks-Amit-Shah-on-Bilaspur-lathi-charge

यह भी पढ़िए :  BIG NEWS: अब कोर कमेटी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस... आलाकमान ने भूपेश बघेल का घटाया रुतबा, गठित की गई 7 सदस्यीय कमेटी

     त्रिवेदी ने तंज कसते कहा कि सूरजपुर से बिलासपुर उड़नखटोले से आने वाले अमित शाह यदि सड़क मार्ग से आते तो रमन सरकार के विकास की असलियत उजागर हो जाती। हाल ही में जिस सड़क में 20-20 किमी लंबा जाम लगा था, वह भाजपा सरकार के विकास की असलियत बयां कर देता। उनके मुताबिक रायगढ़ और जशपुर की सड़क की हालत भी बहुत कुछ कहती है। यहां की जनता भी परेशान है।  

Read More : BSP में 11 संयंत्रकर्मियों की मौत के बाद हटाए गए CEO, GM और DGM भी निलंबित... केंद्रीय इस्पात मंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

महिलाओं से मांगे माफी:     प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी का कहना है कि भिलाई चरौदा में हुए अमित शाह के कार्यक्रम में महिलाओं के अंतः वस्त्रों की जांच के नाम पर महिलाओं को जिस तरह से अपमानित किया गया था, उसे देखते हुए शाह को छत्तीसगढ़ की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। 

CAF के जवान ने कैम्प से पार किए दो SLR राइफल, माओवादियों तक हथियार पहुंचाने की रची थी साजिश... इसी बीच पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि...


    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। माओवाद की मांद माने जाने वाले दंतेवाड़ा जिले से आ रही यह खबर आपको चौंका देगी। यहां एक जवान ने ऐसी साजिश रची कि पुलिस के आला अफसरों की नींद उड़ गई। दरअसल, गीदम ब्लाक के कासोली स्थित CAF कैम्प से दो SLR राइफल और 70 राउंड कारतूस गायब थे। पुलिस ने जब मामले की गहन पड़ताल करी तो नतीजे हैरान करने वाले थे। 

CAF-jawan-stole-two-SLR-rifles-from-camp



Read More :  भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा : गैस पाइप लाइन में ब्लास्ट होने से 9 संयंत्र कर्मियों की मौत, कई घायल

    पुलिस की पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ कि कैम्प से गायब हथियार किसी और ने नहीं बल्कि यहां पदस्थ एक जवान ने ही पार किए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जवान और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इन हथियारों को आरोपी जवान नक्सलियों तक पहुंचाने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर-दबोचा।

Read More :  आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जगदलपुर में हुई पहली कार्रवाई... भाजपा की राजनीतिक सभा पर प्रशासन ने लगवाई रोक, सामान जब्त कर FIR किया दर्ज


    दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्ल्व ने प्रेसवार्ता में बताया कि कसौली के सीएएफ कैम्प से 2 एसएलआर और 70 राउंड हथियार गायब हो गए थे। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल की तो उक्त हथियार सीएएफ जवान राजू कुजूर द्वारा चुराने और इसे माओवादियों को पहुंचाने की साजिश का खुलासा हुआ। राजू कुजूर ने कैम्प से हथियार चुराने के बाद इसे जंगल में महुआ पेड़ के नीचे छुपा कर रखा था।

Read More :  नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोपी 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जगदलपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 


    एसपी के मुताबिक आरोपी जवान कई दिनों से नक्सलियों के संपर्क में था। उसने माओवादियों से दो एसएलआर ढाई-ढाई लाख रुपए में और प्रत्येक कारतूस का सौदा 500-500 रुपये में किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक ग्रामीण मिठ्ठे नेताम को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं संदेह के आधार पर कुछ और जवानों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिसिया पड़ताल फिलहाल जारी है और इस मामले में अभी और खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Read More :  नक्सलियों ने एक बार फिर किया मतदान का बहिष्कार, NH पर लगाए बैनर-पोस्टर, लिखा- 'भाजपा नेताओं को मार भगाओ!'

बीजापुर के नवपदस्थ कलेक्टर KD ​कुंजाम बोले- मैदानी इलाके के मुकाबले यहां चुनाव कराना है चुनौती, पोल परसेंट बढ़ाने छिड़ेगी मुहिम...पारदर्शी तकनीक का होगा इस्तेमाल


     बीजापुर @ खबर बस्तर। नवपदस्थ कलेक्टर केडी कुंजाम ने कहा है कि मैदानी इलाके के मुकाबले बीजापुर सरीखे जिले में चुनाव कराना और अच्छा पोल परसेंट होना एक बड़ी चुनौती है। केरल की तर्ज पर यहां भी आने वाले चुनाव में ट्रांसपेरेंसी के लिए वीवीपीएटी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 

बीजापुर के नवपदस्थ कलेक्टर KD ​कुंजाम बोले- मैदानी इलाके के मुकाबले यहां चुनाव कराना है चुनौती, पोल परसेंट बढ़ाने छिड़ेगी मुहिम...पारदर्शी तकनीक का होगा इस्तेमाल

Read More :  216 कांग्रेसियों के भाजपा प्रवेश पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- सम्मेलन में आए मजदूरों को केसरिया गमछा पहना बता दिया पूर्व कांग्रेसी

      कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के बाद यहां पत्रकारों से चर्चा में केडी कुंजाम ने कहा कि चुनाव आयोग का जोर पोलिंग परसेंट बढ़ाने पर है क्योंकि मतदान हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि पहले से हालांकि बीजापुर जिले की स्थिति सड़क और दीगर मामलों में काफी बेहतर हुई है लेकिन अंदरूनी इलाकों के कुछ बूथों में पोल परसेंट कहीं 5 तो कहीं 13 भी देखा गया है। 

Read More :  वन अमले ने कारपेंटर के निवास और वर्कशाॅप में की छापामार कार्रवाई... सागौन फारे और अर्धनिर्मित फर्नीचर बरामद

     कलेक्टर ने बताया कि जिले में 245 बूथ हैं और बूथ स्तर तक मतदान की जागरूकता बनाने के लिए एक मुहिम छेड़ी जाएगी। बूथ स्तर पर भी कैम्प लगाकर लोगों को जागृत किया जाएगा। इसके लिए बूथ लेवल अफसरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशासन की कोशिश हर हाल में जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की रहेगी। 

Read More :  कांकेर में ज्वाइनिंग के साथ ही कलेक्टर रानू साहू ने की बड़ी कार्रवाई... मदर मेरी नर्सिंग होम का लाइसेंस किया रद्द

     कलेक्टर के मुताबिक कई सियासी पार्टियों के ईवीएम पर शक को ले चुनाव आयोग ने नई तकनीक के इस्तेमाल की इजाजत दी है ताकि मतदाता को चुनाव पारदर्शी लगे। केरल की तर्ज पर यहां भी आने वाले चुनावों में वीवीपीएट यानी वोटर वेरीफाएबल पेपर आॅडिट ट्रेल का प्रयोग किया जाएगा। इससे मतदाता को पर्ची से पुष्टि हो जाएगी कि उसका मत उसके दिए गए उम्मीदवार को ही गया है। 

Read More :  दंतेवाड़ा ब्रेकिंग : माओवादियों ने मुखबिरी के शक में युवक को उतारा मौत के घाट... गला रेतकर की हत्या, बड़ेगुडरा गांव में दिया वारदात को अंजाम

    डेड लाइन में काम

    नए कलेक्टर कुंजाम ने कहा कि उनके आने से पहले जिले मे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं  दीगर अधोरचना पर अच्छे काम हुए हैं और वे इसे आगे ले जाएंगे। वे समयसीमा में काम को पूरा करवाने का यत्न करेंगे। उनका कहना है कि विकास की रोशनी जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। मानव संसाधन पर भी जोर देंगे। बता दें कि नवपदस्थ कलेक्टर केडी कुंजाम जिले में पहले भी बतौर शिक्षक व एसडीएम सेवाएं दे चुके हैं। 

Read More :  पुलिस ने ली ट्रक की तलाशी तो रह गई दंग... मछली के नीचे रखकर शराब का अवैध परिवहन करते MP का ट्रक प​कड़ाया, 30 लाख का शराब जब्त


loading...

कांग्रेस की 'विकास खोजो यात्रा' पर भाजपा ने कसा तंज... कहा- विकास नहीं, अपने खिसके जनाधार की खोज कर रही कांग्रेस


     बीजापुर @ खबर बस्तर। मोदी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस की विकास खोजो मुहिम पर तीखा हमला किया है। भाजपा पदाधिकारियों के मुताबिक कांग्रेस ने यह अभियान विकास खोजने नहीं, बल्कि अपने खिसके जनाधार की तलाश के लिए शुरू की है। 

 भाजपा नेताओं ने गिनाई मोदी सरकार के 4 साल की उपलब्धियां, कहा- विकास नहीं, खिसके जनाधार की खोज कर रही कांग्रेस
      भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट व जिला कोषाध्यक्ष संजू लुंकड़ ने पत्रकारों से मोदी सरकार की चार साल की पूर्ति पर चर्चा करते कहा कि इन दिनों कांग्रेस विकास खोजो अभियान चला रही है। दरअसल, कांग्रेस को मोदी सरकार और रमन सरकार के विकास कार्यों की तलाश नहीं है बल्कि वह अपने बिखरे वोट बैंक को सहेजने की तैयारी में है। लेकिन जनता विकास कार्यों को देख रही है। वह नासमझ नहीं है। 

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !


 भाजपा नेताओं ने गिनाई मोदी सरकार के 4 साल की उपलब्धियां, कहा- विकास नहीं, खिसके जनाधार की खोज कर रही कांग्रेस  2

यह भी पढ़िए :   बीजापुर सीट पर वन मंत्री महेश गागड़ा को मिल सकती है तगड़ी चुनौती... छजकां की दावेदारी से त्रिकोणीय संघर्ष के बन रहे आसार ! 

        जहां तक बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की बात है, वह किसी से छिपी नहीं है। इस वनवासी क्षेत्र के लोग कभी हेलीकाॅप्टर नहीं देख पाते थे, आज इसी अंचल के युवा पायलट बन रहे हैं। आईआईटी, एनआईआईटी एवं बड़े मेडिकल संस्थानों में पढ़ रहे हैं। सिविल सेवाओं में स्थानीय युवा आने लगे हैं। जिले ने खेल के क्षेत्र में भी नाम कमाया है। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में जिले में काफी तरक्की की है।  
तो विकास की तलाश में लग जाते 7 घंटे :  भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जगदलपुर से भोपालपटनम तक आने में 7-8 घंटे लग जाते थे। भाजपा विधायक महेश गागड़ा के 9 साल के कार्यकाल में 101 किमी में 35 से अधिक पुल बन गए और इस रास्ते का सफर तीन घंटे का हो गया। कांग्रेस के नेता विकास की तलाश में भोपालपटनम आए थे। यदि कांग्रेस के कार्यकाल में आते तो वे सात घंटे में पहुंचते या फिर आते ही नहीं। 
यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

         भाजपा नेताओं ने जिले में हो रहे विकास कार्यों के लिए सीएम रमन सिंह व वन मंत्री महेश गागड़ा की पीठ थपथपाते कहा कि एनएच 202 भोपालपटनम-हैदराबाद में तेजी से काम चल रहा है। रामपुरम पुल जून तक बन जाएगा। तिमेड़ पुल का काम भी तीव्र गति से चालू है। कांग्रेस के शासन काल में ये काम नहीं हुआ। असल में, कांग्रेस में इस काम को करने की इच्छाशक्ति ही नहीं थी। मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने इसमें व्यक्तिगत रूचि ली तभी काम संभव हो सका।  
व्यक्तिगत आरोप से बचें विधायक लखमा :  भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट ने उन पर और वन मंत्री महेश गागड़ा पर लगाए आरोपों के बारे में कहा कि विधायक कवासी लखमा को व्यक्तिगत आरोपों से बचना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में उनका व वन मंत्री का ही विकास नहीं हुआ है, बल्कि आम जनता का विकास हुआ है। वे कांग्रेस के जमाने में भी व्यापारी थे और आज भी व्यापारी हैं। कांग्रेस के आरोपों से वे अपना पेशा नहीं छोड़ देंगे। 

नक्सलियों के सबसे बड़े लीडरों में से एक जम्पन्ना ने इसलिए किया पत्नी के साथ सरेंडर..! जानिए क्या है पूरी कहानी

नक्सलियों के सबसे बड़े लीडरों में से एक जम्पन्ना ने इसलिए किया पत्नी के साथ सरेंडर..! जानिए क्या है पूरी कहानी
       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के सदस्य व 1 करोड़ के ईनामी नक्सली लीडर जम्पन्ना ने अपनी पत्नी के साथ तेलंगाना के हैदराबाद में सरेंडर कर दिया। पुलिस अफसरों द्वारा मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। इस दौरान पुलिस ने जो प्रेस नोट जारी की है, उसमें नक्सली लीडर के सरेंडर के पीछे जो कहानी बताई जा रही है। वह बेहद चौंकाने वाली है। 
नक्सलियों के सबसे बड़े लीडरों में से एक जम्पन्ना ने इसलिए किया पत्नी के साथ सरेंडर..! जानिए क्या है पूरी कहानी 2
       पुलिस की मानें तो जम्पन्ना ने अपने आत्मसमर्पण के पीछे माओवादी संगठन का विचारधारा से भटकाव को एक बड़ी वजह माना है। बताया जा रहा है कि फरवरी 2017 में ओडिशा के कंधमाल में हुई 5वीं सीसी की बैठक में जम्पन्ना के पार्टी लाइन के साथ वैचारिक मोर्चे पर मतभेद हुए थे। बैठक में उन्होने आरोप लगाया कि माओवादी संगठन अब जनता, विशेष रूप से किसानों, मजदूर वर्ग और छात्रों के साथ संपर्क खो चुकी है। 
नक्सलियों के सबसे बड़े लीडरों में से एक जम्पन्ना ने इसलिए किया पत्नी के साथ सरेंडर..! जानिए क्या है पूरी कहानी 3
      दावा है कि इसी के बाद जम्पन्ना ने आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। हांलाकि कुछ जानकार सूत्र ये भी बताते हैं कि पुलिस से लगातार भागते हुए जम्पन्ना थक चुका था और उसकी बीमारी भी सरेंडर की एक वजह थी। बता दें कि जम्पन्ना की पहली पत्नी ज्योति ने भी साल 2007-08 के दरमियान आंध्र पुलिस के समक्ष नक्सलवाद से तौबा कर ली थी। वहीं उसकी दूसरी पत्नी एच. अनिता उर्फ रंजीता ने अपने पति के साथ समर्पण करने का निर्णय लिया। 
नक्सलियों के सबसे बड़े लीडरों में से एक जम्पन्ना ने इसलिए किया पत्नी के साथ सरेंडर..! जानिए क्या है पूरी कहानी 4
छत्तीसगढ़ में कई बड़े हमलों में रही संलिप्तता: 
   सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का सदस्य होने के नाते जम्पन्ना का छत्तीसगढ़ में हुए बड़े नक्सली वारदातों में संलिप्तता की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि ताड़मेटला काण्ड, झीरम घाटी काण्ड, रानीबोदली जैसे बड़े नक्सली हमलों में वह शामिल रहा होगा। हालांकि तेलंगाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ सहित माओवाद प्रभावित दूसरे राज्यों में उसकी सक्रियता को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। 
नक्सलियों के सबसे बड़े लीडरों में से एक जम्पन्ना ने इसलिए किया पत्नी के साथ सरेंडर..! जानिए क्या है पूरी कहानी 5
       इन वारदातों में रहा शामिल
    बताया जाता है कि वर्ष 1984 में पीडब्ल्यूजी में शामिल होने वाले जम्पन्ना ने सीपीआई (माओवादी) पार्टी में 33 साल बिताए। इस दौरान वह 100 से अधिक घटनाओं में शामिल रहा। जिसमें तेलंगाना में 51 मामले शामिल थे। इनमें से प्रमुख घटनाएं यह हैं...
     ⏩  1991 में जयशंकर भूपालपल्ली जिले के वाजेड़ पुलिस थाने पर हमला कर हथियार लूटने में उसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस घटना में माओवादियों ने 14 हथियारों को छीन लिया और एक पुलिस कांस्टेबल को घायल कर दिया था।
       ⏩  इसी साल एटुरनागरम थाना क्षेत्र के चेलपाका में चुनाव के दौरान पुलिस जीप को विस्फोट कर उड़ा दिया, जिसमें 6 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।
       ⏩  1997 में कराकगुडेम पुलिस स्टेशन में हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस वारदात में पुलिसकर्मियों के 17 हथियार छीनने के अलावा पुलिस कर्मियों को मार दिया था।