न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। यूपी के शाहजहांपुर से एक मानवता को शर्मसार करने वाली खबर है। यहां के जिला हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर में जहरखुरानी के शिकार मरीज को शराबी समझकर हॉस्पिटल स्टाफ ने इलाज करने के बजाय अस्प्ताल से बाहर फेंक दिया। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़िए : KB Breaking : नक्सलियों ने बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर 5 वाहनों व मशीनों में की आगजनी, सड़क निर्माण कार्य को फिर बनाया निशाना
जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के निवासी 23 साल के रजनीश कुमार सिपाही भर्ती की परीक्षा देने 2 दिन पहले लखनऊ गए थे। एग्जाम के बाद रजनीश बस में बैठकर वापस अपने घर जा रहा था। इस बीच लूटपाट की नीयत से किसी अज्ञात शख्स ने उसे कुछ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया।
Read More : पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !
हादसे के बाद मंगलवार की दोपहर कोतवाली से एक होमगार्ड रजनीश को लेकर इलाज कराने हॉस्पिटल पहुंचा। अर्धबेहोशी की हालत में होने से रजनीश के पैर लड़खड़ा रहे थे। वो बेसुध अवस्था में कुछ बड़बड़ा भी रहा था। ऐसे में हॉस्पिटल के स्टाफ ने उसे शराबी समझ लिया और घसीटते हुए बाहर फेंक दिया। हैरत की बात यह रही कि यह सब देखने के बावजूद उसे लाने वाला होमगार्ड खामोश रहा।

Read More : तमोर्रा के जंगल में हुए एनकाउंटर में मारा गया LOS कमाण्डर, सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद किया हथियार और नक्सल उपयोगी सामान
इस बात की जानकारी मिलने पर रजनीश का परिवार अस्पताल पहुंचा और फिर मामला तूल पकड़ने के बाद उसका इलाज शुरू हो सका। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है। कलेक्टर अमृत त्रिपाठी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ को जांच के निर्देश दे दिए हैं।
यह भी पढ़िए : जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...

loading...

एक टिप्पणी भेजें