Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

जगदलपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जगदलपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आचार संहिता के दौरान भाजपाईयों ने किया मंत्री का पुतलादहन, 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया FIR


    जगदलपुर @ खबर बस्तर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में लागू आचार संहिता के बीच जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का पुतला फूंक डाला। पुलिस ने इसे आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन मानते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 15 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया है।

FIR-against-15-people-burning-effigies

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

    बता दें कि हाल ही में छग के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व कांकेर से सांसद विक्रम उसेंडी को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। इससे बिफरे भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को संभागीय मुख्यालय में जमकर नारेबाजी की और मंत्री का पुतलादहन किया।  

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

कहा जा रहा है कि पुलिस को बिना सूचना दिए भाजपाईयों द्वारा बीच चौक में पुतलादहन किया गया। वैसे भी आचार संहिता के दौरान किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन आदि पर प्रतिबंध लगा हुआ है। 

FIR-against-15-people-burning-effigies

Read More :  नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!

    पुलिस ने इसे असंवैधानिक कृत्य व आचार संहिता का उल्लंघन माना और संबंधित 15 लोगों के खिलाफ बोधघाट थाने में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बताया गया है कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 150 व 285 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।  

Read More :  सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!


बस्तर पहुंचे राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की जमकर की तारीफ... बोले- किसानों को जमीन लौटाकर किया ऐतिहासिक काम!


    जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर के धुरगांव में शनिवार को आदिवासी कृृषक भू-अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की जमकर पीठ थपथपाई। राहुल ने कहा कि टाटा द्वारा स्टील प्लांट के लिए अधिगृहित की गई भूमि को छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को लौटाकर ऐतिहासिक काम किया है।

Rahul-Gandhi-praised-Bhupesh-Govt-in-rally

Read More :  छत्तीसगढ़ में सरकार गंवाने के बाद भाजपा दफ्तर की कटी बिजली... वजह जान कर चौंक जाएंगे आप! 

     कांग्रेस अध्यक्ष ने रैली में केन्द्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोहाण्डीगुड़ा में प्रस्तावित टाटा स्टील प्लांट के लिए किसानों से जमीन ली गई थी लेकिन दस साल बाद भी उस पर काम नहीं हुआ। यहां के किसान अपनी जमीन वापस चाहते थे। इसलिए कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने किसानों को जमीन वापस लौटाने का फैसला किया और इसे अंजाम तक भी पहुंचाया।

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

राहुल ने कहा कि बस्तर की जल, जंगल और जमीन पर यहां के मूल निवासियों का हक है। जंगल में जो उगता है, उसका भी फायदा यहां के लोगों को मिलना चाहिए। 

Read More :  दंतेवाड़ा जमीन घोटाले के आरोप पर बोले OP चौधरी- मुझे बदनाम करने की कोशिश हुई... जानिए, हार के बाद अब क्या करेंगे पूर्व कलेक्टर!

    हमने पहले ही कहा था कि भूमि अधिग्रहण कानून के मुताबिक किसानों से जो भी जमीन ली जाएगी वो उनकी सहमति से ही ली जाएगी। ऐसा होने पर उन्हें मार्केट रेट से 5 गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर पांच साल तक संबंधित भूमि पर काम शुरू नहीं हुआ तो वह जमीन किसानों को वापस दी जाएगी।

Rahul-Gandhi-praised-Bhupesh-Govt-in-rally
राहुल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों को धान का मूल्य 1400-1500 रुपए मिला करता था। वहीं अब कांग्रेस की सरकार में 2500 रुपए दिया जा रहा है। अब तेंदूपत्ता के लिए भी 4 हजार रुपए मिलता है। 
यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी

     राहुल ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है। हमने 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था, जिसे सरकार बनने के चंद घंटों में ही पूरा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कोण्डागांव जिले में 105 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण ईकाई की आधारशिला भी रखी।

Read More :  पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवान का 'बस्तर कनेक्शन'... बारूदी ट्रैप में फंसे साथी जवान की जान बचाने अपनी जान पर खेल गया था 'शहीद बसंता'... पढ़िए शहीद जवान की जांबाजी की दास्तां!

जगदलपुर में जश्ने आला हजरत उर्स का 100 साला प्रोग्राम 9 नवंबर को, शानो-शौकत से मनाने चल रही तैयारी


    जगदलपुर @ खबर बस्तर। सरज़मीने जगदलपुर में आगामी 9 नवंबर 2018 शुक्रवार को जश्ने आला हजरत उर्स का 100 साला प्रोग्राम पूरे शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। रजा उर्स कमेटी जगदलपुर की तरफ से आयोजित उर्स के इस मुबारक मौके पर आम जमात का लंगर का इंतज़ाम भी रखा गया है।


    गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में मेहमाने खुसुसी हजरत अल्लामा सैय्यद सुहैल मियां बिलग्राम शरीफ, जेरे सदारत हजरत सलमान रजा खान बरेली शरीफ, खतिबे ज़िशान  हजरत अल्लामा रियाजत हुसैन अज़हरी कटक, खतिबे हिन्दुस्तान हजरत अल्लामा मुफ्ती सुल्तान रजा सिवान बिहार, नक़िबे जलसा हजरत मौलाना सिराजुद्दीन ताबानी कोलकाता, शायर ए इस्लाम हजरत मौलाना नसीम गया बिहार, गुलाम नूरे मुजस्सम इलाहाबाद तशरीफ़ ला रहे हैं। 

    इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने में रजा उर्स कमेटी जगदलपुर के हाजी शकील बाबा, हाजी बाबर हुसैन, हाजी वसीम, हाजी असद रजा, शकील राही, इमरान अघाडी, शकील फह्तेपुरी, शीराज़ गाजी, रसीद पवार, शेख अनवर समेत दीगर मेम्बरान पूरे अकीदे से तैयारियों में जुटे हैं।

Read More :  नक्सली खौफ: बस्तर के इस इलाके में 76 पोलिंग बूथ किए गए शिफ्ट, जानिए कहां हेलीकॉप्टर से उतरेगा मतदान दल! 

मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर अमित शाह करेंगे बस्तर में चुनावी अभियान का शंखनाद... जगदलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में देंगे जीत का मंत्र


    जगदलपुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बस्तर प्रवास के कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल हुआ है। अब वे शनिवार को पहले दंतेवाड़ा पहुंच बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद जगदलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Amit-Shah-will-worship-in-Danteshwari-temple

यह भी पढ़िए :  बिलासपुर के कांग्रेस भवन में हुए लाठीचार्ज और मीना खल्खो की हत्या का जवाब दें अमित शाह : कांग्रेस

    बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाह पहले केवल जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के संभागीय सम्मेलन में शिरकत करने वाले थे। लेकिन शारदीय नवरात्र के चलते अब वे दंतेवाड़ा शक्तिपीठ भी जाएंगे। हालांकि, दंतेवाड़ा में देवी दर्शन के अलावा उनका कोई अलग से कार्यक्रम तय नहीं है। अमित शाह नवरात्रि में वहां सिर्फ देवी दर्शन के लिए जा रहे हैं।


     भाजपा सूत्रों के मुता​बिक शाह निजी विमान से जगदलपुर आएंगे और यहां से हेलीकाप्टर के जरिये दंतेवाड़ा जाएंगे, जहां मां दंतेश्वरी के दर्शन कर वे छत्तीसगढ़ में चौथी दफे भाजपा की सरकार बनाने आशीर्वाद लेंगे। खबर यह भी है कि अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेता भी दंतेवाड़ा जा सकते हैं।

    बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हर साल नवरात्र पर दंतेवाड़ा पहुंच शीश नवाते रहे हैं। वे पिछले तीन चुनावों से पहले अपनी विकास यात्रा का आगाज भी दंतेवाड़ा से ही करते रहे हैं। उनके अलावे देश-प्रदेश के कई नामचीन नेताओं के नाम से दंतेश्वरी मंदिर में मनोकाना ज्योत पिछले कई सालों से जलती आ रही है। 

Read More : BSP में 11 संयंत्रकर्मियों की मौत के बाद हटाए गए CEO, GM और DGM भी निलंबित... केंद्रीय इस्पात मंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    इस बार नवरात्र के पहले दिन नेता प्रतिप़क्ष ठीएस सिंहदेव व चरणदास महंस समेत प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता भी दंतेवाड़ा में देवी दर्शन को आ चुके हैं। बहरहाल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहली बार बस्तर आ रहे हैं लिहाजा कार्यक्रम की तैयारियों के साथ ही उनकी सुरक्षा के भी व्यापक इंतेजाम किए जा रहे हैं।





देवी दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जा रहे पदयात्री को बाइक सवार ने सामने से मारी टक्कर, श्रद्धालु युवक की मौके पर हुई मौत


     जगदलपुर @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में देवी दर्शन करने जा रहे एक पदयात्री की गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक तेज रफ्तार बाइक ने पदयात्री को सामने से टक्कर मार दी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस  हादसे में बाइक चालक और एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज डुमरापाल में भर्ती कराया गया है।

Youth-killed-in-road-accident

यह भी पढ़िए :  CAF के जवान ने कैम्प से पार किए दो SLR राइफल, माओवादियों तक हथियार पहुंचाने की रची थी साजिश... इसी बीच पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि...

     मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर विकासखंड के ग्राम पंचायत भोण्ड निवासी हलधर (26) अपने कुछ साथियों के साथ दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मांई के दर्शन के लिए निकला था। बस्तर और परचनपाल के बीच पदयात्री जब सड़क पर गुजर रहे थे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने पदयात्री हलधर को जबरदस्त टक्कर मार दी।

Read More :  नक्सलियों ने इलेक्शन को फर्जी बताते 'कंगारू कोर्ट' लगाने की दी चेतावनी... गंगालूर में पेड़ों पर लगाए पोस्टर

     इस दुर्घटना में पदयात्री युवक जमीन पर गिर गया और इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता उसकी सांसें थम गई। हादसे में बाइक चालक सुखचंद (23) निवासी चोलनार और विक्रम कश्यप (26) निवासी आमागुड़ा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद डायल 112 की मदद से मृतक व घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हलधर को मृत घोषित कर दिया। 

Read More :  नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने के आरोपी 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, जगदलपुर बस स्टैण्ड से पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जगदलपुर में हुई पहली कार्रवाई... भाजपा की राजनीतिक सभा पर प्रशासन ने लगवाई रोक, सामान जब्त कर FIR किया दर्ज


     जगदलपुर @ खबर बस्तर। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद सोमवार को पहली कार्रवाई संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में हुई। दरअसल, शहर के एक वार्ड में भाजपा द्वारा प्रशासन की अनुमति के बिना राजनीतिक सभा का आयोजन किया गया था, जिस पर कार्रवाई करते प्रशासन ने मौके से टेंट समेत अन्य सामानों को जब्त किया गया है।

Read More :  विधानसभा चुनाव: अंदरूनी इलाकों में नेताओं की सभा पर पुलिस ने थोपी हैं ये शर्तें... जानिए क्या है वे 

code-of-conduct

Read More :  विधानसभा चुनाव : आदर्श आचरण संहिता को लेकर कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक, निर्वाचन व्यय संबंधी दी जानकारी

    बता दें कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में सहायक कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर उक्त कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि इस मामले में प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ बोधघाट थाने में एफआईआर भी की गई है। वहीं संबंधितों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए बोधघाट थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है। 

Read More :  नक्सलियों ने लाइवलीहुड कॉलेज के छात्र का किया था अपहरण, दूसरे दिन जंगल में मिली लाश... मुखबिरी की आशंका! 

     जानकारी के मुताबिक शहर के अनुकुलदेव वार्ड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन की ​इजाजत के बिना भाजपा की बैठक आयोजित की जा रही थी। इस बात की सूचना मिलने पर सहायक कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर प्रशासनिक अमले द्वारा कार्यक्रम रूकवाया गया और सामानों की जब्ती की गई। इस कार्रवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर और नगर दण्डाधिकारी प्रवीण वर्मा भी मौजूद थे।

Read More :  बस्तर के मुरीद हुए स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना, बोले- अगली बार कड़कनाथ मुर्गा खाने जरूर आऊंगा!


बस्तर को मिली बड़ी सौगात : दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेलमार्ग का सीएम ने किया शिलान्यास, बोले- रेल मार्ग से खुलेंगे विकास के द्वार



   जगदलपुर @ खबर बस्तर। प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा में जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तरवासियों को बड़ी सौगात दी। लालबाग के मैदान में आयोजित कार्य​क्रम में उन्होंने दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल परियोजना के तहत जगदलपुर से रावघाट तक बनने वाले 140 किमी रेल मार्ग का डिजिटल शिलान्यास किया।


Dalli-Rajhara-Jagdalpur-railway-track-commenced-by-CM

Read More :  खेल अकादमी बीजापुर के युवाओं ने फिर लहराया जीत का परचम, सॉफ्टबॉल में दो मेडल पर जमाया कब्जा

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लगभग 2538 करोड़ रूपए की रावघाट-जगदलपुर परियोजना के तहत रेल मार्ग निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास किया। बता दें कि इस परियोजना के प्रथम चरण में दल्लीराजहरा से रावघाट तक लगभग 95 किमी रेल मार्ग का निर्माण प्रगति पर है और इस मार्ग पर दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर तक रेल सेवा भी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़िए :  Breaking : लापरवाह सिविल सर्जन को प्रशासन ने हटाया, जिला हॉस्पिटल में बदइंतजामी के चलते हुई कार्रवाई

    सीएम ने आमसभा को सम्बोधित करते कहा कि आज आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। एजुकेशन हब, मेडिकल कॉलेज, नगरनार स्टील प्लांट के बस्तर एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। आने वाले दिनों में यहां और भी उद्योग लगेंगे। रेल लाइन से जुड़ जाने से इस क्षेत्र में 10 गुना अधिक विकास होगा।

यह भी पढ़िए :  NH पर सड़क किनारे लगाया गया नक्सली बैनर 3 दिन बाद भी टंगा रहा, बैनर में माओवादियों ने लिखा- 'दण्डकारण्य हमारा है..!' 

     सीएम डॉ सिंह ने कहा कि रेल नेटवर्क के विस्तार से ही किसी भी इलाके की तकदीर और तस्वीर संवरती है। दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल मार्ग के बन जाने से बस्तर में विकास के नए द्वार खुलेंगे। जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना से चार जिले बस्तर, कोण्डागांव, नारायणपुर और कांकेर जुड़ेंगे।

Read More :  पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का जेल भरो आंदोलन, विधायक देवती कर्मा सहित 142 कार्यकर्ता गिरफ्तार

    दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेल मार्ग के पूर्ण होने पर जगदलपुर से राजधानी रायपुर की दूरी रेल मार्ग से 622 से घटकर 360 किमी रह जाएगी। बता दें कि वर्तमान में जगदलपुर से कोरापुट-टिटलागढ़ होते हुए घूमकर रायपुर जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लगभग 541.88 करोड़ रूपए की लागत से NH-30 के बेड़मा-दाहीकोंगा-जगदलपुर तक 119 किमी तक किए गए चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।

Read More :  आधार पर सुप्रीम फैसला: अब बैंक, स्कूल और मोबाइल सिम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, IT रिटर्न और पैन सहित यहां होगा जरूरी