Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

राष्ट्रीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राष्ट्रीय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

लोकसभा चुनाव: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू


    न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। निर्वाचन आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सियासी समर का शंखनाद भी हो गया है। 

Lok-Sabha-elections-will-be-held-in-7-phases

    देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल को होगा और आखिरी 19 मई को होगा। नतीजे गुरूवार 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Read More :  लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, विक्रम उसेण्डी बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

निर्वाचन आयोग के इस ऐलान के साथ ही देशभर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इसका मतलब है कि सरकार अब कोई लोक लुभावन घोषणा या उद्घाटन नहीं कर सकती। चुनाव आयोग ने कहा है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव...

  • पहला चरण: 11 अप्रैल ( 91 सीट, 20 राज्य)

  • दूसरा चरण: 18 अप्रैल ( 97 सीट, 13 राज्य)

  • तीसरा चरण: 23 अप्रैल ( 115 सीट, 14 राज्य)

  • चौथा चरण: 29 अप्रैल (71 सीट, 9 राज्य)

  • पांचवा चरण: 6 मई ( 51 सीट, 7 राज्य)

  • छठा चरण: 12 मई ( 59 सीट, 7 राज्य)

  • सातवां चरण: 19 मई ( 59 सीट, 8 राज्य)



पुलवामा हमले के गुनहगार आतंकी सरगना मसूद अजहर की मौत की खबर... पाक ने साधी चुप्पी, जैश का दावा- जिंदा है!


   न्यूज डेस्क। खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के मौत की खबर आ रही है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2 मार्च को आतंक के सौदागर मसूद अजहर की पाकिस्तानी आर्मी के इस्लामाबाद हॉस्पिटल में मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Terrorist-Masood-Azhar-claims-death-in-media-report

इधर, पाकिस्तान सरकार और सेना ने भी मसूद अजहर की मौत की खबर पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, सूत्रों ने मसूद अजहर के मारे जाने की खबर का खंडन किया है।

Read More :  क्रॉस फायरिंग में मारी गई महिला व घायल के परिजनों को मंत्री लखमा ने दी 5 लाख की सहायता राशि

    सूत्रों के मुताबिक मसूद अजहर जिंदा है, लेकिन उसकी तबियत नाजुक है। उसके लिवर कैंसर का इलाज चल रहा है। मसूद अजहर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की निगरानी में है। जैश-ए-मोहम्मद ने भी मसूद अजहर के मारे जाने की कोई पुष्टि नहीं की है।

Read More :  कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!

    इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मौलाना मसूद अजहर के बीमार होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मसूद अजहर पाकिस्तान में है और वह इतना बीमार है कि अपने घर से नहीं निकल सकता है। ऐसे में मसूद अजहर के मरने की खबर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं। 

Read More :  बस्तर में यहां होगा एक ऐसे 'शिकार' का आयोजन... जहां तीर तो चलेंगे लेकिन नहीं मरेंगे कोई जंगली जानवर..! पढ़िए, ये खास खबर...

बालाकोट में हाल ही में हुई एयर स्ट्राइक में भी उसके मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, भारतीय जांच एजेंसियां पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद मसूद अजहर की मौत की खबर की जांच में जुट गई हैं।

Read More :  वतन वापसी पर विंग कमांडर का हार्दिक 'अभिनंदन'... वाघा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत, जानिए किसलिए हुई वापसी में देरी  

   अधिकारियों ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या मसूद अजहर मर गया है या जिंदा है? अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है कि मसूद अजहर का पाकिस्तानी सेना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके गुर्दे खराब हो चुके हैं।

जानिए, कौन है मसूद अजहर:   पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर के रहने वाले मसूद अजहर ने साल 2000 में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन बनाया था। उस पर 2001 के संसद हमले की साजिश रचने, जम्मू कश्मीर विधानसभा पर आत्मघाती हमले, पठानकोट वायुसेना के ठिकाने में हमले और पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप हैं। साल 1999 में तत्कालीन एनडीए सरकार ने इंडियन एयरलाइन्स के अगवा विमान आईसी-814 को छुड़ाने के बदलने मसूद अजहर को छोड़ दिया था।

Read More :  नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... CRPF जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

    रक्षा विशेषज्ञ मसूद अजहर के मारे जाने की खबर को पाकिस्तान की चाल मान रहे हैं। आपको बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से भारत समेत दुनिया के देशों का जैश-ए-मोहम्मद और उसके सरगना पर कार्रवाई का पाकिस्तान पर जबरदस्त दबाव है। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय दवाब से बचने के लिए पाकिस्तान ने मसूद अजहर के मारे जाने की अफवाह उड़ाई है।

News Courtesy : aajtak.intoday.in


वतन वापसी पर विंग कमांडर का हार्दिक 'अभिनंदन'... वाघा बॉर्डर पर हुआ जोरदार स्वागत, जानिए किसलिए हुई वापसी में देरी


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पाकिस्तान आर्मी द्वारा बंदी बनाए गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की शुक्रवार की देर शाम वतन वापसी हो गई। पाक की जमीन पर तकरीबन 56 घंटे गुजारने के बाद विंग कमांडर स्वदेश वापस लौटे। भारत द्वारा जबरदस्त राजनीतिक दबाव बनाने के फलस्वरूप आखिरकार पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। 

wing-Commander-abhinandan-india-return

आपको बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान द्वारा भारत की जमीन पर हमले की कोशिश को नाकाम करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन PoK में चले गए थे। यहां पर पाकिस्तान फौज द्वारा उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 

Read More :  पुलवामा हमले में शहीद जवान का 'बस्तर कनेक्शन'... बारूदी ट्रैप में फंसे साथी जवान की जान बचाने अपनी जान पर खेल गया था 'शहीद बसंता'... पढ़िए शहीद जवान की जांबाजी की दास्तां!

     विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने शुक्रवार रात भारत को सौंप दिया। अभिनंदन ने 9.21 मिनट पर पाक की सीमा से भारत की सरहद में कदम रखा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तानी वायुसेना ने अभिनंदन को सौंपे जाने का वक्त 2 बार बदला था। देरी इसलिए भी हुई, क्योंकि रिहाई से पहले अभिनंदन के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। 

Read More :  कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!

इससे पहले अटारी बार्डर पर विंग कमांडर अभिनंदन का मेडिकल चेकअप किया गया। वापसी के मद्देनजर शुक्रवार को भारत की ओर से बार्डर पर बीटिंग रिट्रीट परेड रद्द की गई। इस दौरान बार्डर पर देशवासी अपने वीर सैनिक के स्वागत में पलकें बिछाए खड़े रहे। 


सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक जश्न:    पाकिस्तानी रेंजर्स ने विंग कमांडर को बीएसएफ के हवाले किया, जहां से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। अभिनंदन की वापसी के बाद देशवासियों ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अभिनंदन की वापसी का स्वागत किया है। 

Read More :  पुलवामा हमले के बाद बस्तर में उठी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग... मुस्लिम समुदाय ने पुतला जलाकर कहा- 'दुनिया के नक्शे से मिटाएं पाकिस्तान का नामोनिशान'

   गौरतलब है कि भारत ने विंग कमांडर अभिनंदन की बिना शर्त और सुरक्षित वतन वापसी की मांग की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में गुरुवार को ऐलान किया था कि विंग कमांडर को भारत को सौंपा जाएगा। हालांकि, अमन के पैगाम के नाम पर अभिनंदन की वापसी के दौर में भी पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर लगातार फायरिंग जारी रखी।

Read More :  जंगल में जवानों को देखते ही नक्सलियों ने दागी गोलियां... मुठभेड़ में फोर्स को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए, एनकाउंटर में एक माओवादी ढेर 


कश्मीर में अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद... हमले में RDX के इस्तेमाल होने का शक, NIA करेगी मामले की जांच!


    श्रीनगर @ एजेंसी न्यूज। जम्मू से श्रीनगर जा रही सीआरपीएफ की गाड़ियों के काफिले पर गुरूवार की दोपहर पुलवामा में आतंकियों ने फिदायीन हमला कर दिया। जम्मू-कश्मीर सरकार के सलाहकार के विजयकुमार के मुताबिक इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान जख्मी बताए जा रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी आंतेकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। 

Fourty-jawans-martyred-in-Kashmirs-biggest-terror-attack

Read More :  नक्सलगढ़ में फोर्स ने लगाया शिविर, ग्रामीणों से बोले CRPF अफसर- माओवाद से नहीं, आपसे है सरोकार!

    जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के काफिले में 70 गाड़ियां शामिल थी और तकरीबन 2500 जवान इन गाड़ियों में सवार थे। आपको बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2001 में कश्मीर विधानसभा और जनवरी 2004 में सुरक्षा बलों के काफिले पर भी इसी तरह आतंकी हमला हुआ था। विधानसभा पर हुए हमले में कुल 38 मौतें हुई थीं।

Read More : बड़ी वारदात को अंजाम देने नक्सलियों ने 200 स्पाईक होल लगाकर कर रखी थी गांव की किलेबंदी... सीआरपीएफ जवानों ने साजिश को किया नाकाम, दो नक्सली स्मारक भी ढहाए

बताया जा रहा है कि फिदायीन हमले में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया उसमें 200 किलोग्राम विस्फोटक भरा हुआ था। ये विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और तकरीबन 5 किमी तक इसकी गूंज सुनाई थी। 

Fourty-jawans-martyred-in-Kashmirs-biggest-terror-attack

    अधिकारियों के मुताबिबक जैश के आतंकी आदिल अहमद वकास कमांडो ने इस फिदायीन हमले को अंजाम दिया। उसने विस्फोटक से भरी अपनी गाड़ी जवानों को ले जा रही बस से टकरा दी। पुलवामा के काकापोरा का रहने वाला आदिल 2018 में जैश में शामिल हुआ था। 

Read More :  बीजापुर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 माओवादियों को मार गिराया... मारे गए सभी नक्सलियों के शव व हथियार बरामद, कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अब तक की बड़ी कार्रवाई 

    पुलवामा हमले की जांच के लिए एनआईए की 12 सदस्यीय टीम गठित की गई है। इस टीम का नेतृत्व आईजी रैंक के अफसर करेंगे। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। आपको बता दें कि हमले से हफ्तेभर पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि कश्मीर में सुरक्षाबलों के आने-जाने के रास्ते पर आतंकी IED से हमला कर सकते हैं। 


छत्तीसगढ़ के CM का फैसला कल तक के लिए टला... अब कल होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान!


     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस बात का फैसला अब शुक्रवार को होगा। इस बात की जानकारी कांग्रेस के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे के हवाले से दी गई है। उन्होंने नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों को इस बात की इतल्ला दी। 

Chhattisgarh-CMs-decision-deferred-till-tomorrow

Read More :  छत्तीसगढ़ में आदिवासी CM की मांग पर क्या बोले कवासी लखमा... नक्सलवाद के मसले पर कही ये बात! देखिए ये VIDEO...

     बता दें कि आज देर शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इस बात का ऐलान किए जाने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी नए सीएम को लेकर पेंच फंसा हुआ है। दोनों राज्यों में सीएम के दो-दो मजबूत दावेदार हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ का मसला कल तक के लिए टाल दिया गया है। 

यह भी पढ़िए :  '65+ सीट का सपना देखने वाली भाजपा 15 सीट में सिमट जाएगी'... शिक्षाकर्मियों ने किया था ऐलान... और सच हो गई बात... अब VIDEO हो रहा वायरल!

गौरतलब है कि अब से कुछ देर पहले कांग्रेस द्वारा छग के लिए आब्जर्बर नियुक्त किए गए मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सह प्रभारी डा चंदन यादव राहुल गांधी के बंगले पर पहुंचे और मुलाकात की। 

Read More :  विधानसभा चुनाव में हार के बाद सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी!  

  इसके बाद ही खड़गे ने यह जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई। बताया गया है कि कल इस मसले पर खड़गे व पुनिया की राहुल गांधी के साथ दोबारा बैठक होगी जिसमें छत्तीसगढ़ के सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। 

यह भी पढ़िए :  CG में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद तेज... CM की रेस में कई चेहरे! जानिए कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री..?

विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर सोशल मीडिया में नेताओं का उड़ रहा मजाक... जोक्स पढ़कर छूट जाएगी आपकी भी हंसी!


   न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर मसखरी का दौर जारी है। सियासी दलों की हार-जीत को लेकर नेताओं  का जमकर उपहास किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा जमकर चटखारे लिए जा रहे हैं। 

Jokes-on-the-leader-in-the-social-media-regarding-the-results-of-assembly-elections

यह भी पढ़िए :  CG में कांग्रेस की सरकार बनाने की कवायद तेज... CM की रेस में कई चेहरे! जानिए कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री..?

    ट्वीटर, फेसबुक और वॉट्सएप ग्रुप्स में नेताओं को लेकर जोक्स की भरमार है। खास तौर पर तीन राज्य गंवाने वाली भाजपा पर ही सबका निशाना दिख रहा है। जरा आप नजर डालिए किस तरह के चटखारे लिए जा रहे हैं... 

  • 'गब्बर सिंह' के अवतार में पीएम मोदी...


  • अब इस पर आप क्या कहेंगे..!


  • मोदी-शाह की चर्चा पर जोक्स...


  • इस पर तो आप जरूर मुस्कुराएंगे..!

  • गंभीर मुद्रा में डॉ रमन सिंह...

  • 'रानी' को आईना दिखाते पीएम मोदी!

  • वक्त है बदलाव का..!



विधानसभा चुनाव Live Update: तीन राज्यों में बहुमत की ओर कांग्रेस, भाजपा के हाथ से सत्ता खिसकने के आसार!


   न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में मंगलवार की सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरूआती दौर की मतगणना भाजपा का 'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा फेल होता दिखाई दे रहा है। हिन्दी भाषी तीनों राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सत्तासीन भाजपा के हाथों से सत्ता खिसकती नज़र आ रही है। 

In-thre-states-the-BJP-can-slip-power

Read More : बस्तर की 12 सीटों में किसको मिलेगी जीत, किसको मिलेगी हार... मतगणना से पहले जानिए क्या होगा सूरते-हाल... क्या कहता है बस्तर के सीनियर पत्रकारों का Exit Poll...पढ़िए ये रिपोर्ट!

    सुबह 11 बजे तक के रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे करते हुए अच्छी बढ़त बना ली है और इन राज्यों से भाजपा के लिए आ रहे संकेत अच्छे नहीं हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश में अभी भी दोनों पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला है। जबकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सीटों का अंतर इतना बढ़ता नज़र आ रहा है कि कांग्रेस जीत के करीब खड़ी नज़र आ रही है। 

In-thre-states-the-BJP-can-slip-power

Read More :  छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई... इंद्रावती नदी से 10 लाख की लकड़ी बरामद, वन माफिया ले जा रहे थे तेलंगाना!

    इसके अलावा अन्य दो राज्यों तेलंगाना में केसीआर निर्णायक बढ़त के साथ सरकार बनाती दिख रही है। वहीं मिजोरम के रुझानों में एमएलएफ भी बहुमत के आंकडे के पार पहुंच चुकी है। बता दें कि अभी काउंटिंग चल रही है और दोपहर तक तस्वीर साफ होने लगेगी कि सत्ता का ऊंट किस करवट बैठ रहा है और विधानसभाओं की अगली तस्वीर कैसी होने वाली है। 

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत की ओर! बस्तर संभाग की 8 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पीछे, जानिए क्या कहते है आंकड़े