Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

खेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खेल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

अंतरराज्यीय व्हॉलीबॉल टूर्नामेंट में तेलंगाना ने जमाया खिताब पर कब्जा, कामारम ने भद्राकाली को दी शिकस्त


    बीजापुर @ खबर बस्तर। भोपालपटनम ब्लॉक के अर्जुनल्ली गांव में आयोेजत गोण्डवाना कोया अंतरराज्यीय व्हॉलीबॉल स्पर्धा के फाइनल में बुधवार को कामारम, वारंगल ने भद्राकाली, बीजापुर को एक के मुकाबले तीन सेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। 

Telangana-won-the-Inter-State-Volleyball-Tournament

Read More :  गोण्डवाना कोया अंतरराज्यीय व्हॉलीबॉल स्पर्धा का विधायक मण्डावी ने किया शुभारंभ... युवाओं से बोले- 'खेल से जुड़ें युवा, नशे से नहीं' 

 अर्जुनल्ली में गोण्डवाना कोया अंतरराज्यीय व्हॉलीबॉल स्पर्धा में तेलंगाना की तुपाकुलागुड़ा, कामारम, मुक्किड़गुट्टा, नीलमपल्ली, कोंगाला, महाराष्ट्र, छग की मिनूर, अर्जुनल्ली, भद्राकाली, कुटरू, बीजापुर स्पोटर्स अकादमी, पामगल और मेटलाचेरू की टीमों ने हिस्सा लिया।  

यह भी पढ़िए :  MLA ने निर्माण कार्यों को लेकर दिखाए कड़े तेवर, कहा- वक्त पर काम हो, टालमटोल बर्दाश्त नहीं

इस स्पर्धा का उदघाटन विधायक विक्रम मण्डावी ने किया। उनकी ओर से विजेता को 31 हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया। उप विजेता को अुर्जनल्ली पंचायत की ओर से 21 हजार रूपए का पुरस्कार दिया गया। 

Read More :  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'

     समापन समारोह के मुख्य अतिथि अधिवक्ता एवं गोण्डवाना समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोटा थे। विशिष्ट अतिथि भोपालपटनम नपं अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, दुब्बा समैया एवं यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एजाज सिद्दिकी थे। 

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

    समापन समारोह में बीईओ सुखराम चिंतूर, पूर्व जनपद अध्यक्ष बंदम बिचमैया एवं बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से आए लोग मौजूद थे। रैफरी अलवा किस्टैया एवं रामदास कोरम थे। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष अशोक तलाण्डी, मकबूल अहमद एवं संजय चिंतूर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Read More :  भूसे की बोरियों से लदे पिकअप को रोककर ली तलाशी तो वन अमले की फटी रह गई आंखें... भाजपा नेता पर लगा लकड़ी तस्करी का आरोप!

1998 से हो रही है अंतरराज्यीय स्पर्धा:   गौरतलब है कि अर्जुनल्ली गांव में 1998 से 2009 तक अंतरराज्यीय व्हॉलीबॉल स्पर्धा आयोजित होती रही लेकिन कुछ रूकावट आने के कारण इसे चालू नहीं रखा जा सका। इसे फिर से शुरू किया गया है और विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने इसमें विशेष रूचि ली है। 


गोण्डवाना कोया अंतरराज्यीय व्हॉलीबॉल स्पर्धा का विधायक मण्डावी ने किया शुभारंभ... युवाओं से बोले- 'खेल से जुड़ें युवा, नशे से नहीं'


    बीजापुर @ खबर बस्तर। विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने की वकालत करते युवाओं से कहा कि वे खेलों से जुड़े, नशे से नहीं। वे भोपालपटनम ब्लॉक के अर्जुनल्ली गांव में सोमवार को गोण्डवाना कोया अंतरराज्यीय व्हॉलीबॉल स्पर्धा के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

MLA-Mandavi-inaugurated-the-Gondwana-Koa-Interstate-Volleyball-Competition
मुख्य अतिथि विक्रम मण्डावी ने कहा कि हर पंचायत में खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाना चाहिए और कबड्डी, व्हॉलीबॉल सरीखे ग्रामीण खेलों को फिर से शुरू करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे नशे से दूर रहें और खेलों की ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वे खेलों के आयोजन को अपनी तरफ से भरपूर सहयोग देंगे।

Read More :  छत्तीसगढ़ में कलेक्टर और एसपी की सरकार गई, अब किसानों की सरकार आई- लखमा

     बता दें कि इस स्पर्धा में छग के अलावा तेलंगाना और महाराष्ट्र की कुल 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला पुरस्कार 31000 रूपए विधायक की ओर से प्रदान किया जाएगा जबकि दूसरा इनाम 21000 रूपए अर्जुनल्ली पंचायत की ओर से दिया जाएगा। स्व. कोरम इरैया की स्मृति में लिपिक कोरम नारद की ओर से एक हजार रूपए का इनाम बेस्ट शॉटर को दिया जाएगा। 

25-MLA-Mandavi-inaugurated-the-Gondwana-Koa-Interstate-Volleyball-Competition

Read More :  वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण के घर की बाड़ी से सवा लाख की लकड़ी बरामद

    एक हजार रूपए का इनाम बेस्ट बूस्टर को स्व. दुब्बा नानो की स्मृति में वन रक्षक दुब्बा चलमैया देंगे। वहीं स्व कोरम शंकर की स्मृति में एक हजार रूपए का पुरस्कार शिक्षक कोरम रामदास की ओर से दिया जाएगा। गोण्डवाना क्लब के अध्यक्ष मांझी कोरम एलैया, उपाध्यक्ष पटेल कोरम बुधराम, सचिव कोरम रवि एवं कोषाध्यक्ष सुरेश पूनेम हैं। टीमों से 501 रूपए प्रवेश शुल्क लिया गया है। 

Read More :  यह शहर रोजाना उगल रहा है 1200 किलो कचरा, हर व्यक्ति फेंक रहा है 70 ग्राम कूड़ा...जानिए, आखिर कहां खपता है आपके घर का कचरा!  

    उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से एसडीओपी पीतांबर पटेल, बीईओ सुखराम चिंतूर, बीआरसी मिर्जा खान, नगर पंचायत अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, कुशाल खान, रमेश पामभोई, अशोक तलाण्डी, वलवा मदनैया, सालिगराम नागवंशी, तामड़ी नागेश, केजी सत्यम, एल रामचंद्रम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। स्पर्धा का पहला मैच अर्जुनल्ली व मिनूर के बीच खेला गया।  

Read More :  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'

'हर्षित' और 'हर्षिता' ने सिंगल्स में मारी बाजी, बालक युगल में आयुष और बालिका में रूपल की जोड़ी का खिताब पर कब्जा


    बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां चली 18वीं राज्य स्तरीय अण्डर-19 जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा के बालक एकल में कोरबा के हर्षित ठाकुर और बालिका में हर्षिता अग्रवाल ने बाजी मार ली। वहीं बालक युगल में रायपुर के आयुष माखिजा एवं मिहिर राठिया, बालिका युगल में रूपल पटले एवं तानिया मलिक और मिश्रित युगल में आयुष माखिजा एवं तानिया मलिक की जोड़ी ने खिताबी जीत दर्ज की। 

Closing-of-the-eighteen-state-level-junior-badminton-tournament

Read More :  राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा में 5 खिताबों पर कब्जा जमाने होगी भिड़ंत... रोमांचक मुकाबले जारी 

     रविवार को समापन दिवस पर सभी पांचों वर्गों के फाइनल राउण्ड हुए। बालक एकल में  कोरबा के हर्षित ठाकुर ने सरगुजा के रूद्राक्ष स्वर्णकार को हरा दिया। वहीं बालिका  एकल में हर्षिता अग्रवाल ने हीरल चौहान को पहले सेट में पिछड़ने के बाद अगले दो सेट में पटखनी दे दी। बालक युगल में आयुष माखिजा एवं मिहिर राठिया ने अतुल ताम्रकर एवं रूद्राक्ष स्वर्णकार की जोड़ी को लगातार दो सेट से पछाड़ दिया। 

BREAKING: बीजापुर में CRPF जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी... सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के बाद भागे नक्सली


     बालिका युगल में रूपल पटले एवं तानिया मलिक ने हर्षिता अग्रवाल एवं हीरल चौहान की जोड़ी को एक सेट से मात दे दी। मिश्रित युगल में आयुष माखिजा एवं तानिया मलिक की जोड़ी ने मिहिर राठिया एवं हर्षिता अग्रवाल को सीधे दो सेट से परास्त कर दिया। जिला बेडमिंटन संघ की ओर से आयोजित इस स्पर्धा में रेफरी प्रताप भट्टाचार्य, एसआर दास, श्रीराम यादव एवं युवराज देव थे। 

Closing-of-the-eighteen-state-level-junior-badminton-tournament

     अंतिम मुकाबले के दौरान सीएमएचओ डॉ बीआर पुजारी, रिटायर्ड प्राचार्य बीआर नरवरिया, मेडिकल ऑफिसर डॉ एस नागुलन, डॉ ज्ञानेन्द्र परिहार, आशीष चक्रवर्ती, प्रमोद गुप्ता, आरएस शुक्ल, बेडमिंटन संघ के जिलाध्यक्ष पवन लुंकड़, सह सचिव सोपान कर्णेवार, अखिलेश शुक्ल आदि मौजूद थे। 
नेशनल के रेंकर्स भी मात खा गए:  अण्डर 19 में नेशनल में 16वें अण्डर 17 में 24 वें एवं डबल्स में 9वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जयदित्य प्रताप सिंह को क्वार्टर फाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं नेशनल सिंगल्स अण्डर 15 में 12वीं, डबल्स में 12 वें एवं अण्डर 17 में 25 वीं वरियता प्राप्त खिलाड़ी हीरल चौहान फाइनल में हार गईं। 

Read More :  झीरम नक्सली काण्ड पर TS सिंहदेव का बड़ा बयान... बोले- इस षड़यंत्र में सरकार की पूरी भूमिका!

     नेशनल में अण्डर 19 सिंगल्स में 27 वें, अण्डर 17 में 7 वें एवं अण्डर 17 डबल्स में 15 वें वरियता प्राप्त ईशान भटनागर सेमी फाइनल में हार गए। बता दें कि सोलहवें क्रम पर रहने के कारण अभी भी ईशान भटनागर को नेशनल में डायरेक्ट एंट्री की पात्रता बनी हुई है। नेशनल अण्डर 19 के डबल्स में आयुष माखिजा को 31 वीं एवं मिहिर राठिया को 37 वीं वरियता प्राप्त है। 

Read More :  शांतिपूर्ण चुनाव कराने बस्तर पहुंची फोर्स कर रही ग्रामीणों का उपचार... मेडिकल कैम्प में नागा बटालियन और BSF के डॉक्टर्स ने दी सेवाएं

खेल में समर्पण जरूरी- चौधरी  समापन समारोह के मुख्य अतिथि CRPF 222 बटालियन के डिप्टी कमाण्डेंट एसएल चौधरी ने कहा कि जिंदगी में हार-जीत लगी रहती है। हार भी जीवन का एक हिस्सा है। हमें हार से सीख लेनी चाहिए और जीतने के लिए समर्पण से अभ्यास करते रहना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला बेडमिंटन संघ की तारीफ करते कहा कि ऐसे इलाके में आयोजन कराना गर्व की बात है।

राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा में 5 खिताबों पर कब्जा जमाने आज होगी भिड़ंत... रोमांचक मुकाबले जारी


    बीजापुर @ खबर बस्तर। अठारहवीं राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा के दूसरे दिन शनिवार को यहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए और कई रोचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। रविवार को पांच वर्गों के खिताब के लिए मुकाबले होंगे।

State-level-junior-badminton-tournament-will-be-held-on-5-titles-today

Read More :  18वीं राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, नेशनल और स्टेट के रेंकर्स भी दिखाएंगे दम 

    बालक सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में हर्षित ठाकुर ने मिहिर राठिया को एक के मुकाबले दो सेट से मात दी। वहीं अविनाश स्वाईं ने मयंक सिंह को एक सेट से पछाड़ा। रूद्राक्ष स्वर्णकार ने जयदित्य प्रताप सिंह को एक के मुकाबले दो सेट से पटखनी दी। शान भटनागर ने दो आसान सेट से अतुल ताम्रकर को झटका दिया।

बालिका सिंगल्स में प्रियंका पूनेम को हिरल चौहान ने सीधे दो सेट से पछाड़ दिया, वहीं रूपल पटले ने महक को दो सेट से हराया। तानिया मलिक ने लक्ष्मी मांझी को दो सेट से मात दी तो हर्षिता अग्रवाल ने खुशी सिंह को सीधे दो सेट से हरा दिया।


    बॉयज डब्ल्स में अतुल ताम्रकर एवं रुद्राक्ष स्वर्णकार की जोड़ी ने आरएन शर्मा एवं सागर कुंवर की जोड़ी को लगातार दो सेट से परास्त कर दियां। हर्षित ठाकुर व जयदित्य सिंह की जोड़ी ने भी आदित्य दास व हर्षित तिवारी को लगातार दो सेट से मात दे दी।


आयुष माखिजा एवं मिहिर राठिया के पेयर ने ऋषभ अग्रवाल व रितिन अर्श कुजूर की जोड़ी को लगातार दो सेट से मात दे दी, वहीं मयंक व रोहित सिंह ने जतिन मौर्य व नमन भक्तानी की जोड़ी को दो सेट से मात दे दी।

     बैडमिंटन स्पर्धा के दौरान विशेष रूप से सीएस डॉ टीआर कुंवर व डॉ ज्ञानेन्द्र परिहार मौजूद थे। बता दें कि शनिवार की शाम मिक्स डबल्स, बालिका डबल्स एवं सेमी फाइनल के राउण्ड खेले जा रहे हैं। सभी मुकाबले रोमांचक हैं। रविवार को खिताबी मुकाबलों के साथ स्पर्धा का समापन होगा।

Read More :  शांतिपूर्ण चुनाव कराने बस्तर पहुंची फोर्स कर रही ग्रामीणों का उपचार... मेडिकल कैम्प में नागा बटालियन और BSF के डॉक्टर्स ने दी सेवाएं


18वीं राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज, नेशनल और स्टेट के रेंकर्स भी दिखाएंगे दम


    बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां शुरू हुई प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय जूनियर बेडमिंटन स्पर्धा में देश और राज्य के रेंकधारी खिलाड़ी अपना दम दिखाने आ गए हैं। अठारहवी राज्य स्तरीय स्पर्धा का आगाज शुक्रवार को यहां हुआ।

Launch-of-18th-State-Level-Junior-Badminton-Tournament

जिला बेडमिंटन संघ के तत्वावधान में डिपो परिसर में बने कोर्ट में कलेक्टर केडी कुंजाम एवं एसपी मोहित गर्ग ने स्पर्धा का शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर को किया। 

Read More :  शराब की बरामदगी के केस में जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार... शिक्षक समेत दो आरोपी जेल भेजे गए 

    अण्डर 15 सिंगल में देश में 18वां स्थान रखने वाली और नेशनल डबल्स की विनर हिरल चौहान रायपुर, अण्डर 19 के सिंगल्स में देश के 12वें रेंक के खिलाड़ी जयदित्य प्रताप सिंह, अण्डर 17 सिंगल्स में 4 थे रेंक के खिलाड़ी ईशान भटनागर एवं बीजापुर के अण्डर 17 डबल्स में 16 वें रेंक के अंशुमान शुक्ला समेत करीब 150 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

Read More :  यहां 30 हजार जवानों की तैनाती में हुआ शांतिपूर्ण मतदान, कई पोल पार्टियां अभी भी नहीं पहुंची मुख्यालय... बुधवार को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे मतदानकर्मी 

    उद्घाटन अवसर पर सीएस टीएस कुंवर, संजय लुंकड़, जिला बेडमिंटन संघ के सचिव आरएस शुक्ल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर राना, नेशनल रेफरी प्रताप भट्टाचार्य बिलासपुर, रैफरी एस दास बालोद, कोच सोपान कर्णेवार, लोकल आफिशियल्स युवराज देव, श्रीराम यादव, अखिलेश शुक्ला एवं अन्य मौजूद थे। स्पर्धा में भाग लेने करीब 70 खिलाड़ी आ गए हैं।

BREAKING : मतदान दल की सुरक्षा में लगे CISF हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत... चुनाव ड्यूटी में तैनाती के दौरान हुआ हादसा  

बड़ी मशक्कत से मिली मेजबानी:  खबर है कि अठारहवी राज्य स्तरीय जूनियर अण्डर 19 बेडमिंटन स्पर्धा की मेजबानी मुश्किल से मिली। बताया गया है कि कुछ जिले इस प्रतिष्ठित स्पर्धा की मेजबानी को तैयार थे। इस स्पर्धा में उन ही खिलाड़ियों को एंट्री दी गई है, जहां के जिला एसोसिएशन छग बैडमिंटन संघ से मान्यता प्राप्त हैं। इस स्पर्धा में बालक-बालिका सिंगल, बालक-बालिका डबल्स एवं मिक्स डबल्स के मुकाबले होंगे। स्पर्धा का समापन 18 नवंबर को होगा।

सबा अंजुम और धर्मपाल सैनी समेत कई नामी हस्ती पहुंचेंगे क्रॉस कंट्री रेस में... बस्तर रेंज में पहली दफे होगा आयोजन


     बीजापुर @ खबर बस्तर। यहां पुलिस विभाग की ओर से 20 अक्टूबर को होने वाली स्मृति दौड़ में विजेता धावकों को पुरस्कार देने भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सबा अंजुम एवं पदमश्री धर्मपाल सैनी समेत देश के नामी गिरामी लोग आएंगे। 

Many-celebrities-including-Saba-Anjum-and-Dharmapal-Saini-will-arrive-in-Cross-Country-Race

Read More :  शहीद दिवस पर बस्तर में पहली बार होगा क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे एक लाख से अधिक के इनाम... जानिए स्पर्धा में कौन-कौन ले सकता है हिस्सा


     एसपी मोहित गर्ग के मुताबिक अतिथि स्मृति दौड़ के विजेताआें को अपने हाथों से पुरस्कार देंगे। पुरस्कार का वितरण 20 अक्टूबर को ही होगा। यहां पूर्व हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, पदमश्री धर्मपाल सिंह सैनी, पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़, वेटलिफ्टर रूस्तम सिंह नारंग, तीरंदाज टेकलाल कुर्रे, कराटे खिलाड़ी भंवरसिंह भारद्वाज एवं जाने माने काष्ठ कलाकार अजय मण्डावी मौजूद रहेंगे।

Read More :  नक्सल प्रभावित इस जिले में शुरू हुआ प्रदेश का पहला मीडिया सेंटर, पत्रकारों हो रही दिक्कतों के चलते प्रशासन ने की पहल 


    एसपी ने बताया कि अमर शहीदों की याद में क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जा रहा है। 16 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए महिला एवं पुरूष दो वर्ग में दौड़ होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 21000, द्वितीय पुरस्कार 15000 एवं तृतीय पुरस्कार 10000 रूपए का होगा। 12 से 16 साल के उम्र वर्ग में बालक व बालिका दो वर्ग होंगे। 

Read More :  साप्ताहिक बाजार में DRG के जवान पर नक्सलियों ने किया हमला... जख्मी जवान ने किया कुछ ऐसा कि भागने लगे नक्सली, जानिए फिर क्या हुआ

    इसमें प्रथम पुरस्कार 5000, द्वितीय पुरस्कार 3000 व तृतीय पुरस्कार 1500 रूपए का होगा। एसपी मोहित गर्ग के मुताबिक दौड़ में भाग लेने वाले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। इसके अलावा थानों और कैम्पों में भी पंजीयन हो रहा है। प्रतिभागियों को पंजीयन के लिए जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड लाना होगा।

Read More :  सोशल मीडिया में वायरल हो रही भाजपा के दावेदारों की 'कुंडली'... टिकट की घोषणा से पहले पार्टी पर दबाव बनाने की कवायद!

बस्तर के मुरीद हुए स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना, बोले- अगली बार कड़कनाथ मुर्गा खाने जरूर आऊंगा!


    बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर पहुंचे स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना यहां अपने स्वागत से खासे अभिभूत दिखे। रविवार को बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के बच्चों को अलंकृत करने आए रैना ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्थानीय खेल प्रतिभाओं की हौसला अफजाई की।

Cricketer-Suresh-Raina-said-will-come-next-time-to-eat-KadakNath

Read More :  छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 11 दिसंबर को मतगणना


    स्टाइलिश खब्बू बल्लेबाज रैना ने कहा कि प्रतिभाएं महानगरों की मोहताज नहीं है। बल्कि आज छोटे शहरों से ही बड़ी प्रतिभाएं निकलती हैं। वे खुद ऐसी जगह से आते हैं, जो बीजापुर से भी छोटा शहर है।

Read More :  नक्सलियों ने एक बार फिर किया मतदान का बहिष्कार, NH पर लगाए बैनर-पोस्टर, लिखा- 'भाजपा नेताओं को मार भगाओ!'

   रैना ने बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते कहा कि कभी भी मेहनत नहीं छोड़ना चाहिए। हम जिस खेल में भी हैं उसे पूरे दिल और जान से खेलना चाहिए। क्योंकि छोटे-छोटे मुकाम तय करने से ही बड़ी मंजिल हासिल होती है।

Read More :  विधानसभा चुनाव: अंदरूनी इलाकों में नेताओं की सभा पर पुलिस ने थोपी हैं ये शर्तें... जानिए क्या है वे 
कड़कनाथ खाने आएंगे दोबारा:   अपने लज़ीज स्वाद के लिए मशहूर दक्षिण बस्तर के कड़कनाथ मुर्गे का हर कोई दीवाना है। इसके मोह से स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना भी नहीं बच सके। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कड़कनाथ मुर्गा खाने वे यहां दोबारा जरूर आएंगे।