रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नए सीएम भूपेश बघेल ने कैबिनेट की पहली बैठक में 3 अहम फैसले किए हैं। उन्होंने प्रदेश के 16.65 लाख किसानों को बड़ी सौगात देते हुए कर्जमाफी का फैसला लिया है। इसके अलावा धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रूपए करने और झीरम हमले की जांच के लिए एसआईटी गठन करने का निर्णय भी कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।
सोमवार की देर शाम नया रायपुर स्थित मंत्रालय में हुई बैठक में प्रदेश के नवनिर्वाचित मंत्री टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया।
LIVE BREAKING: भूपेश बघेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ताजपोशी में शामिल हुए राहुल-मनमोहन समेत कई दिग्गज नेता...टीएस सिंहदेव व ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद का लिया शपथ
बता दें कि किसानों की कर्जमाफी का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किया था। इसके लिए कांग्रेसी नेताओं ने गंगाजल की कसम खाकर सरकार बनने पर इसे पूरा करने का ऐलान किया था और अब सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में इस वादे को पूरा कर दिखाया। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 16 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
Read More : सीएम बनते ही बोले भूपेश बघेल- झीरम कांड का सच सामने लाने होगा SIT का गठन...पहली कैबिनेट में किसानों की होगी कर्ज माफी!

सीएम भूपेश बघेल के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें...
- शराबबंदी को लेकर कांग्रेस की सरकार पूर्णत: सहमत। इस मसले पर एक झटके से फैसला नहीं लिया जा सकता। अध्ययन कर शराबबंदी पर निर्णय लिया जाएगा।
- भूपेश ने नक्सलवाद को बताया सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समस्या। सभी पक्षों को सुनने के बाद इस समस्या का होगा हल।
- बघेल ने साफ किया कि बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं होगी। कांग्रेस की सरकार सादगी से काम करेगी।
- नए सीएम ने मीडिया को सुरक्षा का भरोसा दिलाते कहा कि प्रदेश में पत्रकारों की प्रताड़ना ना हो इसके प्रयास होंगे।

एक टिप्पणी भेजें