बीजापुर @ खबर बस्तर। विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने की वकालत करते युवाओं से कहा कि वे खेलों से जुड़े, नशे से नहीं। वे भोपालपटनम ब्लॉक के अर्जुनल्ली गांव में सोमवार को गोण्डवाना कोया अंतरराज्यीय व्हॉलीबॉल स्पर्धा के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़िए : MLA ने निर्माण कार्यों को लेकर दिखाए कड़े तेवर, कहा- वक्त पर काम हो, टालमटोल बर्दाश्त नहीं
मुख्य अतिथि विक्रम मण्डावी ने कहा कि हर पंचायत में खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाना चाहिए और कबड्डी, व्हॉलीबॉल सरीखे ग्रामीण खेलों को फिर से शुरू करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे नशे से दूर रहें और खेलों की ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि वे खेलों के आयोजन को अपनी तरफ से भरपूर सहयोग देंगे।
Read More : छत्तीसगढ़ में कलेक्टर और एसपी की सरकार गई, अब किसानों की सरकार आई- लखमा
बता दें कि इस स्पर्धा में छग के अलावा तेलंगाना और महाराष्ट्र की कुल 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला पुरस्कार 31000 रूपए विधायक की ओर से प्रदान किया जाएगा जबकि दूसरा इनाम 21000 रूपए अर्जुनल्ली पंचायत की ओर से दिया जाएगा। स्व. कोरम इरैया की स्मृति में लिपिक कोरम नारद की ओर से एक हजार रूपए का इनाम बेस्ट शॉटर को दिया जाएगा।

Read More : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण के घर की बाड़ी से सवा लाख की लकड़ी बरामद
एक हजार रूपए का इनाम बेस्ट बूस्टर को स्व. दुब्बा नानो की स्मृति में वन रक्षक दुब्बा चलमैया देंगे। वहीं स्व कोरम शंकर की स्मृति में एक हजार रूपए का पुरस्कार शिक्षक कोरम रामदास की ओर से दिया जाएगा। गोण्डवाना क्लब के अध्यक्ष मांझी कोरम एलैया, उपाध्यक्ष पटेल कोरम बुधराम, सचिव कोरम रवि एवं कोषाध्यक्ष सुरेश पूनेम हैं। टीमों से 501 रूपए प्रवेश शुल्क लिया गया है।

Read More : यह शहर रोजाना उगल रहा है 1200 किलो कचरा, हर व्यक्ति फेंक रहा है 70 ग्राम कूड़ा...जानिए, आखिर कहां खपता है आपके घर का कचरा!
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से एसडीओपी पीतांबर पटेल, बीईओ सुखराम चिंतूर, बीआरसी मिर्जा खान, नगर पंचायत अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, कुशाल खान, रमेश पामभोई, अशोक तलाण्डी, वलवा मदनैया, सालिगराम नागवंशी, तामड़ी नागेश, केजी सत्यम, एल रामचंद्रम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। स्पर्धा का पहला मैच अर्जुनल्ली व मिनूर के बीच खेला गया।
Read More : आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'

एक टिप्पणी भेजें