Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

सुकमा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुकमा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले 2 शिक्षक सस्पेंड... सुकमा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्रवाई!


सुकमा @ खबर बस्तर। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार ने निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने पर जिले के 2 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।





जानकारी के मुताबिक जिन शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है उनमें सुकमा विकासखण्ड के शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर और छिंदगढ़ विकासखण्ड के प्रधान पाठक सुरेश कुमार कश्यप शामिल हैं।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान सुकमा जिले में  निलंबन की यह पहली करवाई है। बीते साल विधानसभा  निर्वाचन के दौरान भी लापरवाह कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।



बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत


     सुकमा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां DRG के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिले के चिंतागुफा कैम्प में यह घटना हुई है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

DRG-jawan-shot-himself-dead

Read More :  नक्सल विरोधी मुहिम पर बोले स्पेशल DG, हालात के हिसाब से बदलती है रणनीति...फोर्स पर गोली चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!

      जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की सुबह 8:50 बजे की बताई जा रही है। मृत डीआरजी के जवान का नाम सोयम रमेश (30) है जो चिंतागुफा थाने में पदस्थ था।सुबह अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर जवान मौके पर पहुंचे तो रमेश लहुलुहान अवस्था में मिला। 

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

आनन-फानन में जख्मी जवान को प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की गई लेकिन सुबह सवा 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि जवान ने अपने AK 47 राइफल से खुद को गोली मारी है। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More :  सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!

     आपको बता दें कि बस्तर में तैनात सुरक्षा बल के जवानों द्वारा खुदकुशी किए जाने का यह पहला मामला नहीं है। अब तक कई जवान ऐसा खौफनाक कदम उठा चुके हैं। बीते दिनों विधानसभा चुनाव के दौरान भी सुकमा, बीजापुर व कांकेर जिले में भी जवानों से अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।  

Read More :  नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!

किसानों का कर्ज माफ कर कांग्रेस ने निभाया वादा, प्रमाण पत्र पाकर किसानों के चेहरे खिले


     सुकमा @ खबर बस्तर। छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ करने का निर्णय लिया गया था। इसी सिलसिले में जिन किसानों की कर्ज माफी हुई उन्हें कर्ज माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 


बता दें कि जिले भर में लगभग 11 करोड़ 61 लाख रुपये कर्जा माफ हुआ है जिसके तहत 100 किसानों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
किसानों  के चेहरे पर दिखा उत्साह:   छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर सुकमा जिले में जब कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किसानों का कर्ज माफी की प्रमाण पत्र दिया तो किसानों के चेहरे में खुशियां साफ दिख रही थी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सिंह देव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस जो कहती है उसे करके दिखाती है। 


Read More :  कर्ज मुक्ति से किसानों के चेहरे में खुशी, लाखों का कर्ज हुआ माफ- ताटी 

    देव ने कहा कि चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने जो वादे किए थे उसे मात्र 10 दिन में पूरा करके दिखाया है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पोटला बंगारी एंव कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेख सज्जार ने भी किसानों को सम्भोधित किया। 

Read More :  यहां महीने में 10 दिन खराब रहता है ATM, इकलौते एटीएम की दुर्दशा से लोग हलाकान, लापरवाह बना बैंक प्रबंधन 

     किसान कर्ज माफी शिविर में सभी बैंकों के कर्मचारी एंव कांग्रेस के शंकर सिंह भदौरिया अध्यक्ष कौमी एकता,  मुनवर अली पार्षद एवं नगर महामन्त्री मुकेश कश्यप, राजेश नारा , लालम्मा पूर्व पार्षद, महिला मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष जयंती कौर , आयता माड़वी , नाग एंव कांग्रेस कार्यकता मौजूद थे।

Big News :  तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब... शिवरात्रि पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु तो हुआ खुलासा!

सड़क का निर्माण बना लोगों की जान का जंजाल... ढाई साल बाद भी सड़क निर्माण अधूरा, धूल से हलाकान लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत!


    शेख मक़बूल @ सुकमा। जिला मुख्यालय के मस्तानपारा से पावारास के बीच बन रही बायपास सड़क का निर्माण काफी धीमी गति से हो रहा है, जिससे नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के चलते दो साल बाद भी सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा है।


Big News :  तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब... शिवरात्रि पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु तो हुआ खुलासा!  

   सड़क निर्माण के अधूरे काम से नाराज वार्ड 14 के लोगों ने जिला कार्यालय पहुंच कलेक्टर चंदन कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। वार्डवासियों का आरोप है कि ढाई साल से मस्तानपारा से पावारास के बीच बायपास मार्ग अधूरा पड़ा है। अधूरे सड़क निर्माण से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।
    स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार इस सड़क को बनाने में भारी लापरवाही बरत रहा है। उक्त सड़क पर न ही रोलर चलाया जा रहा है और न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ऐसे में हमेशा धूल उड़ने की समस्या बनी रहती है, जिसका स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।


Read More :  जुड़ूम लीडर के बेटे ने आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर जताई आपत्ति... कहा- सरकार के फैसले में साफ झलकता है पक्षपात! 

   जानकारी के मुताबिक मस्तानपारा से पावारास के बीच सड़क निर्माण के लिए सरकार ने 5 करोड़ 91 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। 15 महीने के अंदर काम पूरा करने की अवधि के साथ 5 अक्टूबर 2016 में विभाग ने निर्माण कंपनी को कार्यादेश जारी किया गया था।


    आदेश जारी होने के 7-8 महीने तक ठेकेदार ने सड़क का काम शुरू नहीं किया। लोगों की आपत्ति के बाद विभाग ने काम शुरू करवाने दबाव बनाया, लेकिन काम शुरू तो हुआ, लेकिन वो इतनी धीमी गति से हो रहा है कि अधूरी सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

Read More :  सीएम भूपेश ने युवाओं के नाम लिखा खुला पत्र, कहा- नवा छत्तीसगढ़ के सपने को मिलकर करेंगे साकार... आशीष कर्मा की नियुक्ति पर कही ये बड़ी बात! 

क्रॉस फायरिंग में मारी गई महिला व घायल के परिजनों को मंत्री लखमा ने दी 5 लाख की सहायता राशि


    शेख मक़बूल @ सुकमा। दोरनापाल क्षेत्र के गोडेलगुड़ा में फरवरी महीने में पुलिस-नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो ग्रामीण महिलाओं को गोली लग गई थी। इनमें से एक महिला की मौत हुई जबकि दूसरी घायल हुई थी। क्रास फायरिंग में मारी गई महिला के परिजनों को 5 लाख और घायल महिला को 1 लाख रुपए की सहायता राशि शनिवार को आबकारी मंत्री कवासी लखमा के हाथों प्रदान की गई।

03-Minister-Lakhma-provided-assistance-of-Rs-5-lakh-to-families-of-casualties-in-cross-firing

Read More :  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'

    जानकारी के मुताबिक सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों और माओवादियों के बीच गोडेलगुड़ा के जंगलों में एक्सचेंज ऑफ़ फायरिंग हुई थी। इसी दौरान गाय चराती दोनों ग्रामीण महिलाएं गोलियों की आवाज सुनकर भागने लगीं और फायरिंग की जद में आ गईं। इस घटना में हताहत दोनों महिलाओं को शासन द्वारा अब सहायता राशि जारी की गई है।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

    इधर, शनिवार की शाम मंत्री लखमा ने मुस्लिम समुदाय द्वारा बनाए गए उर्दू स्कूल व मदरसा का उद्धघाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए बनाए गए आश्रम का मुआयना किया और बाउंड्री वाल के लिए 8 लाख और कब्रस्तान के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

03-Minister-Lakhma-provided-assistance-of-Rs-5-lakh-to-families-of-casualties-in-cross-firing

Read More :  पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'

    इस मौके पर बीजापुर विधायक व बविप्रा उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, सुकमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कारण सिंह देव, नगर अध्यक्ष शेख सज्जार, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बी. राजा, दुर्गेश राय, हूंगा राम, राजू शाह, मनोज, हुसैन, मुनव्वर अली, सादिक, सोयम भीमा, जाकिर हुसैन मक़बूल, जया मौसम एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर


    सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ से सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में गुरूवार की सुबह सुरक्षा बलों व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। फोर्स ने इस एनकाउंटर में एक नक्सली को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। मौके से मारे गए नक्सली का शव और नक्सल सामग्री बरामद की गई है। 

28-Force-killed-one-Naxalite-in-encounter

यह भी पढ़िए :  9 नक्सलियों ने किया सरेण्डर और उगले कई राज, अब फोर्स करेगी 'स्ट्राइक'... एरिया बदला और अब 'हिस्ट्री शीट' भी बदल जाएगी माओवादी लीडर्स की

   पुलिस के मुताबिक जिले के किस्टाराम व चिंतागुफा इलाके में नक्सलियों की मौजदूगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग पर रवाना की गई थी। इसी बीच गुरूवार की सुबह सिंघनमड़गू के जंगल में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। 

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी

    बताया गया है कि जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभाला और माओवादियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। काफी देर तक चली गोलीबारी के बाद नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों द्वारा घटनास्थल की सर्चिंग किए जाने पर एक नक्सली का शव व अन्य नक्सली सामान मौके से बरामद किया गया। पुलिस ने इस मुठभेड़ में कुछेक नक्सलियों के घायल होने का दावा भी किया है। 


पुलवामा आतंकी हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'


     सुकमा @ खबर बस्तर। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान का पुरजोर विरोध हो रहा है। इसी बीच नक्सलवाद का दंश झेल रहे बस्तर में भी अब पाक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग उठी है। सुकमा में मुस्लिम समुदाय ने शनिवार को पाक का पुतलादहन कर हमले की तीखे शब्दों में निंदा की। 

Demand-for-surgical-strike-in-Bastar-after-Pulwama-terror-attack

Read More :  कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!

     नगर के पटनमपारा मस्जिद चौक में सुन्नी युथ विंग और मस्ताना उर्स कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर जवानों की शहादत को नमन किया गया। इस दौरान युवाओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश जवानों के परिवारों साथ खड़ा है। 

यह भी पढ़िए :  बस्तर पहुंचे राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की जमकर की तारीफ... बोले- किसानों को जमीन लौटाकर किया ऐतिहासिक काम!

     प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह हमला सुरक्षा बल के जवानों पर नहीं बल्कि देश पर हुआ है। लिहाजा आतंकवादियों को उन्हीं के शब्दों में कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही पाकिस्तान से तमाम तरह के रिश्ते खत्म कर ऐसी कार्रवाई की जानी चाहिए की उसे इसका सबक मिल सके। 
इस दौरान समाज के युवाओं ने अपने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थी, जिसमें लिखा था- हमें निंदा नहीं चाहिए, एक भी आतंकी जिंदा नहीं चाहिए। 

Demand-for-surgical-strike-in-Bastar-after-Pulwama-terror-attack

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी

    इस मौके पर समाज सेवी फारुख अली, सुन्नी यूथ विंग के जिला अध्यक्ष शेख नज्जु, मस्ताना उर्स कमेटी के सदर अब्दुल कलाम, मो. सुल्तान, मो. रफी, पार्षद अब्दुल गफ्फूर, मोहम्मद हुसैन, मुनव्वर शरीफ समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम सुन्नी यूथ विंग के कार्यकर्ता और समाज के वरिष्ठजन मौजूद थे।