Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

मुठभेड़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुठभेड़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

BIG Breaking : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली मांद में घुसकर मार गिराए 8 हार्डकोर माओवादी... SLR समेत हथियार और विस्फोटक बरामद


       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में चल रहे नक्सल आॅपरेशंस में दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर गुरूवार को तिमेनार में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 8 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए माओवादियों में 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनके पास से SLR समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। 

BIG Breaking : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली मांद में घुसकर मार गिराए 8 हार्डकोर माओवादी... SLR समेत हथियार और विस्फोटक बरामद

Read More :  बीजापुर में पोस्टिंग पर बोले CRPF अफसर- 'कश्मीर' से जुदा हैं 'बस्तर' के हालात...यहां अदृश्य दुश्मन से लड़ना बड़ी चुनौती ! 

     नक्सलियों की मांद में घुसकर इस कार्रवाई को डीआरजी और एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी ने अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक इस इलाके में जवान सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी बीच जंगल में छिपे नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस इलाके में कैंप लगाया था, जिसे जवानों ने घ्वस्त कर दिया। 

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

      दंतेवाड़ा एडिशनल एएसपी नक्सल आॅपरेशन गोरखनाथ बघेल ने घटना की पुष्टि करते बताया कि सुबह जवान तिमेनार के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी बीच जवानों को देख माओवादियों ने गोलीबारी करना शुरु कर दी। अचानक हुए हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में 8 माओवादी ढेर हो गए। 

Read More :  लाल आतंक : महाराष्ट्र से युवक को किया अगवा, हत्या कर शव छत्तीसगढ़ के जंगलों में फेंका... मुखबिरी के शक में वारदात की आशंका ! 

        एनकाउंटर खत्म होने के बाद मौके से पुलिस पार्टी ने 4 महिला समेत कुल 8 नक्सलियों का शव और इसके पास से 2 इंसास राइफल, 2 थ्री नॉट थ्री राइफल, 12 बोर की बंदूक, भरमार बंदूक़ समेत गोला बारूद और दैनिक उपयोगी समान बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। बरामद हथियारों के आधार पर इनमें से कई नक्सलियों के लाखों के इनामी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।  
loading...

सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में दोरनापाल LOS डिप्टी कमांडर सहित 3 वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

6/15/2018

      सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल आॅपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को चिंतागुफा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में दोरनापाल LOS डिप्टी कमांडर भी शामिल है। फोर्स ने मौके से हथियार व अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद की है। 
 सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में दोरनापाल LOS का डिप्टी कमांडर सहित 3 वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद
Read More :  हवाई सफर के अरमानों को झटका : पहले ही दिन कैंसिल हुई जगदलपुर-विशाखापट्नम फ्लाइट, एयर ओड़िशा ने रद्द किया पहला फेरा 

         पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को DRG, STF और DF की संयुक्त पार्टी चिंतागुफा थाना क्षेत्र के गट्टापाड़, तोय मेट्टा व बंडी मेट्टा की पहाड़ी-जंगल की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तोकनपल्ली व माल मेट्टा पहाड़ी के बीच नाला के पास घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।  

Read More :  नारायणपुर पुलिस ने जनताना सरकार अध्यक्ष समेत 16 नक्सली सदस्यों को किया गिरफ्तार... जिला पुलिस व CAF की संयुक्त कार्रवाई  

     जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और माओवादियों के इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। जवानों को अपने उपर भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से 3 वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद किया गया है। 

 सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में दोरनापाल LOS का डिप्टी कमांडर सहित 3 वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

       मारे गए 3 नक्सलियों में से दो की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में दोरनापाल LOS डिप्टी कमांडर रेंगा और एक अन्य नक्सली वेट्टी देवा मारा गया। वहीं तीसरे माओवा​दी की शिनाख्त पुलिस अभी कर रही है। मौके से एक 315 बोर रायफल, एक पिस्टल, एक 12 बोर रायफल, एक भरमार बंदूक, 10 नग डेटोनेटर, 8 मीटर कोर्डेक्स वायर, बारूद, व नक्सली साहित्य, बैनर-पोस्टर एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं। 

Read More  :  लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना


loading...

गढ़चिरोली मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी... माओवादी प्रवक्ता ने प्रेस नोट में एनकाउंटर को हत्या करार दिया, विरोध में 4 मई को बंद का आह्वान !



        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। अप्रैल महीने में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीते पखवाड़े भर के दौरान फोर्स ने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली समेत छत्तीसगढ़ के आईपेंटा व चिंतागुफा इलाके में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 50 से अधिक माआवादियों को मार गिराया। पुलिस जहां इसे बड़ी कामयाबी मान रही है, वहीं नक्सलियों ने इन एनकाउंटर्स को फर्जी बताते हुए नक्सलियों की मौत को हत्या करार दिया है। 
गढ़चिरोली व आईपेंटा मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी... प्रेस नोट में एनकाउंटर को हत्या करार दिया, विरोध में 4 मई को बंद का आह्वान !
माओवादियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन ने प्रेस नोट जारी कर इन मुठभेड़ों पर सवाल खड़े किए हैं। 

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों का खूनी खेल : बेटियों के सामने पिता को उतारा मौत के घाट, बीच–बचाव कर रही बेटी भी हुई हमले में घायल  

     तेलगु भाषा में जारी प्रेस नोट में माओवादी लीडर ने कहा है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में माओवादियों व निर्दोष ग्रामीणों को पुलिस ने ज़हर देकर हत्या की और शवों को नदी में फेंक दिया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मरीमल्ला तथा चिंतागुफा इलाके में भी निहत्थे लोगों की हत्या कर पुलिस मुठभेड़ का नाम दे रही है। 

गढ़चिरोली व आईपेंटा मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी... प्रेस नोट में एनकाउंटर को हत्या करार दिया, विरोध में 4 मई को बंद का आह्वान !
🔼  नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस नोट      

      प्रेस नोट में इस बात का भी उल्लेख है कि केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'समाधान' योजना के तहत निर्दोष ग्रामीणों को सुरक्षाबलों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। माओवादियों ने इन कथित हत्याओं के विरोध स्वरूप आगामी 4 मई को अपने प्रभाव वाले राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व तेलंगाना में बंद का आह्वान किया है। इधर, नक्सली बंद के मद्देनजर पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

Read More :  माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों में की आगजनी, इंजीनियर और ठेकेदार के 2 कर्मचारियों को किया अगवा 


loading...

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 60 घंटे के भीतर C-60 कमांडो ने मार गिराए 37 माओवादी... नक्सल आॅपरेशंस में साल 2018 की सबसे बड़ी कामयाबी !


        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बार्डर से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में मंगलवार को इंद्रावती नदी में बहते हुए 15 नक्सलियों के शव को फोर्स ने बरामद किया है। इसके साथ ही बीते 60 घंटे के भीतर अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 37 हो गई है। बता दें कि इसी इलाके में रविवार को हुए एनकाउंटर में C-60 कमांडो ने 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। जबकि सोमवार की शाम हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए थे। 
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 60 घंटे के भीतर C-60 कमांडो ने मार गिराए 37 माओवादी... नक्सल आॅपरेशंस में साल 2018 की सबसे बड़ी कामयाबी !
मुठभेड़ के बाद मंगलवार को सी-60 के जवानों ने जंगल में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस का अनुमान है कि इस क्षेत्र से नक्सलियों के और भी शव बरामद हो सकते हैं।
       इंद्रावती नदी से जो 15 शव मिले हैं, उसके बारे में कहा जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान घायल नक्सली अपनी जान बचाने के लिए नदी में कूद गए होंगे, जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। सुरक्षा बलों ने शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। बीते 3 दिन के भीतर गढ़चिरोली पुलिस को मिली इस कामयाबी को नक्सलियों के खिलाफ इस साल की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 60 घंटे के भीतर C-60 कमांडो ने मार गिराए 37 माओवादी... नक्सल आॅपरेशंस में साल 2018 की सबसे बड़ी कामयाबी ! 2
      खास बात यह है कि इस कार्रवाई में सुरक्षा बल के जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि रविवार को हुई मुठभेड़ में नक्सल कमांडर साईंनाथ और सीनू भी मारे गए थे। इनके साथ एनकाउंटर में ढेर महिला व पुरूष नक्सलियों पर भी इनाम घोषित था। इससे पहले बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर एरिया में तेलंगाना की ग्रे हाउण्ड्स फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते 12 नक्सलियों को मार गिराया था।

      गढ़चिरोली पुलिस के PRO प्रशांत दिवले ने खबर बस्तर को बताया कि मंगलवार को 15 माओवादियों के शव इंद्रावती नदी से बरामद किए गए हैं। संभवत: मुठभेड़ में घायल होने के बाद नक्सली नदी में कूद गए होंगे और इसी में उनकी मौत हो गई। इसके अलावे सोमवार की शाम हुए मुठभेड़ में 6 नक्सली व रविवार के एनकाउंटर में 16 माओवादियों को C-60 कमांडो की कार्रवाई में ढेर कर दिया गया।  





loading...

नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी : एनकाउंटर में 16 नक्सलियों को किया ढेर, माओवादी कमांडर्स के भी मारे जाने की खबर...


      न्यूज़ डेस्क @ खबर बस्तर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहाँ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक दर्जन से अधिक माओवादियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है।

      पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में माओवादी कमांडर साईनाथ और सीनू के भी मारे जाने की ख़बर है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है।

      जानकारी के मुताबिक गढ़चिरौली जिले के इटापल्ली क्षेत्र के बोरीया इलाके में हुई मुठभेड़ मे 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में माओवादियों के जमावड़े की सूचना के बाद फोर्स ने एनकाउंटर में नक्सलियों को ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
loading...

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : 16 लाख के इनामी हार्डकोर माओवादी समेत 3 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सरहद पर मंगलवार की सुबह हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस ने 2 महिला समेत 3 माओवादियों को ढेर कर दिया। छग के बीजापुर जिले से सटे महाराष्ट्र के सिरोंचा तहसील में हुए इस एनकाउंटर में 16 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली सुनील कुलमेथे भी मारा गया है। 

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : 16 लाख के इनामी हार्डकोर माओवादी समेत 3 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी
        सुरक्षा बल के जवानों ने मौके से तीनों नक्सलियों के शव बरामद और 2 बंदूक समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है। गढ़चिरोली एएसपी महेश्वर रेड्डी ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि सिरोंचा तहसील के रोमपल्ली व सिरकोंटा क्षेत्र में C-60 कमाण्डो की टीम नक्सल आॅपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान रोमपल्ली के जंगल में माओवादियों ने फोर्स पर हमला कर दिया।  

यह भी पढ़िए :   पिता की मौत से सदमे में बेटियां, चीख कर बोलीं- 'हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई... पापा न पुलिस के मुखबिर थे और न नक्सलियों के हिमायती !

        जवानों ने भी नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में C-60 कमाण्डो को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की ओर भाग गए। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से 3 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि एनकाउंटर में हार्डकोर माओवादी व डिवीजनल कमेटी मेंबर सुनील कुलमेथे भी मारा गया है। उस पर 16 लाख का इनाम घोषित था।  

      पुलिस अफसर के मुताबिक इस मुठभेड़ में माओवादी सुनील की पत्नी स्वरूपा की भी मौत हुई है, वहीं एक अन्य महिला नक्सली की शिनाख्त की जा रही है। मारे गए नक्सलियों के पास से 2 बंदूक के अलावा अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। उन्हाने बताया कि अभी फोर्स जंगल से वापस नहीं लौटी है। जवानों के वापस लौटने में बाद और भी खुलासा हो सकता है। 


loading...