Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

राहुल गांधी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राहुल गांधी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बस्तर पहुंचे राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की जमकर की तारीफ... बोले- किसानों को जमीन लौटाकर किया ऐतिहासिक काम!


    जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर के धुरगांव में शनिवार को आदिवासी कृृषक भू-अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भूपेश सरकार की जमकर पीठ थपथपाई। राहुल ने कहा कि टाटा द्वारा स्टील प्लांट के लिए अधिगृहित की गई भूमि को छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को लौटाकर ऐतिहासिक काम किया है।

Rahul-Gandhi-praised-Bhupesh-Govt-in-rally

Read More :  छत्तीसगढ़ में सरकार गंवाने के बाद भाजपा दफ्तर की कटी बिजली... वजह जान कर चौंक जाएंगे आप! 

     कांग्रेस अध्यक्ष ने रैली में केन्द्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोहाण्डीगुड़ा में प्रस्तावित टाटा स्टील प्लांट के लिए किसानों से जमीन ली गई थी लेकिन दस साल बाद भी उस पर काम नहीं हुआ। यहां के किसान अपनी जमीन वापस चाहते थे। इसलिए कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने किसानों को जमीन वापस लौटाने का फैसला किया और इसे अंजाम तक भी पहुंचाया।

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

राहुल ने कहा कि बस्तर की जल, जंगल और जमीन पर यहां के मूल निवासियों का हक है। जंगल में जो उगता है, उसका भी फायदा यहां के लोगों को मिलना चाहिए। 

Read More :  दंतेवाड़ा जमीन घोटाले के आरोप पर बोले OP चौधरी- मुझे बदनाम करने की कोशिश हुई... जानिए, हार के बाद अब क्या करेंगे पूर्व कलेक्टर!

    हमने पहले ही कहा था कि भूमि अधिग्रहण कानून के मुताबिक किसानों से जो भी जमीन ली जाएगी वो उनकी सहमति से ही ली जाएगी। ऐसा होने पर उन्हें मार्केट रेट से 5 गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर पांच साल तक संबंधित भूमि पर काम शुरू नहीं हुआ तो वह जमीन किसानों को वापस दी जाएगी।

Rahul-Gandhi-praised-Bhupesh-Govt-in-rally
राहुल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों को धान का मूल्य 1400-1500 रुपए मिला करता था। वहीं अब कांग्रेस की सरकार में 2500 रुपए दिया जा रहा है। अब तेंदूपत्ता के लिए भी 4 हजार रुपए मिलता है। 
यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने NH-30 पर 3 वाहनों में आगजनी कर दिखाई धमक... गाड़ी में नारे लिख मुठभेड़ में मारे गए 10 साथियों का बदला लेने की दी धमकी

     राहुल ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है। हमने 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया था, जिसे सरकार बनने के चंद घंटों में ही पूरा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कोण्डागांव जिले में 105 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण ईकाई की आधारशिला भी रखी।

Read More :  पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवान का 'बस्तर कनेक्शन'... बारूदी ट्रैप में फंसे साथी जवान की जान बचाने अपनी जान पर खेल गया था 'शहीद बसंता'... पढ़िए शहीद जवान की जांबाजी की दास्तां!

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

7/20/2018

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस के बीच शुक्रवार को एक अजब वाक्या पेश आया। सभी सांसद उस वक्त हैरान रह गए जब राहुल गांधी ने भाषण के बाद अचानक पीएम नरेंद्र मोदी को जाकर गले लगा लिया। इस दौरान पीएम मोदी भी मुस्कुराते रहे। फिर उन्होंने राहुल को पीठ थपथपाकर बधाई दी।
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

यह भी पढ़िए  :  PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ

       अविश्वास प्रस्ताव के तनावपूर्ण माहौल के बीच राहुल के इस कदम से पीएम मोदी भी पहले सकपका से गए। पीएम से गले मिलकर राहुल जब वापस जाने लगे तो मोदी ने उन्हें अपने पास बुलाया और पीठ थपथपाई। इसके बाद राहुल गांधी अपनी सीट पर बैठे और अपने साथी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारते हुए दिखाई दिए। 

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए
      इस घटना पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने सदन में कहा, 'राहुल का संसद में पीएम मोदी को इस तरह से गले लगाना सही नहीं है। वो इस वक्त देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं गले लगाने के खिलाफ नहीं हूं। पर पीएम को सीट पर गले लगना और उसके बाद आंख मारना, सदन की गरिमा के लिहाज से सही नहीं है।' इस पर सोशल मीडिया पर भी जमकर चुटकी ली गई।

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें


loading...

सीएम डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- "मैं जहां भी जाता हूं सीखने की कोशिश करता हूं"... अजीत जोगी को लेकर कही ये बड़ी बात...


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। दो दिनी छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के उस ट्वीट पर पलटवार किया है। जिसमें उन्होंने राहुल ​पर तंज कसते कहा था कि वे छग में विकास का क, ख, ग सीखने आए हैं।  
       राहुल ने कहा ''सीएम बिलकुल ठीक कह रहे हैं। मैं जहां भी जाता हूं कुछ सीखने की कोशिश करता हूं। किसानों, मजदूरों के पास जाता हूं तो उनसे सीखता हूं। कांग्रेस में सीखने का गुण है। यहां से भी कुछ सीखकर जाऊंगा। लेकिन भाजपा तो सीखना नहीं सिर्फ कहना जानती है।''

Read More :  राहुल गांधी का दावा : 2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार, छत्तीसगढ़ में भी जीतेंगे... सरकार बनते ही होगा किसानों का कर्ज माफ

सीएम के ट्वीट पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- मैं जहां भी जाता हूं सीखने की कोशिश करता हूं, अजीत जोगी को लेकर कही ये बड़ी बात...
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ भवन में एडिटर्स मीट में राहुल सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने साफ किया है कि कांग्रेस में अब अवसरवादी नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है। पूर्व सीएम अजीत जोगी की पार्टी में दोबारा वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अब संभव नहीं है।  
Read  More  :  पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने फिर थामा कांग्रेस का दामन... राहुल गांधी के सामने की घर वापसी

       अजीत जोगी के कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने को राहुल पार्टी का टूटना नहीं मानते। राहुल का कहना है कि कांग्रेस टूटी नहीं है, बल्कि जोगी खुद कांग्रेस छोड़ कर गए हैं। बकौल राहुल, यदि हम डॉ. रेणु जोगी को पार्टी से नहीं हटा रहे हैं तो यह हमारी मानवीयता है। यह कांग्रेस के डीएनए में शामिल है।

      राहुल ने गुजरात के शंकर सिंह वाघेला का उदाहरण देते कहा जब वाघेला पार्टी छोड़ कर जा रहे थे तो लोगों ने कहा कि वे बड़े जनाधार वाले नेता हैं। कांग्रेस को इससे बड़ा नुकसान होगा। जबकि वाघेला महज 28 हजार वोट ही हासिल कर सके। इसलिए कांग्रेस को मौकापरस्त नेताओं की जरूरत नहीं है। छग में मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है। राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सक्षम टीम है, जो इस बार चुनाव जीतेगी।

Read More :  ...तो क्या कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने देवेगौड़ा से 22 बरस पुराना बदला ले लिया है..? पढ़िए से दिलचस्प रिपोर्ट...
 
पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि वे बिना रुके लगातार झूठ बोलते हैं। वे इतना झूठ बोल रहे हैं कि हम लिस्ट भी नहीं बना सकते। राहुल के मुताबिक पीएम ने पिछले 4 सालों में जनता से किया एक भी वादा नहीं निभाया है।
        राहुल ने कहा कि मोदी और अमित शाह की जोड़ी देश में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है कि देश की सम्प्रभुता को खतरा है। ये लोग भाजपा-आरएसएस की विचारधारा पूरे देश में थोपना चाहते हैं। जो इससे सहमत नहीं हैं वो इनकी नजरों में देशद्रोही हैं। मोदी के खिलाफ जीत के फार्मूले पर उन्होंने कहा कि ये आसान है। यदि विपक्ष एकजुट हो जाएगा तो ऐसा बिल्कुल हो सकता है। 

Read More :  कर्नाटक का गणित : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा को झटका, अब इस स्थिति में बच सकती है येदियुरप्पा की कुर्सी !


loading...

राहुल गांधी का दावा : 2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार, छत्तीसगढ़ में भी जीतेंगे... सरकार बनते ही होगा किसानों का कर्ज माफ


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुरूवार को मरवाही विधानसभा के कोटमी में राहुल ने दावा किया कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हमारा पहला काम होगा किसानों का कर्ज माफ करना। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार आने वाली है। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी किसान व आदिवासियों के जमीन की लूट बंद हो जाएगी।

राहुल गांधी का दावा : 2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार, छत्तीसगढ़ में भी जीतेंगे... सरकार बनते ही होगा किसानों का कर्ज माफ

Read More :  विकास यात्रा में नारायणपुर पहुंचे सीएम डॉ रमन बोले- 'बंदूक लेकर नहीं विकास लेकर आया हूं, अब अबूझमाड़ के बच्चे भी बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर !' 

       राहुल ने अपने संबो​धन में केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आदिवासियों और पंचायत की बिना सहमति जमीन नहीं ली जा सकती। लेकिन मोदी सरकार आने के बाद जमीन अग्रिहण कानून को बदलने की कोशिश की गई। बीजेपी शासित राज्यों में सरकारों द्वारा जमीन अधिग्रहण कानून की हत्या की जा रही है।  
...ऐसा तो पाकिस्तान में होता है :   इससे पहले रायपुर में जन स्वराज सम्मेलन में राहुल ने कहा कि आरएसएस द्वारा देश की सभी संस्थानों में घुसने की कोशिश की जा रही है। ऐसा पाकिस्तान या तानाशाही में होता है। राहुल ने कहा, 'भाजपा नहीं चाहती कि इस देश की गरीब जनता की आवाज सुनी जाए। महिलाओं, गरीबों, किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। जनता न्याय के लिये सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे जाती है। लेकिन 70 साल में ऐसा पहली बार हुआ कि सुप्रीम कोर्ट के जजों को जनता के सामने आकर अपना पक्ष रखना पड़ा। 
       Read More :  ...तो क्या कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने देवेगौड़ा से 22 बरस पुराना बदला ले लिया है..? पढ़िए से दिलचस्प रिपोर्ट...

        सीतापुर में आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए। आदिवासियों के बीच राहुल मांदर बजा कर थिरक उठे। यहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। राहुल गांधी ने कुछ देर मांदर बजाने के बाद इसे प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष भूपेश बघेल के गले में डाल दिया। इसके बाद बघेल भी काफी देर तक आदिवासियों के बीच ढोलक बजाते रहे।
सीएम का ट्वीट - विकास का पहाड़ा सीखने आए हैं :   दो दिवसीय प्रवास पर छग पहुंचे राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट के जरिए वार किया। उन्होंने ट्वीट किया कि विकास का पहाड़ा और सुशासन का क, ख, ग सीखने छत्तीसगढ़ आये राहुल गांधी का स्वागत है। सीएम ने अपने ट्वीट में हैश टैग किया, देखो छत्तीसगढ़, सीखो विकास।  
      बता दें कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन 18 मई को बिलासपुर संभाग के 24 और दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा के बूथ प्रभारियों से संवाद करेंगे। शुक्रवार की शाम को दुर्ग में गांधी और पटेल की प्रतिमा में मार्ल्यापण करने के बाद राहुल रोड शो भी करेंगे। यह रोड शो दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट तक होगा। कांग्रेसी राहुल के इस दौरे से पार्टी के पक्ष में माहौल बनने की उम्मीद कर रहे हैं।  
loading...