Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी लेकर आ रहे हैं एक और 'बाहुबली'... ऐसे बागी की कहानी, जिसने अंग्रेजों की नींव हिला दी थी


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सिनेमा के रूपहले पर्दे पर बाहुबली सीरीज की फिल्मों की रिकार्डतोड़ कमाई के बाद उस जैसी फिल्म बनाने का सपना कई लोगों का रहा है। अब उसी कड़ी में दक्षिण भारत के सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम भी जुड़ने वाला है। वे आजादी के पहले के भारत के ऐसे बाग़ी की कहानी लेकर आ रहे हैं जिसने अंग्रेजों की नींव हिला कर रख दी थी।


Read More :  कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के झड़ गए सारे बाल...तस्वीर शेयर कर लिखी ये इमोशनल बात

    चिरंजीवी के पीरियड ड्रामा 'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' का टीज़र हाल की में जारी किया गया है। 18वीं सदी के इस वीर योद्धा की कहानी को बड़े परदे पर आने में हालांकि अभी वक्त है लेकिन फिल्म के टीजर ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। बता दें कि चिरंजीवी की यह फिल्म दक्षिण के जाने-माने स्वाधीनता सेनानी उयाल्लवाडा नरसिम्हा रेड्डी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1846 में अंग्रेजों के ख़िलाफ़ बगावत का बिगुल फूंका था। 

यह भी पढ़िए : VIDEO : जब अटल जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हंसी-ठिठोली करते दिखे छत्तीसगढ़ के 2 मंत्री

    कहा जाता है कि 1857 में जब अंग्रेजों के ख़िलाफ़ पहली क्रांति हुई थी उसके 10 साल पहले स्वाधीनता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी ने अंग्रेजों के ख़िलाफ़ बगावत कर दी थी। इसी महानायक पर चिरंजीवी पीरियड ड्रामा बना रहे हैं। सुरेन्द्र रेड्डी के निर्देशन में यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में बन रही है। 

यह भी पढ़िए :  IPS चन्द्रमोहन सिंह पर पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज... दंतेवाड़ा एसपी ने की मामले की पुष्टि, पत्नी का बयान लेने टीम रवाना

     'सेरा नरसिम्हा रेड्डी' फिल्म में राम चरण, विजय सत्पथी, जगपति बाबू और नयनतारा ऐतिहासिक किरदारों में नजर आएंगे। इस मूवी की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू की गई थी। फिल्म के टीजर में बाहुबली की झलक दिख रही है। बता दें कि यह फिल्म 2019 में रिलीज़ होगी। हालांकि, रिलीज की डेट अभी फायनल नहीं है।

Read More :  नक्सल आॅपरेशंस में बड़ी कामयाबी : खूंखार नक्सली लीडर पहाड़ सिंह ने किया सरेंडर, 47 लाख का इनाम था घोषित


कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के झड़ गए सारे बाल... friendship day पर तस्वीर शेयर कर लिखी ये इमोशनल बात


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कैंसर से जूझ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना ट्रीटमेंट करा रही हैं। सोनाली सोशल मीडिया के जरिए अपनी हेल्थ की अपडेट देती रहती हैं। रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर बेहद भावुक बातें लिखी हैं। 

 कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के झड़ गए सारे बाल... # friendship day पर ये तस्वीर शेयर कर लिखी इमोशनल बात

Read More :  शर्मनाक : अपनी 3 साल की मासूम बेटी की अस्मत से छेड़छाड़ करता था वहशी पिता... मां की शिकायत पर आरोपी हवालात में 

    इस तस्वीर में वे सुजैन खान और गायत्री जोशी के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में सोनाली का बोल्ड लुक नजर आ रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए अपने बालों को छोटा करवा लिया था। लेकिन अब उनके सारे बाल ट्रीटमेंट की वजह झड़ गए हैं, जो तस्वीर में दिख रहा है। 

Read More :  बासागुड़ा मुठभेड़ की आंखों देखी : भरे बाजार फायरिंग का मंजर देख रिसर्च फेलो भी पथरा गए... फिर अपनी जान बचाने गाड़ी में ही दुबके रहे

    इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए सोनाली ने अपने फैन्स को इमोशनल मैसेज भी लिखा है। उन्होंने  लिखा, 'ये मैं ही हूं। और इस पल में वाकई में मै। खुश हूं। लोग मुझे अजीब तरह से देखते हैं। जब मैं कहती हूं कि मैं इस पल में भी खुश हूं। लेकिन यह सच है और मैं आपको बताऊं क्यों। क्योंकि अब मैं हर पल पर ध्यान दे रही हूं।' 

sonali-bendre

Read More :  भारत में विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके गिद्धों का 'इंद्रावती नेशनल पार्क' में पाया जाना एक सुखद आश्चर्य... वन्यजीव प्रेमियों को खींच रही इसकी मौजूदगी

     अभिनेत्री ने लिखा-  'मैं खुशी को हर पल तलाश कर रही हूं। हां, दर्द और एनर्जी लेवल कम हैं, लेकिन फिर भी मैं वो कर रही हूं जो मुझे अच्छा लगता है। मैं उनके साथ अधिक वक्त बिता रही हूं जो मुझे बहुत प्यार करते हैं। मैं अपने दोस्तों की आभारी हूं। मुझे जब भी उनकी जरूरत महसूस हुई वे मेरे पास खड़े थे। मुझे सच्ची दोस्ती का अहसास कराने के लिए मैं सभी फ्रेंड्स को थैंक्स कहती हूं... # हैप्पी फ्रेंडशिप डे।'

Read More :  डॉ. रेणु जोगी को लेकर अजीत जोगी ने कही बड़ी बात... बोले- कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव तो उनके खिलाफ छजकां उतारेगी उम्मीदवार !


loading...

महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की जान को खतरा, आर्म्स लाइसेंस के लिए किया अप्लाई... जानिए, क्यों पिस्टल लेना चाहती हैं मिसेज धोनी !


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हथियार के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। अर्जी के साथ साक्षी ने कहा है कि वे ज्यादातर घर में अकेली रहती हैं। उनकी जान को खतरा है। इसलिए बिना किसी देरी के आर्म्स लाइसेंस जारी किया जाए। 

 महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की जान को खतरा, आर्म्स लाइसेंस के लिए किया अप्लाई... जानिए, क्यों पिस्टल लेना चाहती हैं मिसेज धोनी !

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

       बता दें कि साक्षी ने लाइसेंस के लिए रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था। जांच के बाद उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं होने की स्थिति में लाइसेंस की अर्जी एसएसपी कार्यालय भेज दी गई है। मिसेज धोनी ने पिस्टल या 0.32 रिवॉल्वर के लिए आवेदन दिया है। गौरतलब है कि धोनी भी अपने पास लाइसेंसी पिस्टल रखते हैं। उन्होंने करीब 9 साल पहले पिस्टल खरीदी थी।

यह भी पढ़िए :  जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...

        साक्षी ने कहा है कि वे ज्यादातर समय घर पर अकेली रहती हैं। वहीं निजी काम के सिलसिले में अकेले इधर-उधर जाना पड़ता है। इस वजह से जान खतरे में बनी रहती है। बता दें कि धोनी के दलादली स्थित आवास पर हथियारों से लैस 7 गार्ड्स तैनात रहते हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक साक्षी जब बाहर निकलती हैं तो वे थाने को इसकी सूचना देती हैं। वहीं पुलिस की गश्ती गाड़ी भी उनके आवास का चक्कर लगाती रहती है।

Read More :  शर्मनाक : इलाज कराने पहुंचे बीमार मरीज को हास्पिटल स्टाफ ने समझा शराबी... घसीटकर अस्पताल से बाहर फेंका !


loading...

बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत के सालभर बाद वायरल हो रहा 'सुसाइड वीडियो'... जानिए मामले की पूरी सच्चाई

5/14/2018

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत के करीब एक साल बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे 'सुसाइड वीडियो' बताया जा रहा है। इस वीडियो में इंदर खुद यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह अपने हालात से तंग आकर खुदकुशी करने जा रहे हैं।  

बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत के सालभर बाद वायरल हो रहा 'सुसाइड वीडियो'... जानिए मामले की पूरी सच्चाई
       बता दें कि इंदर कुमार का निधन बीते साल 28 जुलाई को हुआ था। अभिनेता की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था लेकिन अब इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी मौत पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वीडियो को देख एकबारगी आपको भी ऐसा ही लगेगा कि उन्होंने इस वीडियो को अपनी मौत से पहले खुद रिकॉर्ड किया है।

Read More :  इस फिल्म एक्ट्रेस ने बीच सड़क उतारे अपने कपड़े तो मच गया बवाल... महंगी पड़ी ये हरकत, पुलिस ने दर्ज किया FIR 
क्या कुछ है वीडियो में....   वायरल वीडियो में इंदर कहते हुए नजर आ रहे हैं... 'मैं मुंबई एक्टर बनने आया था सिक्स पैक बॉडी लेकर। लेकिन मैंने बहुत सारी गलतियां की। नशेड़ी मैं, चमड़ीखोर मैं। आज रोड़ पे आ गया मैं। मेरी अय्याशियों नें मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। मुझे, मुझसे छीन लिया। मेरी एडवाइज है, कुछ सीख सकते हो तो सीखो। नहीं तो कल तुम्हारे भी हाथ में मोबाइल होगा और तुम भी रिकार्डिंग कर रहे होगे मेरी ही तरह।' 
       
देखिये वीडियो...



Read More :  राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विकास यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- छत्तीसगढ़ ने विकास में कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा 

     हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स इस वीडियो के रियल नहीं होने का दावा कर रहे हैं। स्पॉटब्वॉय में छपी एक खबर के मुताबिक, यह वीडियो इंदर कुमार की आने वाली फिल्म के एक सीन का है। जिसे उनकी मौत से पहले शूट किया गया था। अब इस वीडियो के वायरल होने पर लोगों को लग रहा है कि इंदर कुमार ने सुसाइड किया था।  

       खबरों के मुताबिक इस वीडियो को लेकर इंदर की पत्नी पल्लवी जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। जिसमें वह इस वीडियो की सच्चाई लोगों के सामने लाएंगी। बता दें कि साल 1996 में इंदर कुमार ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मासूम' से की थी। उन्होने सलमान खान के साथ वांटेट के अलावा 'गजगामिनी', 'घूंघट', 'मां तुझे सलाम', 'कहीं प्यार न हो जाए', 'ये दूरियां' आदि फिल्मों में भी काम किया है। 


loading...

इस फिल्म एक्ट्रेस ने बीच सड़क उतारे अपने कपड़े तो मच गया बवाल... महंगी पड़ी ये हरकत, पुलिस ने दर्ज किया FIR


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। साउथ इंडियन फिल्म एक्ट्रेस श्री रेड्‌डी ने हैदराबाद में शनिवार को कुछ ऐसा किया कि लोग सोचकर भी शर्मसार हो जाएं। फिल्म निर्माताआें पर काम नहीं देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने न्यूड होकर बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। एक्ट्रेस की इस हरकत पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। 

इस फिल्म एक्ट्रेस ने बीच सड़क उतारे अपने कपड़े तो मच गया बवाल... महंगी पड़ी ये हरकत, पुलिस ने दर्ज किया FIR
       खबरों की मानें तो अभिनेत्री श्री रेड्‌डी बंजारा हिल्स स्थित फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के दफ्तर के सामने टॉप लेस हो गई थी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टरों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं 3 फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता नहीं दी गई।

यह भी पढ़िए  :   जिस्मफरोशी का बड़ा अड्डा बना रायपुर : 24 घंटे के भीतर 3 जगहों पर पकड़ाया सेक्स रैकेट, होटल से 4 युवतियाँ गिरफ्तार

      मीडिया की मौजूदगी में एक्ट्रेस एक-एक कर अपने कपड़े उतारती रहीं। बीच सड़क पर अभिनेत्री के इस अर्धनग्न प्रदर्शन की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सड़क से हटाया गया और कपड़े पहनाए गए। रेड्डी के मुताबिक उन्होंने तीन फिल्म्स में काम किया है फिर भी मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की मेंबरशिप नहीं दी गई। उन्होंने लोकल आर्टिस्ट के लिए 75% रिजर्वेशन की मांग भी रखी है।

loading...

काला हिरन शिकार केस : कोर्ट से बरी सैफ अली खान, तब्‍बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को सजा दिलाने अपील करेगी बिश्‍नोई सभा


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। 20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत ने गुरूवार को बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को दोषी करार दे दिया है। उन्हें 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने इस मामले के अन्य आरोपियों सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया है। 

काला हिरन शिकार केस : सैफ अली खान, तब्‍बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को सजा दिलाने अपील करेगी बिश्‍नोई सभा

Read More :  कामनवेल्थ गेम्स 2018 : भारत को मिली सुनहरी कामयाबी, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने दिलाया पहला गोल्ड 

       कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ बिश्नोई समाज ने नाराजगी जतायी है। दरअसल, बिश्नोई समाज बरी किए गए सितारों को इतनी आसानी से माफ करने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि बिश्नोई सभा ने ऐलान किया है कि वह काले हिरण शिकार मामले में बरी किए गए चारों बॉलीवुड सितारों के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेगी। 

      बता दें कि साल 1998 में राजस्थान के जोधपुर जिले के कांकाणी गांव में सलमान खान ने फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान 2 काले हिरणों का शिकार किया था। सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी शिकार के दौरान सलमान खान के साथ ही थे। वहीं, एक स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह जो शिकार के समय सलमान खान के साथ ही था, उसे भी अदालत ने बरी कर दिया है।

Read More :  पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास से पहले BJP को तगड़ा झटका : वन मंत्री गागड़ा के विधानसभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस ने लगाई सेंध, वरिष्ठ नेता सकनी चंद्रैया ने थामा छजकां का दामन

      काले हिरण शिकार मामले में 28 मार्च को ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद जज देवकुमार खत्री ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज जोधपुर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सलमान खान को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को बरी कर दिया।  

      आरोपी पक्ष के वकीलों का कहना है कि 1 अक्टूबर, 1998 की रात सभी बॉलीवुड सितारे एक जिप्सी में सवार थे, जिसे सलमान खान चला रहे थे। इसी बीच, सलमान खान को काले हिरणों का एक झुंड दिखाई दिया और उन्होंने उसी वक्त 2 काले हिरणों को मार गिराया।


News & Photo Courtesy : Jansatta

यह भी पढ़िए :  खबर बस्तर Live ब्रेकिंग : 20 साल पुराने काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा... सैफ-तब्बू समेत बाकी सभी आरोपी बरी

loading...

अब अंतिम सफर पर 'रूप की रानी' : 'चांदनी' के अंतिम दर्शन को उमड़े फैंस, सितारों का भी लगा जमावड़ा


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी आज अंतिम सफर पर होंगी। दोपहर साढ़े 3 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचा। इसके बाद से ही पार्थिव शरीर को श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थि‍त घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है। 

अब अंतिम सफर पर 'रूप की रानी' : 'चांदनी' के अंतिम दर्शन को उमड़े फैंस, सितारों का भी लगा जमावड़ा
🔼  Photo courtesy : ANI (Twitter)

        श्रीदेवी के पार्थ‍िव शरीर को सुबह सेलिब्रेशन क्लब ले जाया गया है, यहां सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग एक्ट्रेस के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि ये क्लब उनके घर के पास ही स्थ‍ित है। सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती की गई है। घर के श्रीदेवी के कद्रदानों व फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है।  

 यह भी पढ़िए...  श्रीदेवी की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : हार्ट अटैक से नहीं इस वजह से हुई थी मौत... पढ़िए, आखिरी 15 मिनट की 10 बड़ी बातें     

         शनिवार को दुबई में मौत के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को 71 घंटे बाद मंगलवार की रात चार्टर्ड प्लेन से मुंबई लाया गया। पार्थिव शरीर लाने के बाद उनके घर देर रात बॉलीवुड सितारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया। सलमान खान, राजकुमार संतोषी, सतीश कौशिक, पूनम ढिल्लों, अरबाज खान, सोनम कपूर, फराह खान, हेमा मालिनी, ईशा देओल, उर्वशी रौतेला व राजपाल यादव समेत कई स्टार्स श्रीदेवी का अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे हैं।
  
       बता दें कि जिस प्राइवेट प्लेन से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई लाया गया, उसमें उनके पति बोनी कपूर, देवर संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग मौजूद थे। इधर, श्रीदेवी के परिवार ने एक कार्ड जारी किया है, जिसमें पूरे कार्यक्रम का ब्यौरा दिया गया है। कार्ड के सबसे ऊपर 'पद्मश्री श्रीदेवी कपूर' लिखा गया है। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा और अंतिम दर्शन का जिक्र करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। 
loading...