Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

खास खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खास खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जानिए...गंगालूर के किस प्रोडक्ट की मिठास पूरे देश में फैलेगी...संतोषपुर का तिखूर भी मार्केट में लांच, स्वसहायता समूह ने लगाया स्टॉल


पंकज दाऊद @ बीजापुर। जल्द ही गंगालूर गांव के शहद की मिठास पूरे देश में फैलेगी और इसके साथ ही संतोषपुर का तिखूर भी मार्केट में एक स्वसहायता समूह ने लांच कर दिया है। भारत माता सेल्फ हेल्प ग्रुप के ये दोनों प्रोडक्ट हाल ही में रायपुर में लगे सरस मेले में अपनी धूम मचा चुके हैं।



यहां जनपद कार्यालय के समीप भारत माता स्वसहायता समूह ने दुकान 6 मार्च को खोली। यहां 7 हजार रूपए के श्रृंगार के सामान, 12 हजार रूपए के कपड़े, 21 हजार रूपए की आटा चक्की, झाड़ू एवं दीगर सामान रखे गए हैं। आटाचक्की में दाल, चावल, हल्दी, मिर्च आदि की कुटाई की जाती है।




स्थानीय लोग यहां आटा और मसाले पिसवाने आने लगे हैं। इस चक्की में गीला और सूखा दोनों खाद्य पदार्थ पीसा जा रहा है।



समूह की अध्यक्ष सूर्यकांता कुड़मूल एवं सचिव कमला चापराला ने बताया कि एक छोटी-सी पूंजी से काम शुरू किया गया है। यहां इमली और मसाले भी बेचे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तिखूर और शहद की बिक्री भी हो रही है। लोग इसे खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं। 



05-Gangalurs-honey-sold-in-the-local-market


समूह की महिलाओं ने बताया कि संतोषपुर से 5 किलो तिखूर लाया गया था। इसमें से ढाई किलो की बिक्री हो गई है। वहीं गंगालूर से 40 लीटर शहद लाया गया था। इसमें से 30 लीटर शहद खप गया है।



रायपुर में लगे सरस मेले में उन्होंने अपना स्टॉल लगाया था। इसमें शहद और तिखूर की काफी मांग थी। धीरे-धीरे उनकी दुकान बिहान बाजार का प्रचार हो रहा है। उनके समूह में 10 सदस्य हैं और तालमेल से काम किया जा रहा है। इसके लिए जनपद सीईओ योगेश यादव का मार्गदर्शन मिल रहा है।


साप्ताहिक हाट में ले जाएंगे उत्पाद:   जनपद सीईओ योगेश यादव ने कहा कि लोकल प्रोडक्ट की मार्केटिंग की जा रही है। खासकर तिखूर और शहद के लिए अच्छे बाजार की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब हाट बाजारों में भी समूह के सामानों का प्रदर्शन व विक्रय किया जाएगा। समूह के सदस्यों को इसके लिए समय-समय पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।





पुलिस सबसे बड़ी बकायेदार, बिजली का 4 करोड़ बकाया... स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई विभागों पर है लाखों की देनदारी...जानिए, किस विभाग का कितना है बिजली बिल बकाया!


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले में छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के जनवरी तक सरकारी विभागों और निजी उपभोक्ताओं के 5.74 करोड़ रूपए बकाया है। इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर पुलिस विभाग है। इस पर करीब 4 करोड़ रूपए का बकाया है।

28-Lakhs-of-rupees-have-outstanding-electricity-bills-on-govt-departments

    सीजीएसपीडीसीएल के ईई पीआर साहू के मुताबिक निजी उपभोक्ताओं के करीब एक करोड़ रूपए का बकाया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग पर 24 लाख, शिक्षा विभाग पर 15 लाख, नगरपालिका पर 10 लाख एवं लोक निर्माण विभाग पर 9 लाख रूपए का बकाया है। उन्होंने बताया कि जिले में विद्युतीकरण का काम चल रहा है। सभी गांवों तक बिजली पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

Read More :  न्यूनतम आय योजना से देश के 20 फीसदी गरीब परिवार होंगे लाभान्वित... 'न्याय' का खाका ले गांव-गांव में दस्तक देंगे कांग्रेसी

बता दें कि इन सरकारी विभागों का बीते कई महीनों से बिजली बिल बकाया है और मार्च क्लोजिंग के दौरान भारी भरकम राशि वसूलने में विद्युत वितरण कंपनी के अफसरों के हाथ पांव फूल रहे हैं।
    
Read More :  अनोखी प्रेम कथा: मुर्गी और मोबाइल लौटाकर माशूका ने बॉयफ्रेण्ड को किया हासिल... जानिए महिला के फेर में फंसे युवक ने कैसे छुड़ाया पीछा!

    ईई के मुताबिक कुछ ही स्थानों पर माओवादी गतिविधियों के कारण पोल गाड़ने और ट्रांसफार्मर लगाने में परेशानी हुई। सबसे पहले नक्सलियों ने गंगालूर में करीब दो सौ खंभों को गिरा दिया और ट्रांसफार्मर जला दिया। वहीं भैरमगढ़ ब्लॉक के उसपरी में करीब 50 खंभे गिरा दिए गए। यहां ट्रांसफार्मर भी नक्सलियों ने तोड़ दिया। इसके अलावा भैरमगढ़ ब्लॉक के ही गुड़साकल में नक्सलियों ने खंभे गिरा दिए।

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

सब स्टेशन का काम धीमा:    सूत्रों के मुताबिक बारसूर से ईएचटी लाइन लाने और नुकनपाल में 40 एमवीए का पॉवर सब स्टेशन बनाने का ठेका नई दिल्ली की ए टू जेड कंपनी ने लिया है। अभी 24 खंभे लगाए जाने हैं।

Read More :  भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश सरकार पर जमकर चले जुबानी तीर... बैदू ने भरी हूंकार, कहा- मोदी हैं जरूरी, देश की अस्मिता का सवाल! 

    सब स्टेशन का काम 60 फीसद हो गया है। ये ठेका 28 नवंबर 2016 में कंपनी ने लिया था। इसकी मियाद 19 जुलाई 2018 थी। इस तारीख तक सब स्टेशन का संचालन शुरू हो जाना था लेकिन काम कच्छप चाल से चल रहा है।

Read More :  कांग्रेस को 'मेगा लीड' दिलाने की जुगत में ‘विक्रम ब्रिगेड’... कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे मंत्री लखमा व प्रत्याशी बैज

अनोखी प्रेम कथा: मुर्गी और मोबाइल लौटाकर माशूका ने बॉयफ्रेण्ड को किया हासिल... जानिए महिला के फेर में फंसे युवक ने कैसे छुड़ाया पीछा!


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां सखी सेंटर में एक अनोखी प्रेम कथा सामने आई जब एक महिला के फेर से अपने बॉयफ्रेण्ड को निकालने माशूका ने मुर्गी, मोबाइल और सात हजार रूपए नगद दिए। इस तरह उसने अपने प्यार को वापस पा लिया।


      ये वाक्या यहां से बीस किमी दूर एरमनार का है, जहां आवापल्ली से 22 साल का एक युवक अजय (परिवर्तित नाम) मिस्त्री का काम करने कुछ माह पहले गया था। उसकी गर्लफ्रेण्ड रिया (परिवर्तित नाम) आवापल्ली में ही रहती है। एरमनार गांव में 45 बरस की एक महिला हेमा (परिवर्तित नाम) के फेर में फंस गया। 

हेमा के दो बेटे हैं। अजय को रिझाने हेमा ने एक मोबाइल एवं सात हजार रूपए दिए और कहा कि वह कुछ ना करे और उसके साथ ही रहे। तब अजय उसके साथ रहने लगा। 

Read More :  बस्तर में फिर एक जवान ने उठाया आत्मघाती कदम... DRG के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

    सखी सेंटर की केन्द्र प्रशासक कु. तुलिका सतपथी ने बताया कि इस बीच युवक ने महिला के घर की कुछ मुर्गियां भी खा ली। उसने अपने गर्लफ्रेण्ड के बारे में हेमा को नहीं बताया था। कुछ दिनों बाद अजय आवापल्ली चला गया ओैर काफी दिनों तक नहीं आया। 
    फिर एक दिन हेमा सखी सेंटर पहुंची और बताया कि अजय और रिया उसके घर आए थे। दोनों ने उसकी जमकर पिटाई की। हेमा ने कहा कि वह अजय के साथ ही रहना चाहती है। तब रिया और अजय को सखी सेंटर में बुलाया गया। 




सखी सेंटर में हेमा को समझाया गया कि वह कम उम्र के अजय के साथ ना रहे। तब हेमा ने इसके बदले उसकी मुर्गियां, सात हजार और मोबाइल लौटाने कहा। 

    कुछ दिनों बाद रिया और अजय मुर्गी, मोबाइल और सात हजार लेकर सखी सेंटर पहुंचे। वहां ये सामान हेमा के सुपूर्द किए गए। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद अजय और रिया आवापल्ली चले गए।

Read More :  संसद में 20 साल तक दबी रही बस्तर की आवाज- दीपक बैज 

सास से नहीं बनी:    केन्द्र प्रशासक तुलिका सतपथी ने बताया कि जगदलपुर की एक युवती ने बीजापुर में एक गैर धर्म के एक युवक से लव मैरिज कर ली। अब उनकी 14 माह की बेटी है। आए दिन सास से उसका झगड़ा होने लगा। तब युवती सखी सेंटर पहुंची और सास के खिलाफ शिकायत की। सखी सेंटर में सास और उसके पति को बुलाया गया। सेंटर में दोनों पति-पत्नी को अलग रहने कहा गया। अब वे दूसरे मोहल्ले में रहते हैं।

    कुछ माह पहले भैरमगढ़ की एक महिला कमली ताती ने सखी सेंटर में अपने 8 साल के बेटे के बिलासपुर में गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई। दरअसल, कमली की बेटी बिलासपुर में पढ़ती है और वह अपने भाई को लेकर बिलासपुर गई थी। वहां उसका भाई भटक गया। 

Read More :  सरकारी फरमान के चलते यहां बने अघोषित 'नोटबंदी' जैसे हालात... खुद का पैसा निकालने बैंक के चक्कर काट रहे किसान, जानिए क्या है माजरा!

    कमली की शिकायत पर हरकत में आए सखी सेंटर ने बिलासपुर के सखी सेंटर ओैर बाल कल्याण समिति से बातचीत की। केन्द्र प्रशासक तुलिका सतपथी ने बताया कि कमली का बेटा पुलिस के पास पहुंच गया था। फिर उसे बाल कल्याण समिति के माध्यम से यहां लाया गया।

मिंया और सास दोनों पियक्कड़:    एक अन्य मामले में शांतिनगर की रहने वाली एक युवती सखी सेंटर पहुंची और सास-पति की शिकायत की। उसने बताया कि उसके पति और सास दोनों पीते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में दोनों को समझाइश दी गई। सास और पति ने आइंदा ऐसा नहीं करने की बात कही। 


नक्सलियों के कब्जे से रिहा होते ही गिरी निलंबन की गाज...सब इंस्पेक्टर को SP ने किया सस्पेंड... जानिए, किस वजह से हुई कार्रवाई!


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जबेली इलाके से अगवा किए गए सब इंस्पेक्टर व शिक्षक को नक्सलियों ने सोमवार की देर रात रिहा कर दिया। मंगलवार की सुबह दोनों सकुशल पुलिस तक पहुंचे। बता दें कि माओवादियों ने इन्हें रविवार की सुबह 10 बजे किडनैप कर लिया था।

SP-suspended-sub-inspector

सम्बंधित खबर :  अपहृत सब इंस्पेक्टर और शिक्षक नक्सलियों के चंगुल से छूटे... SI की हत्या की खबर निकली अफवाह, दोनों की हुई सकुशल वापसी  

    एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने मंगलवार को एसआई और शिक्षक को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी ने बताया कि एसआई ललित कुमार और शिक्षक जयसिंह नरेटी जब नक्सलियों के हत्थे चढ़े तब दोनों ही नशे में धुत्त थे। इस बात को दोनों ने पत्रकारों के समक्ष स्वयं कबूल भी किया।

Read More :  बारूदी विस्फोट में जवान जख्मी, मौके से एक आईईडी बरामद... सड़क सुरक्षा में लगी थी फोर्स, वापसी के दौरान हुई घटना

सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के इस लापरवाह रवैये को आदर्श आचरण के विरूद्ध मानते हुए एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है।

SP-suspended-sub-inspector

सम्बंधित खबर :  नक्सलियों ने सब इंस्पेक्टर व शिक्षक का किया अप​हरण, SI की हत्या करने की भी खबर...घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं! 

    एसपी के मुताबिक एसआई ने ना केवल मदिरा का सेवन किया था, बल्कि उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बगैर कैम्प से बाहर सुनसान इलाके में चले गए थे। इसी वजह से वे नक्सलियों के चंगुल में फंस गए। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी कर्मचारी बिना सूचना के कहीं भी ना जाए।    

Read More :  नक्सलियों ने माड़ इलाके में हेल्थ वर्कर को उतारा मौत के घाट... मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

पहली बार मिले और फंसे चंगुल में:  एसआई और शिक्षक ने बताया कि वे रविवार को पहली बार एक-दूसरे से मिले। दरअसल, शिक्षक जयसिंह ने बैंक से लोन लिया था और किश्त नहीं पटाने के चलते कोर्ट से उसे नोटिस जारी हुआ। इस नोटिस को देने एसआई शिक्षक से मिले। बातों-बातों में दोनों में दोस्ती ​​हो गई और वे मदिरा पीने चले गए। इसी बीच दोनों नक्सलियों के चंगुल में फंस गए। 

SP-suspended-sub-inspector

    एसआई ललित के मुताबिक रविवार की सुबह 10 बजे नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया था। इसके बाद आंखों में पट्टी बांधकर दोनों को दिनभर माओवादी जंगलों में पैदल चलाते रहे। दोनों ने नक्सलियों के कड़े पहले के बीच जंगल में ही रात बिताई। रात में दोनों को माओवादियों ने सुक्सी की सब्जी और चावल खिलाया।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

कैम्प, फोर्स और हथियारों की मांगी जानकारी:  नक्सलियों के कब्जे से छूटे एसआई ललित ने बताया कि नक्सली लीडरों ने उससे कैम्प में तैनात जवानों की संख्या व हथियारों की जानकारी मांगी। इतना ही नहीं उसे पुलिस की नौकरी छोड़ने का फरमान जारी करते हुए रिहा किया गया। एसआई का कहना था कि उनसे नक्सलियों ने अलग-अलग लंबी पूछताछ की लेकिन किसी प्रकार से प्रताड़ित नहीं किया। 








तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब... शिवरात्रि पर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु तो हुआ खुलासा!


     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर के अबूझमाड़ इलाके में स्थित तुलार गुफा से ऐतिहासिक शिवलिंग रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु यहां पहुंचे। गुफा में शिवलिंग नहीं होने से 40 किमी दुर्गम रास्ते को पार कर पहुंचे भक्तों को बेहद निराशा हुई और वे शिव के प्रतीक के रूप में चांदी के छत्र की पूजा-अर्चना कर वापस लौटे।

Historical-Shivling-disappears-from-Tular-cave


Read More :  रियासतकालीन इस मंदिर में महाशिवरात्रि पर बीते 4 दशक से भर रहा मेला, उमा-महेश के विवाह में जुटते हैं सैकड़ों श्रद्धालु

    अबूझमाड़ यह इलाका नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। इस लिहाज से इस घटना को नक्सली वारदात से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल, घटना सामने आने के बावजूद पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।


Read More :  जुड़ूम लीडर के बेटे ने आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर जताई आपत्ति... कहा- सरकार के फैसले में साफ झलकता है पक्षपात! 

बता दें कि करीब दो साल पहले दंतेवाड़ा के ढोलकाल शिखर पर स्थित पुरातात्विक महत्व की गणेश प्रतिमा भी गायब हो गई थी। बाद में यह प्रतिमा पहाड़ियों के नीचे गहरी खाई में खण्डित अवस्था में मिली थी।

Historical-Shivling-disappears-from-Tular-cave

     प्राचीन गुफा से करीब डेढ़ फिट के शिवलिंग के इस तरह गायब हो जाने कई तरह की चर्चाएं चल रही है। कोई इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहा है तो कईयों का मानना है कि इसमें माओवादियों का भी हाथ हो सकता है। हालांकि, फिलहाल पुलिस भी इस मामले में कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।
तुलार गुफा में स्थापित शिवलिंग के बारे में दंतकथा प्रचलित है कि इसे बाणासुर ने स्थापित किया था और वह स्वयं इस गुफा में भगवान महादेव की आराधना करता था।

Historical-Shivling-disappears-from-Tular-cave

Read More :  दुगईगुड़ा पोटा केबिन में डायरिया का कहर बरपा, 50 बच्चे हॉस्पिटल में भर्ती, मेडिकल टीम गांव में तैनात 

   बता दें कि घनघोर जंगलों के बीच स्थित तुलार गुफा नारायणपुर जिले की सीमा में आती है। यहां तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है। शिवरात्रि के दिन दंतेवाड़ा जिले के बारसूर होते हुए श्रद्धालु उबड़-खाबड़ रास्ता पार कर यहां पहुंचते हैं। बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर होने के बावजूद पर्यटन मण्डल व राज्य सरकार की नजरे इनायत अभी तक नहीं हुई है।


सीएम भूपेश ने युवाओं के नाम लिखा खुला पत्र, कहा- नवा छत्तीसगढ़ के सपने को मिलकर करेंगे साकार... आशीष कर्मा की नियुक्ति पर कही ये बड़ी बात!


     रायपुर @ खबर बस्तर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के युवाओं के नाम एक खुला पत्र लिखा है। फेसबुक पर लिखे खत में सीएम ने युवाओं से कहा है कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की चुनौती बहुत बड़ी है और युवाओं के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। 

CM-Bhupesh-Baghel-writes-open-letter-to-youth

     अपने इस पत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूबे के लाखों युवाओं से आह्वाहन किया है कि वे तमाम आरोप-प्रत्यारोप छोड़ कर आगे आएं और नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में सरकार का सहयोग करें। 

कर्मा पुत्र की नियुक्ति पर सीएम की सफाई:   सीएम भूपेश ने झीरम घाटी हमले में शहीद दिवंगत कांग्रेस नेता व पूर्व नेताप्रतिपक्ष महेन्द्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति संबंधी कैबिनेट के फैसले पर भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि आशीष को नौकरी किसी युवा से छीनकर नहीं दी जा रही है। 

Read More :  बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा के बेटे आशीष को भूपेश सरकार नियुक्त करेगी डिप्टी कलेक्टर... कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला  

    युवाओं के नाम लिखे पत्र में मुख्यमंत्री बघेल ने साफ किया है कि शहीद महेन्द्र कर्मा के पुत्र को अनुकंपा पर नौकरी देने का वादा भाजपा की रमन सरकार ने ही किया था।  हमारी सरकार ने उस वादे को पूरा करने का काम किया है। सीएम के मुताबिक इस फैसले से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आगामी प्रवेश परीक्षा में सीटों में कोई कटौती नहीं होने वाली है।



ये है सीएम भूपेश के पत्र का मजमून....

       छत्तीसगढ़ के युवा साथियो,

      आज आप सबसे अपनी दिल की बात साझा कर रहा हूं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने लगभग 60 दिन से अधिक हो चुके हैं. इन 60 दिनों में मैंने अपना हर एक पल छत्तीसगढ़ की जनता के लिए उपलब्ध रहने और 'नवा छत्तीसगढ़' गढ़ने के संकल्प को पूरा करने की प्रक्रिया में समर्पित करने का प्रयास किया है.

Read More :  जुड़ूम लीडर के बेटे ने आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर जताई आपत्ति... कहा- सरकार के फैसले में साफ झलकता है पक्षपात! 

    मैं भी आप सभी की तरह एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखता हूं. एक किसान का बेटा होने के कारण मैंने भी युवा अवस्था में कई तरह की चुनौतियों का सामना किया है.कॉलेज में दाखिले से लेकर अच्छे अंक प्राप्त करने तक, किसी भी प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर उसमें सफलता प्राप्ति के प्रयास तक एवं अध्ययन उपरांत अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष से लेकर, पारिवारिक जिम्मेदारी को सम्भालने तक, लगभग हर स्तर पर संघर्ष से मेरी मुलाकात होती रही है. 

     इसलिए आप सबके दर्द और संघर्ष को मैं बखूबी समझता हूँ और मुझे ऐसा लगता है कि बदलते सामाजिक परिवेश के चलते आपका संघर्ष और समर्पण मेरी उस समय की परिस्थितियों की तुलना में और भी कठिन होगा.

Read More :  बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने के फैसले पर देवती कर्मा ने कही ये बड़ी बात...कहा- कर्माजी होते तो..! 

     साथियो, हमारे महान छत्तीसगढ़ प्रदेश का जन्म वर्ष 2000 में हुआ. यह छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद ही था जिसने कि नवजात शिशु रुपी प्रदेश को प्रारम्भिक 3 साल के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा इसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी को पूरा किया जाना आदेशित किया. 

     उसके उपरांत लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप प्रदेश में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही है. उनके कार्यकाल में जिस तरह से आप सबके अधिकारों का दोहन हुआ है, उससे न केवल मैं वाकिफ हूं, बल्कि आप सब भी भली भांति जानते एवं समझते हैं.

Read More :  बारिश से पहले तिमेड़ पुल पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां... महाराष्ट्र व तेलंगाना से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेगा दक्षिण बस्तर, लद जाएंगे मोटरबोट के दिन

     वर्ष 2018 प्रदेश में बदलाव की एक नई उम्मीद लेकर आया. यह वो वक्त था जब हमारा नवजात शिशु रुपी प्रदेश 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर वयस्क अवस्था में आ रहा था. वयस्क होने के साथ साथ जिस प्रकार से हर मनुष्य की नई आशाएं, नये सपने, नई आकांक्षाएं होतीं हैं, ठीक उसी प्रकार से हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश को भी नये बदलाव की आवश्यकता थी.

    इस बार पुनः उसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने वयस्क छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के कन्धों पर दी. जनादेश इतना प्रचंड था कि मानों छत्तीसगढ़ महतारी का संदेश स्पष्ट हो कि इस नये छत्तीसगढ़ की आकांक्षाएं, आशाएं एवं सपने केवल कांग्रेस पार्टी ही पूरा कर सकती है.
नवा छत्तीसगढ़ की नयी सरकार अपने प्रथम दिन से ही युवाओं के सशक्तिकरण हेतु गंभीरता से दिन-रात काम कर रही है. हम जल्द ही प्रोफेसर, चिकित्सक, शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं. युवा खिलाड़ियों को भी उत्तम सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हमने नयी नीति पर काम करना शुरू किया है. 

     छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रवेश परीक्षा में सुधार हेतु आपसे लिए गए सुझावों का हमने क्रियान्वयन प्रारम्भ कर दिया है. इतना ही नहीं देश एवं विश्व पटल पर हमारा नवा छत्तीसगढ़ चिकित्सा, कृषि एवं तकनीकी क्षेत्र में सफलता के नये आयाम स्थापित कर सके, इसके लिए भी हमने प्रदेश में सॉफ्टवेयर पार्क, औषधि प्लांट एवं फूड पार्कों को स्थापित करने का निर्णय लिया है.  

Read More :  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'

मेरा आप सभी से वादा है कि देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की प्रमुख नींव किसान एवं प्रकृति के रक्षक आदिवासियों की मजबूरी भरे जीवन को मजबूती भरे जीवन में बदलने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के बाद अब आगे का पूरा समय प्रदेश के युवाओं को सशक्त एवं सक्षम बनाने की दिशा में समर्पित होगा.

   लेकिन इन सबके बीच मेरी आपसे अपील है कि आप उनलोगों की राजनीति में ना फंसे जिन्होंने आपके हक़ एवं अधिकार पर पिछले 15 सालों तक डाका मारा है. जिन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को मजदूर बनाने का काम किया हो, वो किस मुंह से आज हम पर सवाल उठा रहे हैं? क्या वे योगेश साहू को भूल गये??
...और जहां तक आदिवासियों के हक़ की लड़ाई लड़ते-लड़ते नक्सलियों की गोली से शहीद हुए महेन्द्र कर्मा के पुत्र आशीष कर्मा की बात है तो मैं आप सभी को यह बताता चलूं कि हमने किसी भी सामान्य युवा का अधिकार छीनकर उन्हें नहीं दिया है. 

    शहीद पुत्र को अनुकंपा पर नौकरी देने का वादा भाजपा की सरकार ने ही किया था. हमने बस उसे पूरा किया है. इसके कारण छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आगामी प्रवेश परीक्षा में सीटों में कोई कटौती नहीं होने वाली है.

    अंत में यही कहना चाहूंगा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की चुनौती बहुत बड़ी है और यह मैं अकेले आप सबके सहयोग के बिना नहीं कर सकता. मेरा सपना है कि नवा छत्तीसगढ़ में किसान कर्जमुक्त रहें, आदिवासी आत्मनिर्भर बनें ताकि वे अपनी जरूरत के सामान चप्पल, टिफिन, साड़ी खुद खरीद सकें और युवाओं को कोई भी सरकार मोबाइल देकर उन्हें अपमानित करने की जुर्रत न कर सके. 

मैं छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं से आह्वाहन करता हूं कि वे आरोप-प्रत्यारोप छोड़ कर आगे आएं और नवा छत्तीसगढ़ के सपने को हम सब मिलकर साकार करें. किसी भी प्रदेश के विकास के लिए वहां के युवाओं में एक फौलादी जिगर, दृढ इच्छा शक्ति, पराक्रम, धैर्य और संयम की सख्त जरूरत होती है. कृपया आप मुझे अपना धैर्य और संयम प्रदान करें.

    मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार संविधान के अनुरूप सबको समान अधिकार देकर सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की दिशा में कार्य करना जारी रखेगी.

     जय जोहार
     जय छत्तीसगढ़

     आपका अपना
     भूपेश बघेल


खास खबर: नक्सलगढ़ में गायों का 'गर्भधारण चक्र' गड़बड़ाया... गायों के 'मां' बनने में हो रही दिक्कत..! जानिए क्या है वजह...


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले के गंगालूर इलाके में गायों में गर्भधारण का चक्र गड़बड़ाने के पीछे कुपोषण और देखरेख की कमी सामने आई है। इनमें कृमि की शिकायत भी ज्यादा देखने को मिल रही है। ये बात सीआरपीएफ की 85 बटालियन की ओर से पामलवाया में लगे पशु चिकित्सा शिविर में सामने आई।

Problems-in-the-Pregnancy-of-Cows

     सोमवार को यहां कैम्प लगाया गया और आसपास के गावों के लोगों के लिए पशु परामर्श केन्द्र का उदघाटन किया गया। इस मौके पर 85 बटालियन के कमाण्डेंट सुधीर कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी हरविंदर सिंह, सहायक कमाण्डेंट  संजीत पाण्डे, डॉ मनीर खान एवं एमटीओ बृजेश कुमार पाण्डे मौजूद थे।

Read More :  महाशिवरात्रि पर इंद्रावती में छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के भक्त लगाएंगे पवित्र डुबकी... भोपालपटनम में दिख रही मेले की रंगीनी  

सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से ये इलाका काफी दूर है और मवेशियों को ले जाने में पशुपालकों को दिक्कत होती है। त्वरित उपचार एवं परामर्श के लिए यहां केन्द्र खोला गया है। सोमवार को कैम्प में आसपास के गांवों के कई लोग बकरी, गाय आदि मवेशी लेकर आए थे।

Problems-in-the-Pregnancy-of-Cows

    सहायक कमाण्डेंट डॉ मनीर खान खुद पशु चिकित्सक हैं और वे पंजाब सरकार को सेवा दे चुके हैं। इस केन्द्र में वे ही पशुओं का इलाज कर रहे हैं। डॉ मनीर खान के मुताबिक इस इलाके के सभी मवेशियों में कुपोषण की समस्या है। उन्होंने बताया कि इस वजह से एक बाछा या बाछी का जन्म देने के बाद दूसरे गर्भधारण में लंबा गैप हो जाता है।

Read More :  यहां महीने में 10 दिन खराब रहता है ATM, इकलौते एटीएम की दुर्दशा से लोग हलाकान, लापरवाह बना बैंक प्रबंधन 

    दूसरे शब्दों में गायों के गर्भधारण की साइकिल अनियमित हो गई है। केयर नहीं कर पाना भी एक वजह है। मिनरल्स की कमी की वजह से सूअर का वजन आयु के मान से नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जर्सी एवं अन्य नस्लों की गायों को पालने के लिए अपार संभावना है क्योंकि यहां चारे की कमी नहीं है।

Read More :  बारिश से पहले तिमेड़ पुल पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां... महाराष्ट्र व तेलंगाना से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेगा दक्षिण बस्तर, लद जाएंगे मोटरबोट के दिन

टिक्स चूस रहा है खून:  सूअर में एक तरह का कीड़ा टिक्स देखा गया है। इस क्षेत्र में ये परजीवी सूअर का खून चूसता है। ये बारिश में ज्यादा होता है क्योंकि तब आर्द्रता अधिक होती है। गर्मी में ये कम होता है। इसके लिए दवा दी जा रही है।

Problems-in-the-Pregnancy-of-Cows

    डॉ मनीर ने बताया कि सभी मवेशियों में कृमि की समस्या अधिक है और इसके लिए दवाएं दी जा रही हैं। डाएट ठीक करने के लिए कैल्शियम की गोली और सिरप की बोतलें दी जा रही हैं। गाय और बकरी में ज्वर भी रिपोर्ट किया गया। उनका उपचार किया जा रहा है।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

     कमाण्डेंट सुधीर कुमार ने बताया कि आसपास के गांवों के लोगों के लिए ये सुविधा दी गई है। कोई भी आकर अपने मवेशियों का उपचार करवा सकता है। दवाएं परामर्श केन्द्र में उपलब्ध करवा दी गई हैं। बटालियन का मकसद ग्रामीणों में जागरूकता लाना और उनकी कमाई को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पशुधन भी कमाई का एक बड़ा जरिया है।