Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

VIDEO लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
VIDEO लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

दंतेवाड़ा जमीन घोटाले के आरोप पर बोले OP चौधरी- मुझे बदनाम करने की कोशिश हुई... जानिए, हार के बाद अब क्या करेंगे पूर्व कलेक्टर!

1/08/2019

    दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। पूर्व कलेक्टर और भाजपा नेता ओपी चौधरी ने दंतेवाड़ा जमीन घोटाले के आरोप पर पहली बार सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जिस दंतेवाड़ा के लोगों के लिए उन्होंने इतना काम किया है, वहां उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। इससे उन्हें बहुत दुख और निराशा होती है। 

चौधरी ने साफगोई से स्वीकार किया कि इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप भी राजनीति का एक हिस्सा है। चुनाव प्रचार के दौरान अपने एक वायरल वीडियो के विवाद पर उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश कर इसे राजनीतिक रंग दिया गया। 


    बता दें कि चौधरी मंगलवार को भाजयुमो के कार्यक्रम में शिरकत करने दंतेवाड़ा पहुंचे थे। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि राजनीति में हार-जीत चलती रहती है। खरसिया में मिली पराजय के बावजूद वे भाजपा के सच्चे सिपाही की तरह कार्य करते रहेंगे। 

लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व आईएएस ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी दायित्व सौंपेगी वे उसे पूरे लगन और समर्पण भाव से पूरा करने की कोशिश करेंगे। 

    चौधरी के मुताबिक देश में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही है। इसे जनता भली-भांति समझती है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार के बावजूद लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। 


यह भी पढ़िए :  VIDEO: भाजपा नेता पर हमले को लेकर CM डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान... बोले- 'BJP का हर एक कार्यकर्ता निशाने पर, यह एक राष्ट्रीय षड़यंत्र का हिस्सा!'

    'खबर बस्तर' ने चौधरी से जब सवाल किया कि खरसिया में मिली हार और भाजपा के सत्ता से बाहर होने के बाद कलेक्टरी छोड़कर राजनीति में जाने के फैसले पर उन्हें कभी मलाल तो नहीं हुआ, तो उन्होंने बेबाकी से कहा कि सियासत में हार-जीत लगी रहती है। पार्टी में अपनी भूमिका के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि फिलहाल वे एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। 

देखिए वीडियो...

भूपेश बघेल के CM बनने पर कांग्रेस के इस विधायक ने किया 'लुंगी डांस'... देखिए वायरल VIDEO

12/17/2018

    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में 15 साल के वनवास के बाद कांग्रेस की सरकार बनी है। सोमवार की शाम भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। कांग्रेस की इस ऐतिहासिक जीत पर जश्न का दौर जारी है। लंबे अरसे तक विपक्ष में बैठने वाले कांग्रेस नेता पूरी तरह जश्न मनाने में मशगूल हैं। 


Congress-MLA-Lungi-Dance-for-Bhupesh-Baghels-pleasure-in-becoming-CM


Read More :  अगले 2 दिन संभलकर रहें..! चक्रवाती समुद्री तूफान 'फेथई' के असर से होगी भारी बारिश... छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अलर्ट जारी!


कांग्रेस की सरकार बनने से हर कोई अपने हिसाब से खुशी मना रहा है। इसमें विधायक और नेता भी पीछे नहीं हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया 'लुंगी डांस' करते ​नजर आ रहे हैं। 

Read More :  विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी! 

    दरअसल, रविवार को जैसे ही भूपेश को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया और उनके सीएम बनने की घोषणा हुई, इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जश्न के इस माहौल में धरमजयगढ़ से दूसरी बार चुने गए विधायक लालजीत राठिया खुद को नाचने से रोक नहीं सके। 

BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमत्री होंगे भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला... छग के पांचवें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

    रायपुर स्थित विधायक निवास में उन्होंने लुंगी-बनियान में डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया। वीडियो में अपने एक हाथ में मिठाई का डिब्बा लिए विधायक लालजीत राठिया हमारा मुख्यमंत्री बन गया... मेरी विधानसभा के लिए मिठाई है...कहकर झूमने लगे। इस दौरान उनके कुछ समर्थक भी कमरे में मौजूद रहे। 

Read More :  छत्तीसगढ़ में आदिवासी CM की मांग पर क्या बोले कवासी लखमा... नक्सलवाद के मसले पर कही ये बात! देखिए ये VIDEO...


बता दें कि यह वीडियो उनके प्रतिनिधि सत्यदेव गुप्ता ने फेसबुक पर पोस्ट किया था लेकिन थोड़ी ही देर में इसे डिलीट कर दिया गया। बहरहाल, विधायक के लुंगी डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसका मजा भी ले रहे हैं।


आप भी देखिए वीडियो...

छत्तीसगढ़ में आदिवासी CM की मांग पर क्या बोले कवासी लखमा... नक्सलवाद के मसले पर कही ये बात! देखिए ये VIDEO...

12/12/2018

    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग की 12 में से 11 सीटों पर इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार जीतकर आए हैं। इनमें एक बड़ा नाम है वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा का। उन्होंने दक्षिण बस्तर की कोंटा सीट से लगातार पांचवी बार जीतकर रिकार्ड बनाया है। 

Kawasi-Lakhmas-big-statement-on-the-demand-of-tribal-CM-in-Chhattisgarh

Read More :  छत्तीसगढ़ में विकास के दावे फेल, 'चाउर वाले बाबा' का तिलस्म भी टूटा... कांग्रेस की प्रचंड जीत के क्या है मायने..? पढ़िए इस रिपोर्ट में...

     अपनी बेबाकी के लिए चर्चित लखमा ने जीत के बाद जनता का आभार जताया। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता की जीत है। वे इसका सम्मान करते हैं। लखमा ने अपने मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं और आलाकमान जो भी आदेश देगा वे इसका पालन करेंगे। 

यह भी पढ़िए :   'BJP को छत्तीसगढ़ में नेस्तनाबूद कर देंगे'...'65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'...शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!


छत्तीसगढ़ में आदिवासी सीएम की मांग पर कवासी ने क्या कहा, देखिए वीडियो...

'BJP को छत्तीसगढ़ में नेस्तनाबूद कर देंगे'...'65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'...शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!

12/12/2018

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की सुनामी चली और भाजपा की सरकार ताश के पत्तों की तरह गिर गई। प्रदेशभर में सरकार विरोधी लहर का कुछ ऐसा असर दिखा कि रमन सरकार के 8 मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ गया। 

Shikshakarmi-had-announced-the-defeat-of-the-BJP-now-the-truth-viral-video
यह तो हुई चुनाव परिणाम की बात... अब बात करते हैं एक वीडियो की, जो मतगणना के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस VIDEO में एक शिक्षाकर्मी रमन सरकार को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है। 

    यह वीडियो शिक्षाकर्मियों के आंदोलन के वक्त का बताया जा रहा है। जिसमें एक शिक्षाकर्मी अपने आंदोलन को जायज बताते सरकार को कोसता दिख रहा है। साथ ही इस बात की धमकी भी कि अगर शिक्षाकर्मियों की मांगें पूरी नहीं हुई तो सरकार को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। 

VIDEO में क्या कुछ कहा जा रहा है, पहले इसे जान लीजिए...


    दरअसल, छत्तीसगढ़ में भाजपा की इस करारी हार के बाद इसके कारणों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए 15 साल के सरकार के खिलाफ लोगों की नाराजगी, एंटी इन्कंबेंसी, किसानों की कर्ज माफ़ी का मुद्दा, कांग्रेस की एकजुटता, निरंकुश अफसरशाही जैसे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन शिक्षाकर्मियों के आंदोलन को भी नहीं भुलाया जा सकता। 

यह भी पढ़िए :  CG में सरकार विरोधी लहर: रमन कैबिनेट के आधे मंत्री चुनाव हारे... केदार, गागड़ा, पैकरा समेत इन मं​त्रियों को मिली करारी हार

     हालांकि, चुनाव से ठीक पहले रमन सरकार ने ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल कर शिक्षाकर्मियों के संविलियन का ऐलान कर दिया। सरकार ने चुनाव में इसे भुनाने की भी कोशिश की, लेकिन वर्ग 3 के कई शिक्षाकर्मी अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे। ऐसे में विस चुनाव परिणामों में भाजपा के सत्ता से बेदखल होने के बाद शिक्षाकर्मियों का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसके मजे भी ले रहे हैं। 



झीरम नक्सली काण्ड पर TS सिंहदेव का बड़ा बयान... बोले- इस षड़यंत्र में सरकार की पूरी भूमिका, रेणु जोगी की टिकट कटने पर कही ये बड़ी बात..!

11/02/2018

     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव बस्तर में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार अभियान की बागडोर संभाले हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा की कर्मभूमि दंतेवाड़ा जिले में चुनावी सभा कर देवती कर्मा के पक्ष में मतदान की अपील लोगों से की। 

TS-Singh-Deos-big-statement-on-Jhiram-Valley-Naxal-attack

यह भी पढ़िए :  VIDEO : पूर्व IAS ओपी चौधरी का विरोधियों को खुला चैलेंज... जो मेरा साथ देगा मैं उनके साथ हूं... साथ नहीं देने वालों पर कहर बनकर टूटूंगा!

    इस दौरान टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा में झीरम नक्सली हमले को लेकर बड़ा बयान दिया। प्रदेश की रमन सरकार को इस हमले के लिए जिम्मेदार बताते सिंहदेव ने झीरम काण्ड को एक राजनीतिक षड़यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि यह हमला नक्सली घटना नहीं थी, बल्कि इसमें कुछ लोगों का इस्तेमाल किया गया था। 
बकौल टीएस सिंहदेव- 'झीरम काण्ड में रमन सरकार की भी पूरी-पूरी हिस्सेदारी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर इस षड़यंत्र को उजागर किया जाएगा। हमको चैन तब तक नहीं मिलेगा जब तक हमारे शहीदों को न्याय नहीं मिलेगा।'

BIG BREAKING : चुनाव से पहले बीजापुर में बड़ा नक्सली ​हमला... IED बलास्ट में CRPF के 4 जवान शहीद, रोड़ ओपनिंग पार्टी को माओवादियों ने बनाया निशाना

    रेणु जोगी के टिकट काटे जाने संबंधी सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि उनके पति और पुत्र की अपनी पार्टी है। उनकी बहू दूसरे दल से चुनाव लड़ रही हैं पर वे हमेशा कांग्रेस के साथ निष्ठावान बनी रहीं, यह बड़ी बात है। वे हमेशा कहती रहीं कि इस बार छग में भाजपा की सरकार नहीं आनी चाहिए लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि कांग्रेस की सरकार लाने हम सभी प्रयास करेंगे। इसे लेकर ही दुविधा थी। 

यह भी पढ़िए :  VIDEO: भाजपा नेता पर हमले को लेकर CM डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान... बोले- 'BJP का हर एक कार्यकर्ता निशाने पर, यह एक राष्ट्रीय षड़यंत्र का हिस्सा!'

पीसीसी चीफ भूपेश बघेल के इस्तीफे की बात पर बाबा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने साफ किया कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की मंशानुरूप कांग्रेस ज्वाइंट लीडरशिप में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। और हमारी यह लीडरशिप एक नहीं चार-चार रमन सिंह का मुकाबला करने में सक्षम है। 

देखिए पूरा वीडियो... 

पूर्व IAS ओपी चौधरी ने अपने Viral भाषण पर दी सफाई...विरोधियों को धमकाने संबंधी बयान पर जानिए क्या कहा..!

11/01/2018

   न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। चुनाव प्रचार के दौरान विरोधियों को धमकाने संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व आईएएस व खरसिया के भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने सफाई पेश की है। मीडिया से चर्चा में चौधरी ने साफ किया है कि मुद्दों को तोड़-मरोड कर पेश किया जा रहा है। 

Former-IAS-OP-Chaudhary-cleared-on-his-Viral-Video

यह भी पढ़िए :  VIDEO : पूर्व IAS ओपी चौधरी का विरोधियों को खुला चैलेंज... जो मेरा साथ देगा मैं उनके साथ हूं... साथ नहीं देने वालों पर कहर बनकर टूटूंगा! 

    ओपी के मुताबिक खरसिया विधानसभा के टपरदा गांव में लोगों को डराया जा रहा है कि भाजपा को वोट दोगे तो पेंशन और राशन नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस द्वारा लोकतांत्रिक आवाज को दबाई जा रही है। मेरा यही कहना था कि जो गलत काम करते हैं उनका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें। 

यह भी पढ़िए :  VIDEO: भाजपा नेता पर हमले को लेकर CM डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान... बोले- 'BJP का हर एक कार्यकर्ता निशाने पर, यह एक राष्ट्रीय षड़यंत्र का हिस्सा!'

    भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसी बौखलाहट में वो जानबूझकर इसे मुद्दा बना रहे हैं। मैं निश्चित रूप से यहीं कहूंगा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में विकास को मुद्दा बनाना चाहिए। बेहतर भविष्य को मुद्दा बनाना चाहिए लेकिन पिछले 5 साल की नाकामी को छिपाने कांग्रेस ऐसा हथकंडा अपना रही है।

देखिए वीडियो...


पूर्व IAS ओपी चौधरी का विरोधियों को खुला चैलेंज... जो मेरा साथ देगा मैं उनके साथ हूं... साथ नहीं देने वालों पर कहर बनकर टूटूंगा!

11/01/2018

    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नौकरशाह से राजनेता बने पूर्व IAS ओपी चौधरी के तेवर बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। अभी उन्हें भाजपा ज्वाइन किए जुम्मा-जुम्मा चार दिन ही हुए हैं। वे ना तो अभी विधायक हैं और ना ही किसी बड़े पद पर, लेकिन अभी से उनके बोल बिगड़ने लगे हैं। 


VIDEO : पूर्व IAS ओपी चौधरी का विरोधियों को खुला चैलेंज... जो मेरा साथ देगा मैं उनके साथ और साथ नहीं देने वालों पर कहर बनकर टूटूंगा!

     दरअसल, ओपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे चुनावी प्रचार के दौरान मंच से अपने विरोधियों को खुले तौर पर धमकी देते दिख रहे हैं। वीडियो में ओपी कह रहे हैं कि '2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी डॉ रमन सिंह की चौथी बार सरकार बननी तय है।'

यह भी पढ़िए :  VIDEO: भाजपा नेता पर हमले को लेकर CM डॉ रमन सिंह का बड़ा बयान... बोले- 'BJP का हर एक कार्यकर्ता निशाने पर, यह एक राष्ट्रीय षड़यंत्र का हिस्सा!'


ओपी अपने भाषण में कहते हैं कि 'भाजपा का हिस्सा होने के चलते वे बेहद पॉवरफुल रहेंगे।  सही काम के लिए जो मेरा साथ देगा मैं हमेशा उनके साथ हूं। लेकिन जो साथ नहीं देगा उसके लिए मैं कहर बनकर टूंटूंगा।'

Read More :  कांग्रेस 55 साल तक केवल नारे लगाते रही, भाजपा ने काम करके दिखाया: डॉ. रमन  

    आपको बता दें कि कलेक्टरी छोड़कर राजनीति में आए ओपी चौधरी को भाजपा ने खरसिया से उमेश पटेल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। ओपी इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उनका यह वीडियो ऐसी ही एक चुनावी सभा का है, जिसमें वे विरोधियों को खुला चैलेंज देते दिख रहे हैं। 

Read More :  नक्सली हमले का LIVE VIDEO : गोलीबारी के बीच कैमरामैन ने रिकार्ड किया मां के नाम संदेश... कहा- 'मौत सामने खड़ी है, बचना मुश्किल है... लेकिन डर नहीं लग रहा!' 

    पूर्व आईएएस ओपी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। कांग्रेसी जहां चौधरी के इस भाषण की खिल्ली उड़ा रहे हैं, वहीं कई आम लोग भी उनकी आलोचना करने से नहीं चूक रहे। 'खबर बस्तर डॉट कॉम' ने इस मसले पर ओपी चौधरी का पक्ष लेने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। 


देखिए वीडियो...