नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार की रात सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए। घायलों को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कम से कम दो माओवादी मारे गए हैं और इतने ही घायल हुए हैं। हालांकि, फोर्स द्वारा माओवादियों का शव बरामद नहीं किया जा सका है।
Read More : चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ...
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर से डीआरजी की टीम कोटकोड़ो-तमोरा की ओर सर्चिंग अभियान पर रवाना की गई थी। इसी बीच सोमवार की रात करीब 9 बजे तमोरा के जंगल में पुलिस पार्टी पर माओवादियों ने हमला कर दिया। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। फोर्स की जवाबी कार्रवाई के आगे नक्सली टिक नहीं सके और जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।
नारायणपुर एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने घटना की पुष्टि करते बताया कि एनकाउंटर में दो नक्सली ढेर हुए हैं। वहीं 2-3 माओवादी घायल भी हुए हैं। एसपी के मुताबिक घटना स्थल पर दो स्थानों पर खून के धब्बे मिले हैं। वहीं जवानों द्वारा पकड़े गए एक संदिग्ध ने भी इस बात को कबूला है कि मुठभेड़ के बाद नक्सली दो माओवादियों के शवों और दो घायलों को अपने साथ लेकर गए हैं।
Read More : सुपेबेड़ा के बाद अब आसपास के 6 गांवों में भी किडनी की बीमारी का प्रकोप... दर्जनों ग्रामीण चपेट में, बढ़ रहा प्रभावितों का आंकड़ा
बता दें कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ ख़त्म होने के बाद इलाके की सर्चिंग दौरान मौके से भारी मात्रा में पिट्ठू बैग व नक्सलियों के दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की है। इस हमले में डीआरजी के दो जवान जख्मी हुए हैं, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। दोनों घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च आॅपरेशपन तेज कर दिया गया है।
Read More : दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत... दो गंभीर, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल

loading...

एक टिप्पणी भेजें