Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

ट्रेंडिंग न्यूज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ट्रेंडिंग न्यूज़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी!


   न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर मसखरी का दौर जारी है। सियासी दलों की हार-जीत को लेकर नेताओं  का जमकर उपहास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा जमकर चटखारे लिए जा रहे हैं। 

Jokes-on-the-leader-in-the-social-media-regarding-the-results-of-assembly-elections

यह भी पढ़िए :  CG में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद तेज... CM की रेस में कई चेहरे! जानिए कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री..?

    ट्वीटर, फेसबुक और वॉट्सएप ग्रुप्स में नेताओं को लेकर जोक्स की भरमार है। खास तौर पर तीन राज्य गंवाने वाली भाजपा पर ही सबका निशाना दिख रहा है। जरा आप नजर डालिए किस तरह के चटखारे लिए जा रहे हैं... 

  • 'गब्बर सिंह' के अवतार में पीएम मोदी...


  • अब इस पर आप क्या कहेंगे..!


  • मोदी-शाह की चर्चा पर जोक्स...


  • इस पर तो आप जरूर मुस्कुराएंगे..!

  • गंभीर मुद्रा में डॉ रमन सिंह...

  • 'रानी' को आईना दिखाते पीएम मोदी!

  • वक्त है बदलाव का..!



दुनिया भर में 48 घंटों तक बंद रहेगा इंटरनेट..? क्या है इस खबर की हकीकत, जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब इस खबर में


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। शुक्रवार को एक खबर बड़ी तेजी से सोशल मीडिया समेत न्यूज पोर्टलों में वायरल हो रही है। जिसमें रूस टूडे की एक रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि 48 घंटों तक पूरी दुनिया में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस रिपोर्ट से इंटरनेट यूजर्स के बीच खलबली मची हुई है। 

The-internet-will-be-closed-for-48-hours-worldwide

Read More : BSP में 11 संयंत्रकर्मियों की मौत के बाद हटाए गए CEO, GM और DGM भी निलंबित... केंद्रीय इस्पात मंत्री बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

     रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इंटरनेट शटडाउन का असर समूची दुनिया में होगा। इस दौरान इंटरनेट के मेन डोमेन सर्वर्स और इससे जुड़े हुए नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर कुछ समय के लिए डाउन हो सकते हैं। इसे इंटरनेट एड्रेस बुक और डोमेन नेम सिस्टम (DNS) को सेफ रखने के लिए की जा रही कवायद बताया जा रहा है। 
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या एक साथ पूरी दुनिया में इंटरनेट का बंद होना संभव है? इंटरनेट बंद रहने से दुनिया में कितने लोग प्रभावित होंगे? क्या आपका इंटरनेट भी बंद होगा? आइए जानते हैं ऐसे सभी सवालों के जवाब....

  • खबरों के मुताबिक इस मेंटेनेंस के कारण पूरी दुनिया के सिर्फ 1 फीसदी यानि करीब 36 मिलियन लोग प्रभावित होंगे। हालांकि, यह आंकड़ा महज 1 फीसदी ही है लेकिन 3.6 करोड़ लोगों की संख्या कम नहीं होती। भारत में भी इसका असर होगा।


  • बताया गया है कि इस ग्लोबल मेंटेनेंस के कारण ज्यादातर ऐसे लोग प्रभावित होंगे जिनकी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां इनक्रिप्टोग्राफी (Encryptography) बदलने के लिए तैयार नहीं हैं या फिर देर से बदलेंगी।

  • एक साथ पूरी दुनिया में इंटरनेट का बंद होना संभव नहीं है। भारत की बात करें तो यहां इंटरनेट बंद होने से सबसे ज्यादा रेलवे, टेलीकॉम और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी लेकिन विदशों में इन सबके अलावा हॉस्पिटल तक भी प्रभावित सकती है। ऐसे में अरबों का नुकसान होगा।           
  • यह मेंटेनेंस या अपडेट इसलिए किया जा रहा है ताकि इंटरनेट को पहले के मुकाबले सुरक्षित बनाया जाए। दावा है कि इनक्रिप्टोग्राफी अपडेट के बाद डोमेन पहले से अधिक सुरक्षित होंगे।

  • कब और कहां इंटरनेट की सेवा बंद होगी और कितनी देर के लिए, इस पर विशेषज्ञों में मतभेद हैं। कुछ का कहना है कि एक साथ पूरी दुनिया में इंटरनेट सेवा बंद हो सकती है। तो वहीं कुछ विशेषज्ञों का दावा है कि ऐसा संभव ही नहीं है, क्योंकि इससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था ठप पड़ जाएगी।

मनाली में बाढ़ का कहर: जब उफनती नदी में समा गई टूरिस्ट बस... देखिए दिल दहला देने वाला VIDEO

9/24/2018

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इस साल भारी बारिश के चलते देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हैं। अभी भी कई इलाकों में बाढ़ लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश का है जहां बारिश ने चारों तरफ हाहाकार मचा रखा है।

Bus-flows-into-the-river

    हिमाचल के फेमस टूरिस्ट प्लेस कुल्लू-मनाली में भारी बारिश के चलते आम लोग हलाकान हैं। बीते 24 घंटे के दरमियान बारिश ने यहां सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। शहर से लेकर नेशनल हाइवे तक जहां नजर दौड़ाएं पानी ही पानी नजर आ रहा है। 

Read More :  गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मरने वालों में दो सगे भाई... देखिए मौत का LIVE वीडियो

     मनाली में सोमवार को टूरिस्टों को ले जा रही एक बस देखते ही देखते नदी में समा गई। गनीमत यह रही कि हादसे से पहले ही बस में सवार सभी मुसाफिरों को निकाला जा चुका था अन्यथा भीषण हादसा हो सकता था। हादसे की तस्वीर ऐसी है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

देखिये वीडियो…


WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो ये ख़बर पढ़ लें... भारत में बैन हो सकता है वॉट्सऐप, सरकार कर रही तैयारी!


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। अफवाहों और फर्जी खबरों के लेकर भारत सरकार और मैसेजिंग ऐप WhatsApp के बीच लंबे अरसे से चल रहे मतभेद के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि भारत सरकार देश में वॉट्सऐप को बैन करने का फैसला ले सकती है। 

Government-of-India-is-preparing-to-ban-Whatsapp

Read More :  महिला कर्मियों को अश्लील WhatsApp मैसेज भेजने वाले जिला पंचायत CEO को इधर मिला राष्ट्रीय पुरस्कार और उधर सरकार ने कर दी छुट्टी!

    दरअसल, भारत सरकार ने फेक न्यूज पर लगाम लगाने वॉट्सऐप से मैसेज ट्रैक करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन यूजर्स प्राइवेसी का हवाला देते हुए कंपनी ने एेसा करने से मना कर दिया। ऐसे में अब सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय वॉट्सऐप को नोटिस भेजने पर विचार कर रहा है। बता दें कि इससे पहले भी कंपनी को भारत सरकार द्वारा दो पत्र भेजे जा चुके हैं। 

Read More :  सर्चिंग से लौट रहे जवानों को नक्सलियो ने बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में DRG का सहायक आरक्षक जख्मी, अस्पताल में भर्ती

     बताया जा रहा है कि इस आधिकारिक पत्र के जरिए सरकार कंपनी को आगाह करेगी कि अगर वह सरकार की इस मांग को गंभीरता से नहीं लेती है तो देश में वॉट्सऐप को बैन किया जा सकता है। दरसअल, देश में फेक न्यूज और अफवाहें फैलने के बाद लिंचिंग जैसी घटनाएं तक सामने आ चुकी हैं और इसका सबसे बड़ा माध्यम बना था वॉट्सऐप। 

यह भी पढ़िए :   VIDEO : पुलिस देखती रह गई और कांग्रेसियों ने फूंक डाला CM और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला... लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्टोरेट के सामने जमकर किया प्रदर्शन 

    ऐसे में सरकार चाहती है कि कंपनी वॉट्सऐप में ऐसे फीचर्स लाए जिससे फेक न्यूज और अफवाहों का फैलना रूक सके। गौरतलब है कि हाल ही में वॉट्सऐप के सीईओ क्रिस डैनियल ने केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से दिल्ली में मुलाकात थी। इस मुलाकात के दौरान सरकार ने वॉट्सऐप से अफवाहों को रोकने, पॉर्न और फेक न्यूज पर लगाम के लिए तकनीकी समाधान ढूंढने को कहा था। 

Read More :  इस अफसर ने CM को लेकर ऐसा क्या कह डाला कि मच गया बवाल... आॅडियो वायरल ​होने के बाद अब दे रहे सफाई, पढ़िए ये खबर   

जानिए क्या है सरकार की शर्तें...
  • वॉट्सऐप पर फेक न्यूज और अफवाहों को रोका जाए।
  • इसके लिए प्रभावी समाधान निकाला जाए। 
  • भारत में काम करने के लिए कार्यालय बनाया जाए। 
  • फर्जी संदेश की ओरिजिन का पता लगाने के लिए तकनीकी समाधान तलाशें। 
  • शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकारी की नियुक्ति करें। 

Read More :  अटल विकास यात्रा में सीएम डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- भाजपा ने 14 साल काम किया और कांग्रेस ने केवल हल्ला!

      सरकार की इन मांगों को ध्यान में रखते हुए वॉट्सऐप ने हाल के दिनों में कई बदलाव किए हैं। नए अपडेट के बाद अब केवल 5 ग्रुप यसा लोगों को ही एक बार में कोई खबरें या संदेश भेजी जा सकती है। जबकि पहले 256 में ग्रुप्स में मैसेज भेजा जा सकता था। वहीं अब कौन सा मेसेज फॉर्वर्ड है और कौन सा नहीं इस बात का भी पता लग जाता है। 

Read More :  बड़ी खबर : वन मंत्री महेश गागड़ा पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहे नक्सली... हमले के लिए तैयार की 300 माओवादियों की टीम! 

     हालांकि, वॉट्सऐप द्वारा किए गए मौजूदा बदलाव फेक न्यूज रोकने पूरी तरह कारगर नहीं है। सरकार का कहना है कि यदि कंपनी अपनी गोपनीयता नीतियों से समझौता नहीं करना चाहती है तो उसे कोई दूसरा तकनीकी साधन देना होगा। बताते चलें कि भारत में Whatsapp के 1.5 बिलियन ऐक्टिव यूजर्स हैं। 

Read More :  सर्चिंग पार्टी पर बड़े हमले की फिराक में थे माओवादी, फोर्स ने 3 दिनों तक इलाके में डाला था डेरा, वापसी में नक्सलियों ने किया विस्फोट

स्कूल पहुंचे अफसरों से छात्रा ने पूछा ऐसा सवाल कि एक-दूसरे का मुंह देखने लगे कलेक्टर और SP... जानिए क्या सवाल किया था छात्रा ने..?


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। टीचर बनकर स्कूल पहुंचे अफसरों से एक स्कूली छात्रा ने ऐसा सवाल पूछ डाला कि वे बगलें झांकने लग गए। मामला एमपी के श्योपुर का है। यहां के शासकीय कन्या स्कूल में 'मिल बांचें' कार्यक्रम के तहत कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन व अन्य अफसर टीचर बनकर पहुंचे थे। 

Rafflesia-arnoldii-flower

यह भी पढ़िए :  Breaking : नक्सलियों ने आरक्षक की गला रेत कर हत्या की और शव सड़क पर फेंक दिया... मौकेे से नक्सली पिट्ठू बरामद

     अफसरों ने छात्राओं से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उनसे सवाल पूछे। इसके बाद बारी आई छात्राओं द्वारा अफसरों से प्रश्न करने की। इस दौरान 12वीं कक्षा की छात्रा पूनम बैरागी ने कलेक्टर से सवाल किया- 'ऐसा कौन सा फूल है, जिसका परागकण हाथी द्वारा किया जाता है।' यह सवाल सुनकर कलेक्टर व अन्य अफसर एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे।

Read More :  एम्बुलेंस में आॅक्सीजन खत्म होने से 5 साल की मासूम ने रास्ते में तोड़ा दम... राखी के दिन हुए हादसे से सदमे में परिजन, बड़ा सवाल...मौत का जिम्मेदार कौन!

     छात्रा के इस सवाल का किसी के पास कोई जवाब नहीं था। आखिर में कलेक्टर ने कहा कि मुझे इसका जवाब नहीं पता, आप ही बताइए। तब छात्रा ने सवाल का जवाब देते बताया कि- उस पुष्प का नाम 'युद्धा रत्नम श्याम सुंदरम' है। यह इंडोनेशिया और मलेशिया में पाया जाता है। भारत में यह केरल और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर पाया जाता है। 

Read More :  अवैध संबंध... ब्लैकमेलिंग... हत्या... सब इंस्पेक्टर ने महिला आरक्षक की हत्या की... फिर कुल्हाड़ी से टुकड़े कर नदी में फेंका, गिरफ्तार

     बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों से रूबरू होकर उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए 'मिल बांचें मध्यप्रदेश' कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को श्योपुर के कन्या स्कूल में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, जिपं सीईओ ऋषि गर्ग व डीईओ अजय कटियार पहुंचे थे। यहां उन्होंने भागीदारी निभाते हुए बच्चों को पढ़ाया और उनसे सवाल भी किए।  

Rafflesia-arnoldii-flower

जानिए अफसरों को लाजवाब करने वाले फूल के बारे में:    रेफलीशिया अर्नाल्ड विश्व का सबसे बड़ा फूल माना जाता है। यह इंडोनेशिया और मलेशिया में अधिक मात्रा में पाया जाता है। हमारे देश में यह तमिलनाडू और केरल में भी मिलता है। इसका बॉटनीकल नेम रेफलीशिया अर्नाल्ड है, जबकि अंग्रेजी नाम कॉक्स लिली और मीट फ्लावर है। इस फूल में से सड़े हुए मांस जैसी बदबू आती है। इस बदबू से चिढ़कर हाथी अपनी सूंड से रगड़ता है। इसी दौरान परागकण होता है। 

WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए... कंपनी ने दी यूजर्स को सलाह, ऐसा कर लें वरना Delete हो जाएगा पूरा डाटा!


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। फेमस मैसेंजिंग ऐप्प वॉट्सऐप ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे गूगल ड्राइव पर सेव अपने डाटा का बैकअप 12 नवंबर 2018 तक ले लें। कंपनी ने कहा है कि इस तारीख के बाद अगर यूजर्स अपने डाटा का मैन्युअली बैकअप नहीं लेते हैं तो उनका सारा डाटा डिलीट हो जाएगा।   

Manually-backup-process-of-Whatsapp-data

यह भी पढ़िए :  IAS अोपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर की इस्तीफे की बात...लिखा- 'मैं अब अपनी माटी और लोगों की बेहतरी के लिए काम करना चाहता हूं'

     इस बात की जानकारी वॉट्सऐप ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है। जिन यूजर्स ने गूगल ड्राइव पर सेव अपने डाटा का पिछले एक साल से बैकअप नहीं लिया है उन्हें 30 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसके बाद भी अगर यूजर ने अपने डाटा का बैकअप नहीं लिया तो उनका डाटा ऑटोमेटिकली डिलीट हो जाएगा।

यह भी पढ़िए :  BIG BREAKING : पूर्व IAS ओपी चौधरी ने थामा BJP का दामन, दिल्ली में अमित शाह और सीएम रमन सिंह की मौजूदगी में ज्वाइन की पार्टी 

     बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप और गूगल की पार्टनरशिप के बाद यूजर्स को गूगल ड्राइव पर डाटा बैकअप के लिए फ्री स्पेस दिया जाएगा। यह साझेदारी आगामी 12 नवंबर से शुरू हो रही है। गूगल ड्राइव पर वॉट्सऐप स्टोरेज मुफ्त में पाने के लिए यूजर्स को 1 साल पुराने डाटा का मैनुअली बैकअप लेना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो ये ऑटोमैटिकली डिलीट हो जाएगा।

Read More :  ...तो मच सकती थी बड़ी तबाही : नक्सलियों की इस साजिश को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम... फोर्स की सर्तकता से टला खतरा!
जानिए बैकअप लेने का तरीका:
  • सबसे पहले वॉट्सऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद Menu पर टैप करें। 
  • अब Settings पर जाकर Chats पर टैप करें। 
  • इसके बाद Chat backup पर टैप करें।
  • अब गूगल ड्राइव को सेलेक्ट करें। 
  • और फिर बैकअप पर क्लिक करें। 
  • backup frequency other than Never को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद डाटा सेव करने गूगल अकाउंट सेलेक्ट करें। 
  • इसके बाद नेटवर्क सेलेक्ट करें जिस पर बैकअप लेना है। 
  • इस प्रोसेस में कुछ समय लग सकता है।

अटल जी की अस्थि विसर्जन के दौरान हादसा... नाव पलटने से मंत्री, सांसद और MLA नदी में गिरे


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को विसर्जन करने के दौरान शनिवार शाम यूपी के बस्ती में कुआनो नदी में नाव पलट गई। नाव में तकरीबन डेढ़ दर्जन नेता सवार थे, जिससे यह असंतुलित होकर पलट गई। 

Boat turnover during bone immersion
     हादसे के वक्त नाव पर राज्यमंत्री सुरेश पासी, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापाति राम त्रिपाठी, सांसद हरीश द्विवेदी, चार विधायक व एसपी दिलीप कुमार समेत 17 लोग सवार थे। नाव पर चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने के चलते नाव पलट गई और लोग कुआनो नदी के पानी में गिर गए। 

Read More :  साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी लेकर आ रहे हैं एक और 'बाहुबली'... ऐसे बागी की कहानी, जिसने अंग्रेजों की नींव हिला दी थी 

     मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों ने सभी को बाहर निकाल लिया। इससे पहले अमहट घाट शिवमंदिर परिसर में करीब एक घंटे की जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद अस्थि विसर्जन कार्यक्रम शुरू हुआ। 

यह भी पढ़िए : VIDEO : जब अटल जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हंसी-ठिठोली करते दिखे छत्तीसगढ़ के 2 मंत्री

     कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी कलश लेकर आगे बढ़े और फूलों से सजी नाव पर सवार हुए। इस नाव पर बांस की फट्ठियां लगी थी। नाव पर राज्यमंत्री सुरेश पाशी, भाजपा प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी, सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, रवि सोनकर, हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्तानी, जिलाध्यक्ष, सरोज बाबा पहले से मौजूद थे। 

Read More :  संविधान की प्रतियां जलाए जाने और रिजर्वेशन को ले ST-SC लामबंद, कलेक्टोरेट के सामने की नारेबाजी...कहा- संविधान का अपमान कदापि बर्दाश्त नहीं

      नदी में नाव जैसे ही आगे बढ़ी तभी 10-12 अन्य कार्यकर्ता भी इसमें तेजी से सवार होने लगे। ऐसे में चढ़ने वाले घाट की तरफ भार बढ़ने से अचानक नाव पलट गई। हादसे के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस और सुरक्षा कर्मी और भाजपा कार्यकर्ता पानी में कूदे और सभी को बाहर निकाला। 

Read More :  जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका: युवा विंग के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने थामा कांग्रेस का दामन... PCC चीफ भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कांग्रेस में की वापसी

     पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार को सीओ सिटी आलोक सिंह ने बाहर निकाला। वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी डब्लू ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व एक सुरक्षा कर्मी को बाहर निकाला। नदी में डूबे सभी लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की पुष्टि होने पर हालात सामान्य हुआ। फिर सभी ने मिलकर अस्थियों को नदी के किनारे घाट पर ही विसर्जित कर दिया। 

Read More :  यहां अटल जी को श्रद्धांजलि देने कांग्रेसी भी पहुंचे, मंत्रोच्चार के बीच हुआ अस्थि कलश का विसर्जन