रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू आगामी 15 मार्च को फेसबुक Live के जरिये जनता से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान वे मतदाताओं के निर्वाचन संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ ही उनके सवालों के जवाब भी देंगे।
यह भी पढ़िए : 10 फीसदी वोटर्स के 'एपिक कार्ड' नहीं, तीन माह में बढ़े एक हजार मतदाता... इस बार 8 थर्ड जेण्डर वोटर भी करेंगे मतदान
शुक्रवार 15 मार्च को दोपहर 12 से 1 बजे तक सीईओ कार्यालय के फेसबुक पेज पर स्वयं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी लाइव रहेंगे। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू लोकसभा निर्वाचन की गतिविधियों और निर्वाचन आयोग द्वारा किए जा रहे नए प्रयोगों की भी जानकारी देंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के आफिशियल फेसबुक पेज पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें श्री साहू जनता को आचार संहिता उल्लंघन की सीधे शिकायत करने हेतु लांच किए गए मोबाइल एप 'सी-विजिल' की भी जानकारी देंगे। इस अवधि में आम लोग अपनी जिज्ञासा और सवाल फेसबुक पेज पर दर्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!
बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीते विधानसभा चुनाव के दौरान भी आम नागिरकों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और ट्वीटर पर सीधा संवाद स्थापित किया था। आमजनों को मतदान के प्रति जागरूक करने शुरू की गई उनकी यह पहल काफी प्रभावी रही है।
Read More : 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव का मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू
Read More : 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव का मतदान... 23 मई को घोषित होंगे नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू