रायपुर @ खबर बस्तर। छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी ने अपनी पत्नी व कोटा विधायक रेणु जोगी को लेकर रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रेणु अगर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। ऐसे में उनकी पार्टी मिसेज जोगी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेगी। जोगी के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़िए : बस्तर में बड़ा दांव खेल सकते हैं जोगी..! बोले- कई IAS और IPS संपर्क में, चुनावी मैदान में उतरने भी तैयार !
दरअसल, अजीत जोगी द्वारा छत्तीसगढ़ में नई पार्टी बनाने के बाद से इस बात को लेकर चर्चा छिड़ी थी कि रेणु जोगी भी अंतत: अपने पति की पार्टी का हिस्सा बनेंगी और छजकां के टिकट पर चुनाव भी लडेंगी। इसी आशंका के चलते कांग्रेस भी उनसे किनारा करने की कवायद में जुटी थी लेकिन जोगी के ताजा बयान के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
Read More : घने जंगलों के बीच नक्सलियों ने खोल रखा था हथियारों का वर्कशॉप... मौके पर पहुंची फोर्स देख कर रह गई दंग, टेक्निकल कैम्प में बनता था मौत का सामान
जोगी ने सिंधिया और कृपलानी परिवार का उदाहरण देते कहा कि देश में ऐसा पहले भी हो चुका है जब एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ चुके हैं। रेणु को कांग्रेस अगर टिकट देती है तो चुनाव लड़ने का निर्णय उनका होगा। जोगी ने साफ किया कि आगामी चुनावों में उनके परिवार से दो सदस्य चुनावी समर में उतरेंगे। हालांकि, अभी अमित का चुनाव लड़ना तय नहीं है।
जोगी ने सिंधिया और कृपलानी परिवार का उदाहरण देते कहा कि देश में ऐसा पहले भी हो चुका है जब एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ चुके हैं। रेणु को कांग्रेस अगर टिकट देती है तो चुनाव लड़ने का निर्णय उनका होगा। जोगी ने साफ किया कि आगामी चुनावों में उनके परिवार से दो सदस्य चुनावी समर में उतरेंगे। हालांकि, अभी अमित का चुनाव लड़ना तय नहीं है।
Read More : चुनाव से पहले रमन सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई IAS का तबादला... बस्तर, बीजापुर और कांकेर के बदले गए कलेक्टर, देखिए ट्रांसफर लिस्टअजीत जोगी के इस बयान के बाद कांग्रेसी खेमे में भी खलबली है। हालांकि, कांग्रेस अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही। पीसीसी के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी का कहना है कि यह जोगी परिवार का आपसी मामला है। इसमें क्या टिप्पणी की जा सकती है। त्रिवेदी ने कहा कि डॉ. रेणु जोगी कांग्रेस की कार्यकर्ता हैं और हर किसी को टिकट मांगने का हक है। वे अगर ऐसा करती हैं तो गलत क्या है। वैसे भी टिकट किसे देना है यह पार्टी तय करेगी।
Read More : बासागुड़ा मुठभेड़ की आंखों देखी : भरे बाजार फायरिंग का मंजर देख रिसर्च फेलो भी पथरा गए... फिर अपनी जान बचाने गाड़ी में ही दुबके रहे
loading...






