Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

प्रशासन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रशासन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

चुनाव के दौरान नशाखोरी की तो नप जाएंगे मतदान कर्मी... सभी 245 पोलिंग पार्टियों ने दी कलेक्टोरेट में हाजिरी, 8 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से जाएंगे 40 दल


पंकज दाऊद @ बीजापुर। आम चुनाव में  11 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के लिए सभी 245 दलों ने रविवार को कलेक्टोरेट में आमद दे दी। इनमें से 40 दलों को हेलीकॉप्टर और 10 दलों को सोमवार की सुबह सड़क मार्ग से रवाना किया जाएगा। आला अफसरों ने मतदान कर्मियों को चेताया है कि ड्यूटी के दौरान नशाखोरी की तो वे नप जाएंगे। 






सूत्रों के मुताबिक रविवार की सुबह से ही कर्मचारी कलेक्टोरेट पहुंच अपनी हाजिरी दे रहे हैं। सभी कर्मी पहुंच गए हैं। 50 दलों को मतदान सामग्री दे दी गई है। इनमें से 40 दल सोमवार की सुबह पांच बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। इसके बाद 10 टीमों को सड़क मार्ग से भेजा जाएगा। 9 अप्रैल को 45 दलों को हेलीकॉप्टर से भेजा जाएगा। 



नोडल अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने बताया कि 9 अप्रैल को जाने वाले मतदान दलों को 8 अप्रैल को मतदान सामग्री दी जाएगी। इसी तरह 10 अप्रैल को रवाना होने वाले दलों को 9 अप्रैल को सामान दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी दल आ गए हैं। 



इनके अलावा 182 रिजर्व दलों ने भी आमद दे दी है। कलेक्टर केडी कुंजाम एवं एसपी गोवर्धन ठाकुर ने रविवार की दोपहर एक बजे मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को फ्री और फेयर इलेक्शन के टिप्स दिए। 


बता दें कि विधानसभा चुनाव में एक कर्मचारी को नशे की हालत में हेलीकॉप्टर में चढ़ने के कारण निलंबित कर दिया गया था। इस बार भी अफसरों ने कर्मियों को नशापान से दूर रहने की हिदायत देते कार्रवाई के लिए चेताया है। 




टेण्ट में डाला डेरा:    कर्मचारियों के रहने सोने के लिए बड़े टेण्ट की व्यवस्था कलेक्टोरेट परिसर में की गई है और उन्हें कहीं भी जाने से मना किया गया है क्योंकि किसे कब कहां भेजा जाएगा, इसे कभी भी बताया जा सकता है। कर्मचारी अपना सामान लेकर आए हैं। कुछ कर्मियों ने खाने-पीने के सामान भी केन्द्र तक ले जाने की व्यवस्था कर रखी है।




जिले के सभी 245 बूथ संवेदनशील, 85 मतदान दल हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे केन्द्रों तक...8 अप्रैल से मतदान कर्मियों की रवानगी होगी शुरू


पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले के सभी 245 केन्द्रों को संवेदनशील माना गया है और लोक सभा चुनाव के दौरान माओवादी हलचल समेत इलाके की भौगोलिक विषमता के मद्देनजर 85 दलों को हेलीकॉप्टर से भेजने की तैयारी की जा रही है।






सूत्रों के मुताबिक जिले में 245 मतदान केन्द्र हैं और इनमें से सभी संवेदनशील केन्द्रों की श्रेणी में आते हैं। इनमें से 129 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। बताते हैं कि 11 अपै्रल को मतदान होना है और मतदान कर्मियों को कलेक्टोरेट परिसर में 7 अपै्रल को ही आमद देने बुला लिया गया है।


8 अप्रैल से दलों की रवानगी शुरू हो जाएगी। दस अप्रैल तक सभी दलों को बूथ में पहुंचना जरूरी है। दल में पीठासीन अधिकारी के अलावा तीन मतदान अधिकरी होंगे। इनके अलावा 20 फीसदी रिजर्व दल होंगे। इन सभी को चुनाव तक कलेक्टोरेट परिसर में रहना होगा। इनके लिए रूकने की व्यवस्था की गई है।




कलेक्टर केडी कुंजाम एवं जिला पंचायत के सीईओ डी राहूल वेंकट ने शनिवार की दोपहर इंतजामात का जायजा लिया। मतदान कर्मियों को जाने से पहले ईडीसी यानि इलेक्शन ड्यूटी सर्टिंफिकेट दिए जा रहे हैं। उनकी ड्यूटी जहां होगी, वे वहीं मतदान करेंगे।



पुलिस के जवान पोस्टल बैलेट से वोट डालेंगे। कर्मियों को मदद या जानकारी के लिए कलेक्टोरेट में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

नवीन कन्या माध्यमिक शाला बीजापुर में दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाया गया है। इनमें सभी कर्मी दिव्यांग होंगे। इनके अलावा कुछ केन्द्रों को मॉडल बूथ बनाया गया है। यहां टेण्ट एवं अन्य सुविधाएं होंगी।


संगवारी बूथों पर महिलाकर्मियों की ड्यूटी:  जिले में एक दिव्यांग एवं दो संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कन्या प्राथमिक शाला भैरमगढ़ एवं जनपद पूर्व माध्यमिक शाला में संगवारी केन्द्र होंगे। इनमें सभी कर्मी महिलाएं ही होंगी।


10 बूथों से लाइव वेब कास्टिंग:   जिले में दस ऐसे बूथ होंगे, जहां के क्रियाकलाप लाइव होंगे। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया इस पर निगरानी रखेगा। बीजापुर में आठ व भैरमगढ़ में दो बूथ होंगे। अच्छे नेटवर्क वाले स्थानों पर ही ऐसे बूथों को स्थापित किया गया है ताकि कोई अड़चन ना आ सके।




चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले 2 शिक्षक सस्पेंड... सुकमा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कार्रवाई!


सुकमा @ खबर बस्तर। लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत चुनाव कार्य मे लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार ने निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने पर जिले के 2 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।





जानकारी के मुताबिक जिन शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है उनमें सुकमा विकासखण्ड के शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर और छिंदगढ़ विकासखण्ड के प्रधान पाठक सुरेश कुमार कश्यप शामिल हैं।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान सुकमा जिले में  निलंबन की यह पहली करवाई है। बीते साल विधानसभा  निर्वाचन के दौरान भी लापरवाह कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है।



नक्सल प्रभावित इस जिले के 111 पोलिंग बूथ किए गए शिफ्ट... वोटिंग से हफ्तेभर पहले निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला, देखिए मतदान केन्द्रों की पूरी लिस्ट!


बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के 111 मतदान केन्द्रों को निर्वाचन आयोग द्वारा विस्थापित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा इन केन्द्रों को विस्थापित (शिफ्टिंग) किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर अनुमोदन करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।


05-Naxal-affected-111-polling-booth-shifts-of-Bijapur-district

बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट के अंतर्गत गुरूवार 11 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इससे ठीक एक सप्ताह पहले निर्वाचन आयोग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी केडी कुंजाम ने इसकी जानकारी समस्त राजैनैतिक दल एवं उनके प्रतिनिधियों को दे दी है।



यह हैं विस्थापित किए गए मतदान केन्द्र...

  • करकावाड़ा थानागुडी करकावाड़ा, को रेसिडेंसियल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 01, नेतीवाड़ा थाना गुडी नेतीवाड़ा को रेसिडेंसियल स्कुल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र02, सेण्ड्रा थानागुडी सेण्ड्रा को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.01, चेरपल्ली थानागुडी चेरपल्ली को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.02, अन्नापुर थानागुडी अन्नापुर को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.03

  • मटटीमरका प्रा.शा. भवन मटटीकरमा को प्राथमिक शाला भवन वाडला कक्ष क्र 02, पीलूर थानागुडी पीलूर को को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.04, बडेकाकलेर थानागुडी बडेकाकलेर को शा.क.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.05, इरपागुटटा थानागुडी इरपागुटटा को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.02, एडापल्ली थानागुडी एडापल्ली को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.03, पालसेगुण्डी थानागुडी पालसेगुण्डी को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.04

  • नेतीकाकलेर थानागुडी नेतीकाकलेर को रेसिडेसिंयल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 03, दुडेपल्ली  थाना दुडेपल्ली को को रेसिडेसिंयल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 04, कुगलेर को थानागुडी कंुगलेर को पुराना हाई स्कूल बेदरे, केरपे थानागुडी केरपे को रेसिडेसिंयल स्कूल पोटाकेबिन करकेली कक्ष क्र 05, रेगावाया थानागुडी रेगावाया को कन्या आश्रम करकेली

  • मुकावेली थाना गुडी मुकावेली को पुराना बालक आश्रम फरसेगढ कक्ष क्र 01, सागमेटा थानागुडी सागमेटा को पुराना बालक आश्रम फरसेगढ कक्ष क्र 02, कांडलापर्ती थानागुडी कांडलापर्ती को शा.बा.उ.मा.वि. भोपालपटनम कक्ष क्र.05, चन्दुर मा.शा.भवन चन्दुर को सामुदायिक भवन भद्राकाली  अन्नाराम प्रा.शा. भवन अन्नाराम को प्राथमिक शाला भवन कोत्तुर कक्ष क्र 02, पोषणपल्ली  प्रा.शा. भवन पोषणपल्ली को माध्यमिक शाला भवन पेदामाटूर कक्ष क्र 02, चिन्नामाटुर प्रा.शा. भवन चिन्नामाटुर को ग्राम पंचायत भवन रूद्रारम कक्ष क्र 01



  • अर्जुनली प्रा.शा.भवन अर्जुनली को हाई स्कूल भवन रूद्रारम कक्ष क्र 04, कारकावाया प्रा.शा. भवन करकावाया को आश्रम शाला भवन देपला कक्ष क्र 02, दम्पाया प्राथमिक शाला भवन दम्पाया को माध्यमिक शाला भवन दुधेड़ा कक्ष क्र 01, बन्देपर्रे थानागुडी बन्देपर्रे को माध्यमिक शाला भवन पेगड़ापल्ली कक्ष क्र 02, एडकापल्ली थाना एडकापल्ली बालक आश्रम जारामरका करकेली कक्ष क्र 01

  • जारामरका थानागडी जारामरका को बालक आश्रम जारामरका करकेली कक्ष क्र02, नुगूर थानागुडी नुगुर को माध्यमिक शाला बेदरे कक्ष क्र 01, लंकामाड़ थानागुडी लंकामाड को प्रयोगषाला भवन हाई स्कुल बेदरे कक्ष क्र 01, मुरूमवाडा थानागुडी मुरूमवाडा को प्रयोग भवन हाई स्कुल बेदरे कक्ष क्र 02, को जाटलूर थानागुडी जाटलूर को पंचायत भवन बेदरे, बोटेरे थानागुडी बोटरे को पुराना पंचायत भवन हुर्रागुबाली बेदरे



  • कोमहु थाना गुडी कोमहू को माध्यमिक शाला पुसनार कक्ष क्र 01, आकलंका प्राथमिक शाला भवन आकलंका  को प्राथमिक शाला कुटरू कक्ष क्र03, गुटटामंगी नवीन प्राथमिक शाला भवन गुटटामंगी पुराना प्राथमिक शाला मंगापेठा, जैगुर 1 बालक आश्रम भवन जैगुर प्राथमिक शाला भवन माटवाडा कक्ष क्र 02, जैगुर 2 बालक आश्रम भवन जैगुर प्राथमिक शाला भवन माटवाडा कक्ष क्र 03

  • मोरमेड 1 प्राथमिक शाला भवन मोरमेड हाई स्कुल भवन तोयनार कक्ष क्र02, मोरमेड 2 प्राथमिक शाला कचलाराम को हाई स्कुल भवन तोयनार कक्ष क्र 03 कान्दुलनार प्रा.शा. भवन कान्दुलनार को प्राथमिक शाला भवन चिन्नाकवाली कक्ष क्र02, उस्कालेड प्रा.शा. भवन उस्कालेड को हाई स्कुल मददेड कक्ष क्र 04 मिनकापल्ली  प्रा.शा. भवन मिनकापल्ली को हाई स्कुल भवन पामगल कक्ष  क्र 03

  • वंगापल्ली प्राथमिक शाला भवन वंगापल्ली को प्राथमिक शाला भवन मद्देड कक्ष क्र-03, मीनूर प्रा.शा. भवन मीनूर को प्राथमिक शाला भवन केसाईगुडा कक्ष क्र-02, लोदेड़ प्रा.शा. भवन लोदेड़ को हाईस्कूल भवन पामगल कक्ष क्र-02,संकनपल्ली जनपद प्रा.शा.संकनपल्ली को ज.प्रा.शा. भवन कोंगुपल्ली कक्ष क्र-02

  • एंगपल्ली जनपद प्रा.शा.भवन एंगपल्ली को प्राथमिक शाला भवन कोंगुपल्ली कक्ष क्र-03, सन्ड्रेल  प्रा.शा. भवन सेन्ड्रल को प्राथमिक शाला भवन मोदकपाल कक्ष क्र-03, छोटेतुमनार प्र्रा.शा.भवन छोटेतुमनार को प्राथमिक शाला भवन जांगला, कोतरापाल थानागुड़ी कोतरापाल को माध्यमिक शाला कोतरापाल राहत शिविर माटवाडा


  • इदेर थानागुड़ी भवन इदेर को प्राथमिक शाला चिहका कक्ष क्र-02, बड़ेपल्ली थानागुड़ी बड़ेपल्ली  को माध्यमिक शाला चिहका कक्ष क्र-01, विरियाभूमि आंगनबड़ी  भवन बिरियाभूमि को प्राथमिक शाला भवन चिहका कक्ष क्र-03, ताकीलोड थानागुड़ी ताकीलोड को प्राथमिक शाला भवन भैरमगढ़ पत्तागोदाम पारा, डूंगा माध्यमिक शाला कन्या आश्रम भवन डूंगा को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्रं-02

  • पीडियाकोट बालक आश्रम पीडियाकोट को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्रं.-03, कलहाजा  थानागुड़ी कलहाजा को माध्यमिक शाला पुसनार कक्ष क्रं.-02, थुलथुली आश्रम शाला भवन थुलथुली को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-01 (विस्तापित सडार), बेेंगलूर प्राथमिक शाला भवन बेेंगलूर को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-05 (विस्तापित सडार)


  • बाकेली थानागुड़ी बाकेली को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-02 (विस्तापित सडार), मंगनार-1 मा.शाला भवन मंगनार कक्ष क्रंमाक-1 को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-03 (विस्तापित सडार), मंगनार-2 मा.शाला भवन मंगनार कक्ष क्रंमाक-2 को बालक आश्रम गोमटेर कक्ष क्रं.-04 (विस्तापित सडार), पल्लेवाया थानागुड़ी पल्लेवाया को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा)कक्ष क्र.-01

  • धरमा थानागुडी धरमा को माध्यमिक शाला चिहका अतिरिक्त कक्ष क्रं.- 02, बेलनार-1 थानागुड़ी बेलनार कक्ष क्रंमाक-01 को बालक आश्रम निराम (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्र.-04, बेलनार-2 थानागुड़ी बेलनार कक्ष क्रंमाक-02 को आदर्ष  आंगनबाडी (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्र.-01, बेलनार-3 थानागुड़ी बेलनार को प्राथमिक शाला (नेलसनार हेमलापारा) कक्ष क्र.-02

  • भटवाडा  बालक आश्रम शाला भवन भटवाड़ा माध्यमिक शाला भवन चिहका अति0 कक्ष क्रं.-03, कडेर प्राथमिक शाला भवन कडेर को प्राथमिक शाला भवन पेदाकोडेपाल कक्ष क्रं.-02, संतषपुर  प्रा.षाला भवन कन्हई्रगुड़ा कक्ष क्रं.-02, मनकेली थानागुड़ी मनकेली को प्रा.शा. कन्हईगुड़ी कक्ष क्र.-01, लंकापल्ली नवीन पूर्व माध्यमिक शाला लंकापल्ली को जनपद प्राथमिक शाला इलमिडी कक्ष क्र.-02

  • पदेडा पूर्व मा.शाला भवन पदेडा को जनपद पूर्व माध्यमिक शाला भवन चेरपाल कक्ष क्रं.-02, कडेनार आंगनबाड़ी भवन कडेनार को जनपद प्रा.शा.कोयाईटपाल कक्ष क्रं.-02, चेरकन्टी  प्रा.शा. भवन चेरकन्टी को बालक आश्रम रेडडी कक्ष क्रं.-07, पेदाजोजेर थानागुड़ी पेद्दाजोजेर को बालक आश्रम रेडडी कक्ष क्रं.-03


  • कमकानार थानागुडी कमकानार को बालक आश्रम रेडडी कक्ष क्र 05, पुलादी बालक आश्रम माध्यमिक शाला भवन केतुलनार को पंचायत भवन पिनकोण्डा, हल्लुर थाना गुडी हल्लूर को माध्यमिक शाला केषकुतुल कक्ष क्र 02, बेचापाल थानागुडी बेचापाल को पूर्व माध्यमिक शाला मिरतुर कक्ष क्र01, पुसनार 1 अस्थायी मतदान केन्द्र पुसनार 1 को जनपद मा.शा. गंगालूर कक्ष क्र 01

  • पुसनार 2 अस्थायी मतदान केन्द्र पुसनार 2 को जनपद मा.शा. गंगालूर कक्ष क्र02, पुसनार 3 अस्थायी मतदान केन्द्र पुसनार 3 को जनपद मा.शा. गगालूर 03, मल्लूर थानागुडी मल्लूर को शा.उ.मा. शा.गंगालूर कक्ष क्र 01, पालनार थानागुडी पालनार को शा.उ.मा.वि चेरपाल कक्ष क्र04, सावनार थानागुडी सावनार को शा.उ.मा.वि. चेरपाल कक्ष क्र03

  • पेदाकोरमा थानागुडी पेदाकोरमा को शा.उ.मा.वि. चेरपाल 14 सेमलडोडी प्रा.शा.भवन सेमलडोडी को जनपद प्राथमिक शाला भवन इलमिडी कक्ष क्र 03, लिंगागिरी प्रा.शा. भवन लिंगागिरी को पोटाकेबिन बासागुडा कक्ष क्र 01, धरमापुर 1 प्रा.शा. भवन धरमापुर को पोटाकेबिन कक्ष क्र02, धरमापुर आंगनबाडी भवन धरमापुर को पोटाकेबिन कक्ष क्र 03

  • पिडिया थानागुडी पिडिया को शा.उ.मा.शाला गंगालुर कक्ष क्र 02, अण्डरी 1 थाना गुडी अण्डरी कक्ष क्र 1 को शा.उ.मा.शाला गंगालुर कक्ष क्र 03, अण्डरी 2 थानागुडी अण्डरी कक्ष क्र. 02 को शा.उ.मा.शाला गंगालुर कक्ष क्र 04, तर्रेम अस्थायी मतदान केन्द्र तर्रेम को बालक आश्रम सारकेगुडा कक्ष क्र 02, पुसबाका अस्थायी मतदान केन्द्र को पोटाकेबिन बासागुडा कक्ष क्र 05

  • मारूढबांका- 1 पंचायत भवन मारूढबाकां कक्ष क्र 1 को जनपद प्रा.शा. उसूर कक्ष क्र 01, मारूढबांका -2 पंचायत भवन मारूढबाकां कक्ष क्र2 को हाई स्कुल तिम्मापुर, मारूढबांका - 3 पंचायत भवन मारूढबाकां कक्ष क्र3 को जनपद प्रा.शा. उसूर कक्ष क्र02, भुसापुर थानागडी भुसापुर को ग्राम पंचायत भवन उसूर, पुजारी कांकेर थानागुडी पुजारी कांकेर को आंगनबाडी भवन थाना पारा उसूर
  • कोत्तापल्ली प्रा.शा. भवन कोत्तापल्ली को पीएमटी छात्रवास उसूर, धरमारम 1 प्रा. शा. भवन धरमारम कक्ष  1 को शा. उ. मा.वि. पामेड कक्ष क्र 02, धरमारम 2 प्रा.शा. भवन धरमारम कक्ष  2 को शा. उ. मा.वि. पामेड कक्ष क्र03, कोण्डापल्ली थानागुडी कोण्डापल्ली  को पोटाकेबिन बासागुडा कक्ष क्र 04

  • दारेली 1 थानागुडी दारेली को हाई स्कुल पामेड कक्ष क्र 01, दारेली 2 थानागुडी दारेली को हाई स्कुल पामेड कक्ष क्र 03, काउरगटटा अस्थायी प्रा.शा. काउरगटटा को हाई स्कुल पामेड़ कक्ष क्र 03 एवं यमपुर अस्थायी प्रा.शा. यमपुर को पुराना प्राथमिक शाला पामेड़ विस्थापित (शिफ्टिंग) किया गया है।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा... बोले- नक्सलवाद है चुनौती पर सुरक्षा के माकूल हैं इंतजाम


बीजापुर @ खबर बस्तर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने जिले में लोक सभा चुनाव की तैयारियों को संतोषप्रद बताते कहा कि कोई खामी नहीं है। विस चुनाव के मुकाबले कम फोर्स की बात को टालते उन्होंने कहा कि फोर्स कम नहीं काफी है।


03-Chief-Electoral-Officer-examined-the-preparations-for-the-elections

यहां कलेक्टोरेट में पत्रकारों से चर्चा में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा कि वे यहां तैयारियों का जायजा लेने आए थे और ईवीएम, वीवीपैट एवं स्ट्रॉंग रूम का उन्होंने मुआयना किया। थोड़ी बहुत कमी थी, उसे पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल चुनाव की पूरी तैयारी है। ईवीएम और वीवीपैट चेक किए जा रहे हैं और इसके लिए इंजीनियर भी आ गए हैं। 





सीईओ सुब्रत साहू ने स्वीकार किया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में नक्सलवाद चुनौती है। उन्होंने लोगों से बगैर दबाव व भय के मतदान की अपील करते कहा कि शांतिपूर्ण मतदान की उम्मीद है। 



एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर चिंता की बात नहीं है। विस चुनाव में पिछले विस चुनाव के मुकाबले 10 से 15 फीसदी पोल परसेंट बढ़ा था। पत्रवार्ता के दौरान कलेक्टर केडी कुंजाम भी मौजूद थे।




संवादहीनता के चलते हुई दिक्कत:   गंगालूर एवं अन्य स्थानों पर विधानसभा चुनाव के दौरान मीडियाकर्मियों को पास होने के बावजूद मतदान केन्द्र परिसर में घुसने नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। संवादहीनता के कारण ऐसा हुआ होगा। उन्होंने कलेक्टर केडी कुंजाम से भविष्य में ऐसी समस्या ना आने देने की बात कही।

20 कामगारों के भरोसे नगर पालिका का कचरा... साप्ताहिक हाट में कूड़े का ढेर, लोग परेशान


बीजापुर @ खबर बस्तर। नगरपालिका में साफ सफाई के लिए केवल 20 कामगार ही हैं और वे ही रात व दिन में सफाई का काम करते हैं। सीमित कामगारों के कारण रविवार के साप्ताहिक हाट में गंदगी पसरी रहती है और इससे लोग परेशान होते हैं। 


01-Waste-in-the-weekly-market

सूत्रों के मुताबिक पालिका के पास अभी 20 सफाई कामगारों को रखने का फरमान है जबकि इसी मार्च तक सात अतिरिक्त कामगार रखने की इजाजत विभाग की ओर से दी गई थी। पालिका के पास कचरा ढोने के लिए दो ट्रैक्टर और तीन ऑटो टिप्पर हैं। टिप्पर डोर टू डोर जाकर कचरा ले आते हैं। 


सुबह 6 से 11 बजे और फिर शाम 6 से 10 बजे तक उनका काम होता है। ये रात में सड़क की सफाई भी करते हैं। 



सीएमओ पवन कुमार मेरिया के मुताबिक सोमवार की सुबह साप्ताहिक बाजार से कचरा उठा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि कचरा व्यापारी एक स्थान पर नहीं रखते हैं और इससे बाजार में गंदगी फैल जाती है। आपसी समझ से व्यापारियों को कचरा एक स्थान पर फेंकना चाहिए। 


सीएमओ के मुताबिक पालिका के सीमित कामगारों को समय-समय पर सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक भवन, हेलीपैड, मतदान केन्द्र एवं अन्य स्थानों पर भी सफाई के लिए भेजा जाता है। 


सीएमओ पवन मेरिया का कहना है कि बाजार में शेड बना दिया गया है। इससे बारिश और गर्मी में कोई परेशानी विक्रेताओं को नहीं होगी। एक रूपए में पांच लीटर पानी वॉटर एटीएम से दिया जा रहा है। इसके अलावा लाइट का इंतजाम है। उन्होंने बताया कि चिकन मार्केट का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। मछली विक्रेताओं के लिए अलग से शेड बनाया जाएगा। 


अब टैक्स नहीं:   बाजार में सालों से विक्रेताओं से टैक्स लिया जाता था। एकदम छोटे व्यापारियों से ये टैक्स नहीं लिया जाता था। अब किसी से टैक्स नहीं लिया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि सात माह पहले नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से एक आदेश आया था। इसमें सब्जी विक्रेताओं से टैक्स लेने से मना किया गया है। 

पुलिस सबसे बड़ी बकायेदार, बिजली का 4 करोड़ बकाया... स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई विभागों पर है लाखों की देनदारी...जानिए, किस विभाग का कितना है बिजली बिल बकाया!


    पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले में छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के जनवरी तक सरकारी विभागों और निजी उपभोक्ताओं के 5.74 करोड़ रूपए बकाया है। इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर पुलिस विभाग है। इस पर करीब 4 करोड़ रूपए का बकाया है।

28-Lakhs-of-rupees-have-outstanding-electricity-bills-on-govt-departments

    सीजीएसपीडीसीएल के ईई पीआर साहू के मुताबिक निजी उपभोक्ताओं के करीब एक करोड़ रूपए का बकाया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग पर 24 लाख, शिक्षा विभाग पर 15 लाख, नगरपालिका पर 10 लाख एवं लोक निर्माण विभाग पर 9 लाख रूपए का बकाया है। उन्होंने बताया कि जिले में विद्युतीकरण का काम चल रहा है। सभी गांवों तक बिजली पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

Read More :  न्यूनतम आय योजना से देश के 20 फीसदी गरीब परिवार होंगे लाभान्वित... 'न्याय' का खाका ले गांव-गांव में दस्तक देंगे कांग्रेसी

बता दें कि इन सरकारी विभागों का बीते कई महीनों से बिजली बिल बकाया है और मार्च क्लोजिंग के दौरान भारी भरकम राशि वसूलने में विद्युत वितरण कंपनी के अफसरों के हाथ पांव फूल रहे हैं।
    
Read More :  अनोखी प्रेम कथा: मुर्गी और मोबाइल लौटाकर माशूका ने बॉयफ्रेण्ड को किया हासिल... जानिए महिला के फेर में फंसे युवक ने कैसे छुड़ाया पीछा!

    ईई के मुताबिक कुछ ही स्थानों पर माओवादी गतिविधियों के कारण पोल गाड़ने और ट्रांसफार्मर लगाने में परेशानी हुई। सबसे पहले नक्सलियों ने गंगालूर में करीब दो सौ खंभों को गिरा दिया और ट्रांसफार्मर जला दिया। वहीं भैरमगढ़ ब्लॉक के उसपरी में करीब 50 खंभे गिरा दिए गए। यहां ट्रांसफार्मर भी नक्सलियों ने तोड़ दिया। इसके अलावा भैरमगढ़ ब्लॉक के ही गुड़साकल में नक्सलियों ने खंभे गिरा दिए।

यह भी पढ़िए : BJP का दामन थामने वाले 16 अफसरों ने दिया इस्तीफा... भाजपा से हुआ मोहभंग, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को झटका!

सब स्टेशन का काम धीमा:    सूत्रों के मुताबिक बारसूर से ईएचटी लाइन लाने और नुकनपाल में 40 एमवीए का पॉवर सब स्टेशन बनाने का ठेका नई दिल्ली की ए टू जेड कंपनी ने लिया है। अभी 24 खंभे लगाए जाने हैं।

Read More :  भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश सरकार पर जमकर चले जुबानी तीर... बैदू ने भरी हूंकार, कहा- मोदी हैं जरूरी, देश की अस्मिता का सवाल! 

    सब स्टेशन का काम 60 फीसद हो गया है। ये ठेका 28 नवंबर 2016 में कंपनी ने लिया था। इसकी मियाद 19 जुलाई 2018 थी। इस तारीख तक सब स्टेशन का संचालन शुरू हो जाना था लेकिन काम कच्छप चाल से चल रहा है।

Read More :  कांग्रेस को 'मेगा लीड' दिलाने की जुगत में ‘विक्रम ब्रिगेड’... कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे मंत्री लखमा व प्रत्याशी बैज