न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में हिंसा का पर्याय बन चुके माओवादी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आत्मघाती हमले में मारने की साजिश रच रहे हैं। इस साजिश का खुलासा भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में हुई गिरफ्तारियों के बाद हुआ है। सनसनीखेज खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।
दरअसल, महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने नक्सलियों की चिट्ठी के हवाले से इस बात का खुलासा किया है कि माओवादी देश में राजीव गांधी हत्याकांड की साजिश को दोहराना चाहते हैं। और उनके निशाने पर हैं देश के पीएम नरेन्द्र मोदी।
Read More : स्मार्ट कार्ड में फर्जीवाड़े का आरोप : गीदम के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की जांच किए बिना काट लिए स्मार्ट कार्ड से रूपए... मामला सोशल मीडिया में हुआ वायरल !
पुलिस के हाथ लगी नक्सलियों की चिट्ठी में कहा गया है कि मोदी की अगुवाई में हिंदू फासिस्ट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। बिहार और बंगाल को छोड़ भाजपा देशभर के करीब 15 से ज्यादा राज्यों में सत्ता में काबिज हो चुकी है। अगर इसी रफ्तार से बीजेपी का ग्राफ आगे बढ़ता रहा तो माओवादी पार्टी को खतरा हो सकता है।
Read More : खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !
बता दें कि 18 अप्रैल को रोणा जैकब द्वारा कॉमरेड प्रकाश को यह चिट्ठी लिखी गई है, जिसमें इस बात जिक्र है कि हिंदू फासिस्म को रोकना अब जरूरी हो गया है। नक्सली चिट्ठी में एक और राजीव गांधी हत्याकांड करने की ओर इशारा भी किया गया है। इस मामले पर सीपीआई(M) नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि अगर इस प्रकार की कोई बात सामने आई है तो इसकी जांच होनी चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने शुक्रवार को कोरे-गांव हिंसा मामले से संबंध रखने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से संबंध होने का आरोप है। पुलिस को आरोपियों में से एक के घर से उक्त चिट्ठी मिली है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि माओवादी 'एक और राजीव गांधी हत्याकांड' की साजिश रच रहे हैं।
loading...

एक टिप्पणी भेजें