रायपुर @ खबर बस्तर। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी भी शुरू हो गई है। सोमवार की देर शाम कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री बघेल ने सीएम सचिवालय में बड़ा फेरबदल किया है।
Read More : भूपेश बघेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ताजपोशी में शामिल हुए राहुल-मनमोहन समेत कई दिग्गज नेता...टीएस सिंहदेव व ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद का लिया शपथ
डॉ रमन सिंह के सचिव रहे वरिष्ठ आईएएस अमन सिंह की जगह गौरव द्विवेदी को सीएम भूपेश बघेल का सचिव बनाया गया है। गौरव द्विवेदी 1995 बैच के आईएएस अफसर हैं। इसके साथ ही विशेष सचिव व OSD भी बदले गए हैं।

Read More : भूपेश बघेल के CM बनने पर कांग्रेस के इस विधायक ने किया 'लुंगी डांस'... देखिए वायरल VIDEO
बता दें कि प्रमोटेड आईएएस टामन सिंह सोनवाली को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनवानी सरगुजा के कमिश्नर थे। उन्हें भूपेश का करीबी अफसर माना जाता है। वहीं प्रवीण शुक्ला को सीएम का ओएसडी बनाया गया है। उद्योग विभाग में पदस्थ शुक्ला पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे के साथ अटैच थे।

एक टिप्पणी भेजें