बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। पुलिस पार्टी ने एनकाउंटर में मारे गए सभी माओवादियों के शव के साथ ही 1 दर्जन हथियार भी बरामद किया है।
बीजापुर SP मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि गुरुवार की सुबह DRG और STF की जॉइन्ट पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान माड़ इलाके के जंगलों में नक्सलियों से जवानों की भिड़ंत हो गई।
Read More : छत्तीसगढ़ में सरकार गंवाने के बाद भाजपा दफ्तर की कटी बिजली... वजह जान कर चौंक जाएंगे आप!
SP के मुताबिक दोनों ओर से काफी देर तक एक्सजेंज ऑफ फायरिंग हुई। जवानों ने अदम्य साहस दिखाते हुए माओवादियों का मुकाबला किया और 10 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल नक्सलियों के शव व हथियारों को मुख्यालय लाने की तैयारियां की जा रही है।

Read More : नक्सलियों की साजिश को जवानों ने किया नाकाम...सड़क पर लगे 3 किलो के IED को किया बरामद, हादसा टला
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की नई सरकार के गठन के बाद बस्तर में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवानों को इस सफलता के लिए बधाई दी है।
Read More : नक्सलगढ़ में फोर्स ने लगाया शिविर, ग्रामीणों से बोले CRPF अफसर- माओवाद से नहीं, आपसे है सरोकार!

एक टिप्पणी भेजें