Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

जरा हटके लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जरा हटके लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

स्कूल में नहीं था टॉयलेट... बच्‍ची ने प्रिंसिपल को दी अर्जी, लिखा- काट दीजिए मेरा नाम, नहीं पढ़ना मुझे यहां !


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' तो आपने देखी ही होगी... यूपी के आगरा में इस फिल्म की कहानी जैसा ही एक मामला सामने आया है। यहां के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची ने प्रिंसिपल को आवेदन लिखकर स्कूल में टॉयलेट नहीं होने की शिकायत की है। बच्ची ने अर्जी में इससे हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए स्कूल से नाम कटवाने का आग्रह किया है। 

स्कूल में नहीं था टॉयलेट... बच्‍ची ने प्रिंसिपल को दी अर्जी, लिखा- काट दीजिए मेरा नाम, नहीं पढ़ना मुझे यहां !
- प्रतीकात्मक तस्वीर
        आगरा के प्राचीन प्राथमिक कन्या विद्यालय, जगदीशपुरा में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली खुशी ने स्कूल में शौचालय नहीं होने के कारण प्रिंसिपल को आवेदन देकर यहां नहीं पढ़ने की इच्छा जाहिर की है। बच्ची का कहना है कि स्कूल में टॉयलेट नहीं है, जिसके चलते उसे और बाकी बच्चियों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में उसने यहां नहीं पढ़ने का फैसला किया है। 



     ईटीवी यूपी की खबर के मुताबिक, खुशी बताती है कि स्कूल में शौचालय नहीं है जिससे सभी बच्चियां परेशान हैं। ठंड के दिनों में प्यास कम लगती थी, इसलिए टॉयलेट भी जाने की जरूरत नहीं होती थी। लेकिन अब गर्मी आ रही है। अब हमें ज्यादा प्यास लगेगी। अगर ज्यादा पानी पिएंगे तो कई बार टॉयलेट भी जाना पड़ेगा। स्कूल में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है। इसलिए मैंने अपना नाम कटवाने के लिए प्रिंसिपल को प्रार्थनापत्र दिया है।



       बता दें कि 50 साल पुराने इस स्कूल में सिर्फ शौचालय की समस्या से ही बच्चे दो-चार नही हो रहे हैं। यहां बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त क्लास रूम तक नहीं हैं। बच्चे खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय की हालत भी बहुत ही जर्जर है। बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन भी खुले में ही बनता है। 



      गौरतलब है कि आगरा में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रामबाग के सीता नगर के प्राथमिक शाला में टॉयलेट नही होने के कारण चार छात्राओं ने स्कूल की दहलीज पर कदम रखना छोड़ दिया था। वहीं इसी स्कूल की 2 दर्जन से अधिक छात्राओं ने भी अपना नाम कटाने का ऐलान किया था।

EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !

2/06/2018


        बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके के जंगलों में एक डाॅक्टर को बंदूक लिए सीआरपीएफ के जवानों के साथ गश्त में देखा जा सकता है। ये डाॅक्टर जंगल में मुठभेड़ होने पर घायल नक्सलियों की जान बचा सकते हैं और उन पर हमला हुआ तो वे जान ले भी सकते हैं। 
       
 EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' ये कैसी दोस्ती..?  पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !
         दरअसल, ये चिकित्सक हैं सीआरपीएफ की 85 बटालियन के डिप्टी कमाण्डेंट डाॅ. सुनील धाकड़। वे बटालियन में बतौर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। वे करीब ढाई साल से यहां पदस्थ हैं। पहले वे कैम्प में ही जवानों व ग्रामीणों का उपचार करते थे। 85 बटालियन में कमाण्डेंट सुधीर कुमार की पोस्टिंग के बाद वे गांवों में ग्रामीणों के इलाज के लिए जाने लगे। फिर कमाण्डेंट की प्रेरणा पर वे आॅपरेशन में जा रहे हैं। 



         डाॅ. धाकड़ का कहना है कि उनके पेशे का धर्म लोगों की जान बचाना है लेना नहीं। वे गश्त में इसलिए भी जाते हैं क्योंकि वहां घायल जवानों को तुरंत उपचार मिल जाए। वे मुठभेड़ के दौरान घायल और पकड़े गए नक्सलियों का भी उपचार करेंगे। हालांकि, अब तक ऐसी स्थिति नहीं आई है, लेकिन उन्होंने गश्त के दौरान एक बार नक्सलियों को गोली चलाकर भागते देखा था। 

 EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' ये कैसी दोस्ती..?  पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां ! 2

Read More :  किडनी की बीमारी से जूझ रही नेहा की मदद को उठ रहे सैकड़ों हाथ... किडनी ट्रांसप्लांट कराने 'चैरिटी शो' करवा रहे जगदलपुरियंस      

       उनका कहना है कि सीआरपीएफ हमेशा अहिंसा की पक्षधर रही है और कमाण्डेंट सुधीर कुमार हमेशा सरेण्डर की अपील करते रहे हैं। यदि मुठभेड़ के दौरान कोई हथियार डाल देता है तो उसका स्वागत है लेकिन जवानों पर हमला करने वाले नक्सलियों को छोड़ा भी नहीं जाएगा। 

                   ग्रामीण खुद आते हैं इलाज कराने
        कमाण्डेंट सुधीर कुमार का कहना है कि उनके कार्यक्षेत्र में आने वाले 70 गांवों के लोग कैम्प में खुद चलकर इलाज करवाने आते हैं। बड़ी संख्या में मरीजों को उपचार सीआरपीएफ के माध्यम से किया गया है। 



       गंभीर केस आने पर मरीजों को रिफर किया जाता है और इसका पूरा खर्च बटालियन वहन करती है। बटालियन की एक मोबाइल मेडिकल टीम भी है। ये गांवों में जाकर मरीजों का उपचार करती है। बटालियन के मुख्यालय गंगालूर रोड में परिवर्तन कैम्प में भी मरीज आते है।

loading...

यहां के कलेक्टर ने किया कुछ ऐसा की हर तरफ होने लगी चर्चा... आप भी जानिए क्या है वजह

यहां के कलेक्टर ने किया कुछ ऐसा की हर तरफ होने लगी चर्चा... आप भी जानिए क्या है वजह
        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बलरामपुर के कलेक्टर अवनीश शरण एक फिर से सुर्खियों में है। अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाकर समूचे प्रदेश में एक नज़ीर पेश करने वाले डीएम इस बार अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर चर्चा में है। दरअसल, इस पोस्ट में उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपनी बेटी वेदिका के साथ नजर आ रहे हैं। 
       यह तस्वीर इस मायने में बेहद खास है क्योंकि वे अपनी बिटिया के साथ खाना खाते दिख रहे हैं। वह भी कहीं और नहीं, बल्कि बेटी के सरकारी स्कूल में... एक कलेक्टर का बिटिया के साथ स्कूल में मिड डे मील खाते हुए यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। 
      लोगों का कहना है कि डीएम की यह पहल अनुकरणीय है। ऐसी पहल से प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल सकती है। बता दें कि बलरामपुर कलेक्टर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए जिले के अलग-अलग स्कूलों का अक्सर दौरा करते रहते हैं। उनकी इस ताजा पहल ने एक बार फिर इस चर्चा को जन्म दे दिया है कि क्या ऐसा हरेक अफसर और जनप्रतिनिधि नहीं कर सकते, ताकि लोगों के लिए यह एक प्रेरणा बन जाए।