Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

बदलते बीजापुर की पहचान बन रहा जिला अस्पताल... होने लगी प्लास्टिक सर्जरी, थायराइड का आॅपरेशन भी

जिला अस्पताल में बेहतर इलाज से लौट रही मरीजों के चेहरों पर मुस्कान
बदलते बीजापुर की पहचान बन रहा जिला अस्पताल... होने लगी प्लास्टिक सर्जरी, थायराइड का आॅपरेशन भी
      बीजापुर @ खबर बस्तर। जिला प्रशासन की पहल पर जिला अस्पताल में हुए कायाकल्प का असर अब दिखने लगा है। यहां आधुनिकीकरण व विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति के बाद इलाज में सफलता के नए आयाम गढ़े जा रहे है। कभी बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से सुर्खियों में रहने वाली यह संस्था अब बदलते बीजापुर की पहचान बनकर उभरी है। अस्पताल में अब प्लास्टिक सर्जरी व थायराइड जैसे जटिल आॅपरेशन भी सफलतापूर्व​क होने लगे हैं, जो जिले की बदलती तस्वीर का गवाह भी है।  
नक्सल प्रभावित जिले में दिनों दिन बेहतर होती स्वास्थ्य सुविधाओं से हजारों मरीजों को जहां लाभ मिल रहा है, वहीं जिला अस्पताल में इलाज के प्रति लोगों में विश्वास भी बढ़ा है। अब बेहतर इलाज के लिए जिले के मरीज दीगर जगहों पर भटकने की बजाय सीधे जिला अस्पताल पहुंच जाते हैं। 
बदलते बीजापुर की पहचान बन रहा जिला अस्पताल... होने लगी प्लास्टिक सर्जरी, थायराइड का आॅपरेशन भी 2
       हाल ही में भालू के हमले से अपने जबड़े और चेहरे का बड़ा हिस्सा गंवा चुके बन्डे कुडियम को प्लास्टिक सर्जरी के जरिए जहां नई मुस्कान मिली। वहीं बीते 10 सालों से अपने गले में थायराइड का ग्वाईटर लिये घूम रही चिनक्का को सफल आॅपरेशन के जरिए नई जिंदगी मिली है। बड़े शहरों में जहां यह दोनों ईलाज के दौरान लाखों रूपये खर्च हो जाते है, वहीं बीजापुर अस्पताल में दोंनों मरीजों का मुफ्त व सफल इलाज कर संभव हुआ है।  
केस-1
दो महीने पहले तोयनार निवासी बन्डे कुडियम अपने खेत से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में भालू ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसका जबड़ा टूट गया तथा चेहरे की चमड़ी बाहर आ गई। हमले में बुरी तरह जख्मी बन्डे कुडियम को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया गया। 
      अस्पताल के सर्जन डाॅक्टर एस नागुलन ने सबसे पहले बन्डे कुडियम के जबड़े के टुटे हुए हड्डियों को वापस जोड़ने के बाद 5 दिन तक अस्पताल में देखरेख में रखा। इसके बाद छाती के हिस्से से चमड़ी को निकालकर गाल और ऊपर के जबड़े में फिक्स कर पीएमएमसी फ्लेप किया गया। इस दौरान 3 हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती करने के बाद बन्डे की स्थिति में काफी सुधार आया और अब वह पूरी तरह सुरक्षित व स्वस्थ है। 
केस-2
मद्देड़ निवासी चिनक्का अपना चेकअप कराने जिला अस्पताल आई तब उसके गले में 2 किलो का थायराईड ग्वाईटर लटक रहा था। ग्वाईटर की वजह से चिनक्का का गर्दन ऊपर नीचे नहीं हो पाता था। गरीबी की वजह से ग्वाईटर के चेकअप के लिए जगदलपुर जाने में उसने असमर्थता व्यक्त की। ऐसे में डाॅक्टर नागुलन ने चिनक्का के ब्लड सेंपल लेकर अपने पैसे से जगदलपुर भेजकर जांच करायी तथा उसे अस्पताल में रोके रखा। 
      जांच रिपोर्ट आने के बाद 60 वर्षीय चिनक्का का जिला अस्पताल में 7 घण्टे तक थायराइड ग्वाईटर का सफल आपरेशन किया। इस आपरेशन में मरीज की जिंदगी के लिए काफी खतरा होने के बावजूद जिला अस्पताल ने मरीज का ईलाज कर लोगों के बीच बेहतर व सफल ईलाज की संभावनाओं को और मजबूत किया। 
जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के बेहतर उपचार व सर्जरी की सफलता पर सीएमएचओ डाॅक्टर बीआर पुजारी ने बताया कि आधुनिक उपकरण व विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती से अब यहां पर गंभीर मरीजों का भी सफल इलाज संभव हुआ है। चेन्नई के सर्जन डाक्टर एस नागुलन की सेवाओं से स्थानीय मरीजों को काफी राहत मिल रही है। अब ज्यादातर ईलाज व सर्जरी जिला अस्पताल में ही हो रहे है इससे यहां के गरीब परिवारों को काफी राहत मिल रही है।

Share this:

एक टिप्पणी भेजें