Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

अच्छी खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अच्छी खबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

CRPF जवान के खून से बची बुजुर्ग महिला की जिंदगी


बीजापुर @ खबर बस्तर। भैरमगढ़ ब्लॉक के जयवारम गांव की आयती पोटाम (60) की जिंदगी सीआरपीएफ की 85 बटालियन के जवान के रक्तदान से बच गई। श्रीमती आयती दो सप्ताह से खून की कमी से पीड़ित थी। 


07-Life-of-a-senior-woman-survived-by-CRPF-jawans-blood



ग्रामीण महिला आयती पोटाम के भतीजे जीतेन्द्र तेलम के मुताबिक उनकी चाची की तबीयत दो सप्ताह से बिगड़ गई थी। उन्हें खांसी की भी शिकायत थी। जब उन्हें जिला हॉस्पिटल लाया गया तो चिकित्सकों ने उनमें खून की कमी बताई और तुरंत बी पॉजीटिव ब्लड का इंतजाम करने कहा। 



इसके बाद उन्होंने सीआरपीएफ की 85 बटालियन के कमाण्डेंट सुधीर कुमार से संपर्क किया और समस्या बताई। कमाण्डेंट सुधीर कुमार ने देर किए बिना बी पॉजीटिव वाले जवान अजय कुमार सिंह को रक्तदान करने कहा। शुक्रवार को अजय सिंह ने रक्तदान किया। अब आयती पोटाम की तबीयत ठीक है। 




बस्तर की बेटी नम्रता जैन ने फिर किया कमाल... UPSC में किया टॉप, देश में 12वां रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान


दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। धुर नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले की बेटी नम्रता जैन ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में 12वां रैंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया।


06-Bastars-daughter-Namrata-Jain-did-top-in-the-UPSC


इस बार यूपीएससी के टॉप-15 की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के दो होनहार युवाओं ने स्थान प्राप्त किया है। नम्रता के अलावा बिलासपुर छग के वर्णित नेगी ने 13 वीं रैंक पाई है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नम्रता की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- UPSC में डंका बजाने वाली छग की बेटी नम्रता जैन और बेटे वर्णित नेगी को बहुत बधाई। दंतेवाड़ा की नम्रता ने देश भर में 12वां और बिलासपुर के वर्णित नेगी ने 13वां स्थान हासिल किया है। मैं दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।



आपको बता दें कि दंतेवाड़ा जिले के गीदम की रहने वाली नम्रता जैन ने 2017 में भी यूपीएससी में 99वीं रैंक हासिल की थी। जिसके चलते उन्हें आईपीएस अवार्ड हुआ था। इसके बावजूद नम्रता ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और 12वां रैंक हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया। उनकी इस कामयाबी पर गीदम समेत जिलेभर में जश्न का माहौल है।





अच्छी खबर: बारिश से पहले तिमेड़ पुल पर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां... महाराष्ट्र व तेलंगाना से सीधे सड़क मार्ग से जुड़ेगा दक्षिण बस्तर, लद जाएंगे मोटरबोट के दिन


     पंकज दाऊद @  बीजापुर (खबर बस्तर) । इस साल बारिश में अब लोग इंद्रावती नदी को तिमेड़ में  मोटरबोट से नहीं बल्कि पुल से पार कर सकेंगे। एक ओर से स्लैब ढलाई का काम शुरू हो गया है और दो-तीन महीने में पुल बनकर तैयार हो जाएगा।

Vehicles-will-run-on-Timed-bridge-before-rain

    सूत्रों के मुताबिक 650 मीटर लंबे और 14 मीटर चौड़े इस पुल के लिए काम द्रुतगति से हो रहा है। हालांकि, कांग्रेस नीत तत्कालीन केन्द्र सरकार के कार्यकाल में 2012 में पुल को मंजूरी मिल गई थी लेकिन इसकी ड्राइंग-डिजाइन पुणे से पास होने में चार साल लग गए। फरवरी 2017 में पुल की नींव रखनी शुरू की गई। इस बीच वन विभाग की अनुमति भी ली गई।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 

80 करोड़ रूपए के लागत वाले इस पुल का ठेका हैदराबाद की वशिष्ठ कंपनी को मिला है। पुल के अलावा पातागुड़म से असरली तक रोड बनाने का ठेका कंपनी ने 260 करोड़ रूपए में लिया है। 

Vehicles-will-run-on-Timed-bridge-before-rain

Read More :  यह शहर रोजाना उगल रहा है 1200 किलो कचरा, हर व्यक्ति फेंक रहा है 70 ग्राम कूड़ा...जानिए, आखिर कहां खपता है आपके घर का कचरा!  

     बताया गया है कि महाराष्ट्र में असरली से पातागुड़म तक 24 किमी रोड लगभग पूरी हो गई है। रोड बनने के बाद कंपनी ने पूरा फोकस पुल पर कर दिया है। अभी 22 पिलर में से चार के पियर कैप बनने बचे हैं। पिछले साल बारिश से दो-तीन पियर कैप खराब हो गए थे। इसी तरह 126 में से 116 गडर बन गए हैं। 

पुल में कुल 21 स्लैब ढाले जाने हैं और इनमें से तीन स्लैब ढाल दिए गए हैं।

Read More :  बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा के बेटे आशीष को भूपेश सरकार नियुक्त करेगी डिप्टी कलेक्टर... कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला   

   वर्तमान में गडर लांचिंग चालू है और ये काम एक सप्ताह में हो जाएगा। स्लैब और गडर लांंचंग के लिए दो टीमें हैं। रोजाना 17 घंटे काम चल रहा है। वर्कर्स दो शिफ्ट में काम कर रहे हैं। बताया गया है कि अप्रैल मासांत तक काफी कुछ काम पूरा हो जाएगा। यदि इसके बाद बारिश भी होती है तो काम नहीं रूकेगा।


Read More :  आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने युवाओं को दी सीख... बोले- 'मुर्गा लड़ाई और पीना कम करो!'


क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने कहा कि तिमेड़ पुल का काम कुछ सप्ताह पहले धीमा हो गया था। इसके बाद लगातार अफसरों और संबंधित कंपनी के इंजीनियरों से संपर्क किया गया और काम में तेजी लाने कहा गया। अब काम द्रुतगति से हो रहा है। इससे ना केवल बीजापुर बल्कि पड़ोसी राज्यों के लोगों को फायदा होगा। भोपालपटनम समेत पूरे जिले में तरक्की में तेजी आएगी।


अब और भी डिजाइनर होंगे बस्तर के बांस के फर्नीचर, शिल्पियों को ट्रेनिंग देने बेंगलुरू से आएंगे बैम्बू रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक


     बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में बन रहे बांस के फर्नीचर को अब नई डिजाईन मिलेगी और इसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा। बांस शिल्पियों को प्रशिक्षण देने के लिए बैम्बू रिसर्च सेंटर बेंगलुरू से वैज्ञानिक आ रहे हें। 

Bambo-Research-Center-scientists-will-come-from-Bengaluru-to-train-craftsmen

Read More :  बस्तर को मिली बड़ी सौगात : दल्लीराजहरा-जगदलपुर रेलमार्ग का सीएम ने किया शिलान्यास, बोले- रेल मार्ग से खुलेंगे विकास के द्वार 

     बता दें कि यहां वन विभाग की ओर से बांस शिल्पियों को पहले से ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कारीगरों को यहां बांस काष्ठागार में एक हॉल में काम करने के लिए जगह दी गई है। बांस के फर्नीचर बनाने में नई तकनीक देने का प्रशिक्षण बैंगलुरू के बैम्बू रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक डॉ प्रदीप देंगे।


यह भी पढ़िए :  Breaking : लापरवाह सिविल सर्जन को प्रशासन ने हटाया, जिला हॉस्पिटल में बदइंतजामी के चलते हुई कार्रवाई

    आगामी 3 अक्टूबर को कारीगरों के लिए एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें हितग्राहियों को अगरबत्ती स्टिक  का  प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि लाईवलीहुड कॉलेज में भी इसका प्रशिक्षण युवाओं को दिया गया है। अभी वन विभाग के वर्कशॉप में सोफा सेट, पलंग, कुर्सी, स्टैण्ड, टेबल, पर्स आदि बनाए जा रहे हैं। 

Read More :  नक्सलियों ने पिता की हत्या की, घर भी विस्फोट से उड़ा दिया...पर युवक ने हिम्मत नहीं हारी... और अब विदेश में कर रहा MBBS की पढ़ाई, जल्द बनेगा डॉक्टर 

    ज्ञात हो कि बस्तर संभाग के नारायणपुर में भी बड़े पैमाने पर फर्नीचर एवं दीगर वस्तुएं बनाई जाती है। यहां बनी बांसुरी की मांग विदेशो में भी है। नारायणपुर में मणिपुर के मास्टर ट्रेनर सालों से आदिवासी हितग्राहियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Read More :  खेल अकादमी बीजापुर के युवाओं ने फिर लहराया जीत का परचम, सॉफ्टबॉल में दो मेडल पर जमाया कब्जा 

रक्षा बंधन पर रायगढ़ कलेक्टर शम्मी आबिदी ने बुजुर्गों को राखी बांध बांटी खुशियां... वृद्धजनों से मतदान करने का लिया वादा


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की कलेक्टर शम्मी आबिदी ने रक्षाबंधन के मौके पर रविवार को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को राखी बांधक त्यौहार की खुशियां बांटी। कलेक्टर के हाथों राखी बंधवाकर उत्साहित वृद्धजनों ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने का वादा किया।

IAS-Shammi-Abidi-celebrates-the-Raksha-bandhan-with-the-elderly
     
Read More :  अटल जी की अस्थि विसर्जन के दौरान हादसा... नाव पलटने से मंत्री, सांसद और MLA नदी में गिरे

      बालसमुंद के आशा निकेतन पहुंची कलेक्टर ने वृद्धजनों को रक्षा बंधन पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी और उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। रक्षा बंधन के मौके पर बुजुर्गो ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। कलेक्टर शम्मी आबिदी ने बुजुर्गों को बताया कि 31 अगस्त तक संक्षिप्त पुनरीक्षण की अवधि बढ़ाई गई है और मतदाता सूची में नाम जोड़े जा रहे है। 

Read More :  ...तो मच सकती थी बड़ी तबाही : नक्सलियों की इस साजिश को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम... फोर्स की सर्तकता से टला खतरा!

     कलेक्टर ने कहा कि आप लोग मतदान अवश्य करें क्योंकि लोकतंत्र में जनता की आवाज जरूरी है। इस दौरान आशा निकेतन के बुजुर्ग बंधुराम व सुंदरलाल ने कलेक्टर को बताया कि वे मतदान करना चाहते है लेकिन उनका नाम घरघोड़ा विकासखण्ड के ग्राम-टटकेला में है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसे वृद्धजन जिनका मतदान केन्द्र अन्य स्थानों पर है उनके नाम रायगढ़ के मतदाता सूची में ट्रांसफर किए जा सकते है। 

बारूद और धमाकों के बीच से निकला हवाबाज : टीचर का बेटा बनेगा पायलट, जल्द ही उड़ाने लगेगा हवाई जहाज


    बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के अतिसंवेदनशील ब्लाॅक उसूर के आवापल्ली गांव का होनहार छात्र पुप्पल साई किरण कुछ ही दिनों में पायलट बन जाएगा। अभी हैदराबाद में वह प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहा है। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद जल्द ही वह हवा से बातें करने लगेगा। 
बारूद और धमाकों के बीच से निकला हवाबाज : टीचर का बेटा बना पायलट, जल्द ही उड़ाने लगेगा हवाई जहाज
Read More :  ओपिनियन पोल : छत्तीसगढ़, MP और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार... भाजपा के हाथों से फिसल सकती है तीनों राज्यों की सत्ता!

     उसूर बालक आवासीय विद्यालय के अधीक्षक पुप्पल राजू के पुत्र साई किरण ने हैदराबाद से बारहवीं पास करने के बाद मुंबई में एक एयरोनाॅटिकल काॅलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। अभी उसे हैदराबाद में एयरोप्लेन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वह इस इलाके का पहला युवक है जो पायलट बनने जा रहा है। 

Read More :  कांकेर : जब सावन सोमवार पर शिवलिंग से लिपटे दिखे नाग देवता, तो दर्शन को उमड़ी भीड... देखिए Video

   शुरू से ही होनहार साई किरण (21) ने आठवीं तक की शिक्षा भोपालपटनम में प्राप्त की। इसके बाद उसने दसवीं की परीक्षा जगदलपुर से उत्तीर्ण की। फिर उसने एयरोनाॅटिकल काॅलेज में दाखिला लिया। परिजन और गांव के लोग साई किरण की इस उपलब्धि को इलाके का गौरव बताते हैं। 

यह भी पढ़िए :  BREAKING : 15 अगस्त से पहले दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर की आगजनी... ESSAR स्टील प्लांट के पास टिप्पर को फूंका

     साई  घरवालों का कहना है कि भले ही उसूर ब्लाॅक को अति पिछड़ा माना जाता है लेकिन यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। साई के पिता पुप्पल राजू का कहना है कि साई किरण शुरू से ही होनहार रहा है। कुछ महीनों में उसकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी और वह एयरोप्लेन चलाने के काबिल हो जाएगा। 


नक्सलगढ़ के बच्चों ने 'नेशनल साईंस ओलंपियाड' में लहराया परचम, 5 स्वर्ण और 5 रजत सहित जीते कुल 16 पदक


      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। साईंस ओलंपियाड फाडंडेशन गुड़गांव के तत्वावधान में आयोजित नेशनल साईंस ओलंपियाड 2018 में आस्था विद्या मंदिर जावंगा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। ओलंपियाड में बच्चों ने 5 स्वर्ण एवं 5 रजत सहित कुल 16 पदक हासिल किया। 

नक्सलगढ़ के बच्चों ने 'नेशनल साईंस ओलंपियाड' में लहराया परचम, 5 स्वर्ण और 5 रजत सहित जीते कुल 16 पदक
        आस्था विद्या मंदिर के शिक्षक एवं भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था के सदस्य अमुजरी विश्वनाथ ने इस बारे में बताया कि जिले के एजुकेशन सिटी जावंगा में सीबीएसई मान्यता प्राप्त आस्था विद्या मंदिर के कक्षा 5वीं से 9वीं तक अध्ययनरत कुल 50 बच्चों ने नेशनल साईंस ओलंपियाड में हिस्सा लिया था।  

      इसका परिणाम बीते दिन साईंस ओलंपियाड फाउण्डेशन द्वारा घोषित किया गया। जिसमें आस्था विद्या मंदिर के बच्चों ने एक विशिष्ट गौरव पदक, 5 स्वर्ण, 5 रजत तथा 5 कांस्य सहित कुल 16 पदक हासिल कर संस्था के साथ ही जिले का नाम गौरवान्वित किया है। 

Read More :  माओवादियों के लिए काल बनी C-60 कमांडो फोर्स... घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले जवान ऐसे देते हैं सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम

       शिक्षक अमुजरी विश्वनाथ ने बताया कि आस्था विद्या मंदिर साईंस ओलंपियाड फाउण्डेशन के माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में हुए तकनीकी अनुसंधान और नवाचार के विषयों पर केन्द्रीत पाठयक्रम के साथ ही अन्य विषयों पर बच्चों को शिक्षा देने सकारात्मक पहल कर रही है।  

       आस्था विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य संतोष प्रधान बताते हैं कि विज्ञान के मूल सिद्धान्त को समझ के नवाचारों और अविष्कारों के लिए नीति आयोग भारत सरकार के द्वारा अटल टिंकरिंग साईंस लैब की स्थापना संस्था में किया जा रहा है। आस्था विद्या मंदिर में विज्ञान की पढ़ाई को सतत् बढ़ावा दिया जा रहा है। यही कारण है कि नेशनल साईंस ओलंपियाड में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

Read More :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जांगला दौरे की यह तस्वीर बटोर रही सुर्खियां, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल... जानिए क्या है वजह


loading...