न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर के तेज-तर्रार आदिवासी नेता व कोंटा विधायक कवासी लखमा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भूपेश सरकार में उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर बनाए जाने के बाद उनके निरक्षर होने पर भी बहस चल पड़ी है। इन सबके बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने लखमा को लेकर सोशल मीडिया में बड़ी बात कही है।
प्रियंका ने अपने फेसबुक अकाउंट में लखमा को ईमानदार बताते लिखा है कि वे पिछले 20 सालों से विधायक हैं और क्षेत्र के लोगों के हित में काम कर रहे हैं। कवासी को मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने राहुल को बधाई भी दी है।
- प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा...
#छत्तीसगढ़ के कोंटा से जीते कवासी लखमा पढ़-लिख नहीं सकते मगर एक ईमानदार और समझदार नेता हैं जो लोगों के बड़े काम आते रहे हैं और 20 साल से विधायक हैं।
ऐसे अच्छे लोगों को #राहुल गांधी ने पहचाना और अब राज्य के #मंत्रीमंडल में जगह भी दी है। एक अच्छे लीडर की यही पहचान है जो ईमान्दार लोगों को पहचाने और उन्हें आगे की पंक्ति मे जगह दे।
इसी महीने 25 तारीख को भूपेश कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने शपथ ली। इस दौरान लखमा ही ऐसे मंत्री थे जिन पर सबकी नजरें ठहर गई। दरअसल, कभी स्कूल का मुंह नहीं देखने वाले कवासी निरक्षर होने के चलते अपना शपथ पढ़ नहीं सके। ऐसे में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूरी शपथ पढ़ी और मंत्री कवासी लखमा इसे दोहराते रहे।
Read More : मांई दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर नवपदस्थ कलेक्टर ने संभाला कार्यभार...बस्तर की खुशहाली की कामना के साथ शुरू किया कामकाज
आपको बता दें कि अपने ठेठ अंदाज और वाकपटुता के लिए चर्चित कवासी लखमा बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले की कोन्टा सीट से लगातार 5 बार से विधायक चुने जा रहे हैं।
साल 2008 वे जब बस्तर की 12 में से 11 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और महेन्द्र कर्मा जैसे बड़े नेताओं को भी हार का मुंह देखना पड़ा, तब वे अकेले अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। गांव के वार्ड पंच से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत करने वाले लखमा आज बस्तर में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं।

एक टिप्पणी भेजें