बीजापुर @ खबर बस्तर। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के कुटरू वन परिक्षेत्र में शनिवार की सुबह कुत्तों के डर से एक घर में घुस आई चार साल की मादा चीतल की सदमे से मौत हो गई। वन अमले ने शव को जला दिया।
टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक आरएस वट्टी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 6 बजे कुटरू बस्ती में आए एक मादा चीतल को कुत्तों ने दौड़ाया। तब ये मादा गांव के ही वेंकट मारकोनी के बाथरूम में घुस गई।
Read More : बस्तर की बेटी नम्रता जैन ने फिर किया कमाल... UPSC में किया टॉप, देश में 12वां रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
चीतल को वनकर्मी परिसर में ले आए और पानी-चारे की व्यवस्था की। सुबह करीब साढ़े दस बजे इसकी मौत हो गई। पोस्ट मार्टम के बाद शव को जला दिया गया।
पशु चिकित्सक डॉ प्रफुल्ल कुमार कांबले के मुताबिक जब वनकर्मी इसे लेकर आए और चारा पानी दिया तब मादा चीतल कंपकंपा रही थी। दरअसल, ये प्रजाति डरपोक होती है और बहुत जल्दी घबरा जाती है। इस वजह से इसे सदमा लग गया।
Read More : चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले 2 शिक्षक सस्पेंड... सुकमा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्रवाई!
चीतल का ब्लड प्रेशर बढ़ जाने से इसके नाक और मुंह से खून भी निकला। बाद में इसका हार्ट फेल हो गया। उसके शरीर में किसी जहर के अंश नहीं दिखे।










