नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने हमला कर दिया। जंगल में घात लगाए नक्सली जवानों पर काफी देर तक फायरिंग करते रहे। मुठभेड़ में CAF का 1 जवान घायल हुआ है, जिसे MI 17 हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर रेफर किया गया है।
Read More : नारायणपुर पुलिस ने जनताना सरकार अध्यक्ष समेत 16 नक्सली सदस्यों को किया गिरफ्तार... जिला पुलिस व CAF की संयुक्त कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक जिले के ओरछा थाना क्षेत्र से CAF के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी बीच सुबह साढ़े 10 बजे के करीब ओरछा के जंगलों में नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों के हमले को नाकाम किया। जवानों को भारी पड़ता देख हमेशा की तरह नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भागने में सफल रहे।
Read More : लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना
इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का एक जवान जख्मी हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। घटना के बाद घायल जवान को चौपर के जरिये रायपुर भिजवाया गया। फिलहाल राजधानी के एक निजी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। नारायणपुर एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने घटना की पुष्टि कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया गया है।
यह भी पढ़िए : सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में दोरनापाल LOS डिप्टी कमांडर सहित 3 वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

loading...

एक टिप्पणी भेजें