दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने नए साल के पहले दिन मंगलवार को बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला बस्तर प्रवास था। करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे सीएम भूपेश ने मांई दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के विजिटर बुक में लिखा कि माँ दन्तेश्वरी के दर्शन मात्र से एक सुखद अनुभूति मिलती है।
इस अवसर पर आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, दंतेवाड़ा नपा अध्यक्ष दीपक कर्मा, पूर्व विधायक फूलोदेवी नेताम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल सुराना समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के पदाधिकारी तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।
हेलीपेड में हुआ आत्मीय स्वागत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दक्षिण बस्तर के प्रथम प्रवास के दौरान हेलीपेड पहुँचने पर जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। सीएम के साथ आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी आए।



एक टिप्पणी भेजें